Naval Gopala Yadav

Naval Gopala Yadav

Share

सेवा की है सेवा करेंगे

25/03/2026

🚩❤️🙏🏻

15/08/2025

Jai bharat 🇮🇳

22/06/2025

🌟 JG Toppers School में आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ 🌟
सैकड़ों लोगों ने अलग-अलग विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया — हृदय, नेत्र, हड्डी, त्वचा, स्त्री रोग आदि में।

🙏 सभी डॉक्टरों, स्टाफ और जनसमूह का आभार जिनके सहयोग से यह सेवा कार्य सफल बना।

📸 वीडियो में देखिए कुछ खास झलकियाँ...
📍 JG Toppers School, 75 Rewati, Near Jay Gopala Mandir, Indore-Ujjain Road

सेवा ही धर्म है 🙏
सेवा की है सेवा करेंगे
संस्था जय गोपाला 🙏🏻❤️

24/08/2024

HAPPY BIRTHDAY PAPA❤️ आज के इस खास दिन पर, मैं अपने दिल की गहराइयों से आपको धन्यवाद कहना चाहता हूँ। आप मेरे पहले गुरु, सच्चे मार्गदर्शक और जीवन के हर मोड़ पर मेरे सबसे बड़े समर्थक रहे हैं। ❤️
आपने मुझे सिर्फ जीना नहीं सिखाया, बल्कि एक ऐसा जीवन जीने की प्रेरणा दी, जो दूसरों के लिए उपयोगी हो, समाज के लिए लाभकारी हो।🌸

पापा , आपने मुझे न केवल सच्ची भक्ति और समाज सेवा का मार्ग दिखाया, बल्कि यह भी सिखाया कि जीवन में कभी डरना नहीं चाहिए। आपने मुझे निडर होकर, शेर की तरह साहस के साथ हर चुनौती का सामना करना सिखाया है।🦁
जब मैं आपको लोगों की मदद करते देखता हूँ, तो मुझे गर्व महसूस होता है कि मैं आपका पुत्र हूँ।
आपने अपने कार्यों से मुझे यह सिखाया है कि हनुमान जी की भक्ति 🕉️ और समाज सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। आप निस्वार्थ भाव से जनसेवा करते हैं,🔱 और यही निस्वार्थता और साहस मुझे भी अपने जीवन में अपनाना है।

आपके साथ बिताया हर पल मेरे लिए अनमोल है। आपने मुझे जो सिखाया है, वह मेरी सबसे बड़ी पूँजी है। आज के इस स्वार्थी दौर में, आपने मुझे सिखाया है कि बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद करना ही जीवन का सबसे बड़ा पुण्य है। आपकी प्रेरणा से ही मैंने सीखा है कि सच्ची भक्ति वही है जो दूसरों के दुख को दूर करने में हो, और सच्चा पराक्रम वह है जो हर कठिनाई का डटकर सामना करे।

मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे आप जैसे पिता मिले हैं। आपके आदर्शों पर चलते हुए, मैं जीवन में कुछ ऐसा करने की कोशिश करूंगा, जिससे आपका नाम और ऊँचा हो सके। भगवान से यही प्रार्थना है कि आप हमेशा स्वस्थ और खुशहाल रहें, और मैं आपकी सीख को अपने जीवन में अपनाकर उसे सफल बना सकूं।
❤️🦁🕉️🔱

Photos from Naval Gopala Yadav's post 12/08/2024

जय गोपाला🌸
सांवरिया सेठ प्रभात फेरी में पधारे सभी धर्म प्रेमी जनता को हृदय से आभार। आपकी श्रद्धा और उत्साह ने इस आयोजन को सफल और मंगलमय बना दिया। आपकी उपस्थिति और सहयोग ने हमारे सांवरिया सेठ की कृपा को और भी प्रकट किया। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह आप सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें और आपके जीवन को सुख, शांति, और समृद्धि से भर दें।🙏🏻🌸

धन्यवाद!
जय सांवरिया सेठ!
जय गोपाला संस्था

07/08/2024

हर द्वार पर हनुमान चालीसा का पाठ, निःशुल्क लाएं शांति और सुख का साथ। संस्था जय गोपाला के साथ ❤️🌸🙏🏻"हर घर में गूंजे हनुमान चालीसा की गाथा, यही है हमारी कामना
साथ आए और मिलकर बोले जय श्री राम 🔱🌸🙏🏻

05/08/2024

सांवळिया सेठ री जय, आ रही है पालकी सांवळिया सेठ सरकार की!
दिनांक: 11 अगस्त
समय: प्रातः 7 बजे
स्थान: जय गोपाला कार्यालय गोविंद नगर बाणगंगा मैन रोड से प्रारंभ होकर, मुखर्जी नगर तक

आप सादर आमंत्रित हैं। कृपया पधारकर धर्म लाभ प्राप्त करें।🙏🏻❤️🌸

05/08/2024

❤️🙏🏻🌸

Want your business to be the top-listed Government Service in Indore?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Banganga
Indore