05/06/2026
॥विश्व पर्यावरण दिवस॥
प्रकृति के संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा योजना क्रमांक 78 में विकसित 7 हेक्टेयर में फैला सिटी फॉरेस्ट आज शहरवासियों के लिए स्वच्छ वातावरण, जैव विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य का एक अनमोल उपहार बन चुका है।
शहर के मध्य स्थित यह हरित क्षेत्र न केवल पर्यावरण संतुलन को मजबूत करता है, बल्कि नागरिकों को प्रकृति के करीब आने का अवसर भी प्रदान करता है।
05/06/2026
विश्व पर्यावरण दिवस
की आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें!
04/06/2026
प्राधिकरण की नगर विकास योजना क्रमांक 08 में निर्माणाधीन MR-12 सड़क पर, ग्राम कैलोद हाला में कान्ह नदी पर लगभग 64 मीटर लंबे एवं 60 मीटर चौड़े रिवर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
02/06/2026
जनसुनवाई | 2 जून
आज आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न विषयों से संबंधित कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में 14 प्रकरण संपदा शाखा से जुड़े रहे, जबकि 1 प्रकरण भू-अर्जन शाखा से संबंधित था।
जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालिक अधिकारी डॉ. परिक्षित झाड़े ने सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया तथा संबंधित पक्षों की बात सुनकर प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। कई मामलों का निराकरण तत्काल कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित शाखाओं को आवश्यक निर्देशों के साथ अग्रेषित किया गया।
29/05/2026
आज इंदौर विकास प्राधिकरण परिवार के सदस्य श्री सुनील माहेश्वरी (प्रभारी कार्यपालन यंत्री), श्रीमती बबीता शर्मा, श्री राजू यादव एवं श्री तोलाराम ने अपनी अधिवार्षिकी पूर्ण कर सेवा निवृत्ति प्राप्त की। इस अवसर पर प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में उनके कार्यकाल के अनुभव साझा किए गए तथा प्राधिकरण के प्रति उनके सेवाभाव, समर्पण एवं योगदान के लिए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
#सेवानिवृत्ति #प्राधिकरणपरिवार
28/05/2026
|| मान.मंत्री श्री तुलसी सिलावट जी द्वारा किया गया विकास कार्यों का निरीक्षण ||
सांवेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत, प्राधिकरण की नगर विकास योजना क्रमांक 04 एवं 05 में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण आज मान. मंत्री श्री तुलसी सिलावट जी द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालिक अधिकारी डॉ. परिक्षित झाड़े द्वारा नगर विकास योजनाओं की वर्तमान कार्यप्रगति एवं उक्त योजनाओं के संबंध में भविष्य में होने वाले कार्यों से मंत्री जी को अवगत कराया गया।
27/05/2026
॥योजना क्रमांक-136 में बहुमंजिला भवन का निर्माण कार्य तेज़ी से जारी॥
योजना क्रमांक-136 के भूखंड CMR-4 पर बहुमंजिला आवासीय सह वाणिज्यिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
यह परियोजना क्षेत्र के सुनियोजित विकास के साथ आधुनिक आवासीय एवं व्यावसायिक सुविधाओं को नई दिशा देगी।
26/05/2026
जनसुनवाई | 26 मई
आज आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों से जुड़े कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सर्वाधिक 16 प्रकरण संपदा शाखा से संबंधित रहे। इसके अलावा तकनीकी शाखा का 1 प्रकरण तथा भू-अर्जन एवं रूपांकन शाखा से संबंधित 6 प्रकरण प्राप्त हुए।
जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालिक अधिकारी डॉ. परिक्षित झाड़े ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कई मामलों का निराकरण मौके पर ही किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित शाखाओं को अग्रेषित किया गया।
25/05/2026
प्रचलित नगर विकास योजना क्रमांक -3 (TPS-3) के अंतर्गत 18.00 मीटर चौड़ी मास्टर प्लान सड़क की एक लेन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। प्राधिकरण द्वारा नगर विकास योजनाओं में मास्टर प्लान की सड़कों एवं अधोसंरचनाओं का विकास तीव्र गति से किया जा रहा है।
उक्त सड़क के निर्माण से नगर विकास योजना क्रमांक -3 की भौतिक प्रगति में बढ़ोतरी होगी एवं योजना के पूर्ण होने पर सड़क का उपयोग शहर हित में हो सकेगा।
20/05/2026
सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए प्राधिकरण द्वारा, MR-10 रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है।
यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाने हेतु वर्तमान ROB के समानांतर 4 अतिरिक्त लेन का निर्माण किया जा रहा है। जिसके निर्माण से MR 10 पर बन रहे बॉटल नेक में सुधार होगा और ट्रैफिक दबाव में कमी आएगी ।
#सिंहस्थ2028