04/06/2026
समाजवादी इंदिरा नगर में लव जिहाद के विरुद्ध जागरूकता के सामाजिक संकल्प के साथ सकल पंच राठौर समाज इंदौर द्वारा आयोजित #श्रीराम_कथा में सम्मिलित होकर #व्यासपीठ का पूजन किया तथा पूज्य धर्माचार्य गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जागृत करने का माध्यम भी है। आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर ले, परिवार से संवाद बनाए रखे और िहाद के षडयंत्र में किसी भी प्रकार के प्रलोभन, धोखे या भावनात्मक शोषण से सतर्क रहे।
भगवान #श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा, सम्मान और उत्तरदायित्व का संदेश देता है। इन्हीं मूल्यों के आधार पर समाज में जागरूकता, पारिवारिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का संकल्प लेकर हम एक सशक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ें।
04/06/2026
विचार, संगठन और समर्पण की पहचान रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय प्रभात झा जी की जयंती पर सादर नमन।
राष्ट्रहित और संगठन के प्रति आपका समर्पित जीवन सदैव कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता रहेगा।
03/06/2026
प्रखर संगठनकर्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजली।
लोकहित, समर्पण और कर्मनिष्ठा से परिपूर्ण उनका जीवन हम सभी को समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की प्रेरणा देता रहेगा।
02/06/2026
जनसेवा, सादगी और जनसरोकारों को अपने जीवन का ध्येय बनाने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन।
उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में प्रदेश के विकास, आमजन की समस्याओं के समाधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
02/06/2026
भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के निर्माण और विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले, जनसेवा एवं संगठन के प्रति समर्पित, पूर्व सांसद, प्रखर नेतृत्वकर्ता और वरिष्ठ समाजसेवी श्रद्धेय श्री कैलाश नारायण सारंग जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व, संगठन कौशल और समाजहित के प्रति समर्पण सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।
02/06/2026
अखिल भारतीय गायत्री परिवार के संस्थापक एवं युग चेतना के प्रखर प्रवर्तक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
आचार्यश्री ने आध्यात्मिकता को समाज परिवर्तन का आधार बनाते हुए मानवता, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रनिर्माण की भावना को सशक्त किया। उनके द्वारा स्थापित गायत्री परिवार आज भी सेवा, संस्कार और जनजागरण के माध्यम से उनके आदर्शों को आगे बढ़ा रहा है।
#गायत्रीपरिवार
01/06/2026
फूटी कोठी स्थित गौशाला में श्री मनोहर मेहता जी ने अपने पुत्र श्री निमेष जी एवं समस्त मेहता परिवार द्वारा आयोजित श्री हरि पूजन में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर विभिन्न प्रकार के ताजे फल एवं हरी-भरी सब्जियों के माध्यम से गोग्रास सेवा अर्पित की गई।
#सनातन परंपरा में #गौमाता मात्र एक दुधारू जीव नहीं, बल्कि करुणा, समृद्धि और धर्म की प्रतीक मानी गई हैं। भगवान श्रीकृष्ण स्वयं गौसेवा कर "गोपाल" कहलाए, क्योंकि उन्होंने गौवंश की सेवा और संरक्षण को जीवन का आधार बनाया। #गौसेवा का प्रत्येक कार्य भगवान की सेवा के समान माना गया है।
01/06/2026
किसी भी राष्ट्र के सुरक्षित भविष्य की ग्यारंटी उस राष्ट्र के बच्चे होते हैं।
#अंतर्राष्ट्रीय_बाल_रक्षा_दिवस पर संकल्प लें कि हर बच्चे को सुरक्षा, शिक्षा और समान अवसर मिले। बच्चों का सुरक्षित वर्तमान ही देश का मजबूत भविष्य है।
31/05/2026
पुरबिया रजक समाज सहकारी साख संस्था मर्यादित, इंदौर के अध्यक्ष श्री मनीष ढालिया जी एवं संस्था के सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम में सहभागी बनने का अवसर प्राप्त हुआ।
समाज के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शैक्षणिक सामग्री का वितरण केवल सहायता नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रति विश्वास और प्रगति की नई आशा का संचार है।