12/11/2024
"जय रघुनाथ जी की....."
दुश्मन तो मिल ही जायेंगे, ताज रखते ही सिर पर,
पहले दोस्त ढूंढ लूं पहनकर लिबास फ़क़ीरी का..!!
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना
12/11/2024
"जय रघुनाथ जी की....."
दुश्मन तो मिल ही जायेंगे, ताज रखते ही सिर पर,
पहले दोस्त ढूंढ लूं पहनकर लिबास फ़क़ीरी का..!!
18/10/2024
"जय रघुनाथ जी की......"
अरब की आंधी को जिसने चट्टान की भांति रोक कर रखा.........
मुल्तान से लेकर बंगाल तक जिसने भारत को एक बनाए रखा.........
क्षात्रधर्म का पालन करते हुए जिसने प्रजा के जीवन को समृद्ध और सुरक्षित बनाया........
ऐसे परम प्रतापी क्षत्रिय सम्राट मिहिरभोज प्रतिहार सा. की जन्म जयंती पर वीर महापुरुष के श्री चरणों में सादर चरणस्पर्श व समस्त समाजजनों से आग्रह कि हमारे समस्त वीर महापुरुषों को सदैव अपने ह्दय में विराजित कर क्षत्रिय धर्म का पालन करें......
आइये आज सादर नमन करें परम प्रतापी सम्राट मिहिरभोज प्रतिहार सा. के श्री चरणों में.......
श्रद्धानवत:- ठा.अरविंद सिंह "खोड़ाना"
मंदसौर म.प्र.
12/10/2024
"जय रघुनाथ जी की....."
नौ दिवस तक चले भयंकर युद्ध में असुरों का संहार कर युद्ध समाप्ती पर दसवें दिवस मां के आदेशानुसार राजऋषियों द्वारा विशेष हवन का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त महावीर राजाओं को आंमत्रित किया गया.. तत्पश्चात शांतिहवन हुआ और "शस्त्र पूजन" किया गया ।
इस दिवस को "विजय दिवस" अर्थात "विजयादशमी" के रूप में मनाने की परम्परा प्रारम्भ हुई। यह अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।
शस्त्र प्राचीनकाल से क्षत्रियों का पसंदीदा आभूषण रहा हैं। एक सच्चा क्षत्रिय शस्त्र के साथ ही सुशोभित होता हैं। प्रत्येक हिंदू धर्म के सदस्य को "शस्त्र पूजन" अवश्य करना चाहिए।
तत्पश्चात इस दिवस को रावण दहन के रूप में भी मनाया जाने लगा।
दशहरा असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाने वाला त्योहार हैं।
दशहरा पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन करने को बहुत ही शुभ और सौभाग्यशाली माना जाता है। भगवान शिव को नीलकंठ भी कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि दशहरा के दिन नीलकंठ के दर्शन और भगवान शिव से शुभफल की कामना करने से जीवन में भाग्योदय,धन-धान्य एवं सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती हैं।
आज इस पावन व शक्तिशाली "विजयदिवस" पर क्षत्रिय होने के नाते धर्म व राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेकर प्रतीक स्वरूप कद्दू काटकर, शमी वृक्ष,अपराजिता वृक्ष तथा सम्मानित शस्त्र का विधिवत पूजन कर समस्त देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना करी।
आप समस्त साथियों को इस मंगलमयी दिवस पर सादर शुभमंगलकामनाएं प्रेषित करता हूं...... " जय माता जी री सा"
ठा.अरविंद सिंह "खोड़ाना"
मंदसौर म.प्र.
05/10/2024
"जय रघुनाथ जी की...."
श्री महाराणा प्रताप सा. के साथ कंधे से कंधा मिलाकर युद्ध में सहयोग करने वाले वीर क्षत्रिय राजा राणा पूंजा जी सौलंकी की जन्म जयंती पर सादर नमन, प्रणाम......
02/10/2024
जन्म जयंती पर सादर नमन....
02 अक्टूबर
26/08/2024
"जय रघुनाथ जी की"
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं ....
जय श्री कृष्णा
19/08/2024
"जय रघुनाथ जी की"
भाई-बहन के अविरल प्रेम एवं अटूट विश्वास के पावन पर्व "रक्षाबंधन" की हार्दिक शुभकामनाएं
आइए,इस अवसर पर हम बहनों की सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लें।
यह पर्व हम सबके जीवन में सौभाग्य, सद्भाव,सौहार्द व सहयोग की भावना को और अधिक सशक्त करें।
जय माताजी की.....