Sanvedna Lok Parmarthik Sanstha

Sanvedna Lok Parmarthik Sanstha

Share

GROUP OF PEOPLE WHO JUST TRYING TO HELP NEEDY PEOPLE Hospital में 1000 लीटर प्रति घण्टे शुद्ध एवम शीतल जल प्रदान करने वाला R. O. Y. B.

नर सेवा ही नारायण सेवा में दृढ विश्वास रखने वाले कुछ सदस्यों ने 10 वर्ष पूर्व संवेदना लोक पारमार्थिक संस्था की स्थापना की थी। 10 वर्ष पूर्व स्थापित किया गया एक छोटा सा पौधा आज एक वटवृक्ष बन चुका है। संस्था आयकर की धारा 80 G में पंजीकृत है। संस्था समाज सेवा के कार्यों में निरंतर संलग्न है। जरूरतमंद लोगों को शिक्षा सहायता, चिकित्सा सुविधा,रक्तदान,नेत्रदान, हॉस्पिटलो में फल, बिस्कुट एवम भोजन प्रदान

Photos from Collector Office Indore's post 25/06/2023
Photos from Sanvedna Lok Parmarthik Sanstha's post 25/06/2023

संवेदना लोक पारमार्थिक संस्था द्वारा प्रकाशचंद सेठी शासकीय चिकित्सालय में स्थापित RO AND CHILLER PLANT का लोकार्पण आज इंदौर संभाग के कमिश्नर माननीय पवन शर्मा एवम शहर के जिलाधीश माननीय डॉक्टर इलैया राजा टी.के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिलाधीश महोदय ने इस अवसर पर संस्था के सेवा कार्यों की प्रशंसा की एवम बताया की संस्था लोकहित में इंदौर शहर में पूर्व में तीन RO plant स्थापित कर चुकी है एवम पिछले 8 वर्षो से मेंटेन भी कर रही है। संस्था आगामी 5 वर्षों तक इस आरो प्लांट का मेंटेनेंस भी करेगी।कार्यक्रम में श्री वैभव लोहिया एमपीसीजी ओप्पो इंदौर की ओर से उपस्थित रहे जिन्होंने संस्था को CSR Fund के तहत इस कार्य हेतु एक बड़ी राशि का योगदान दिया है। कार्यक्रम में डाॅ. वीरेंद्र राजगीर, डॉ बी. एस. सेत्या, एवम् संस्था की और से अध्यक्ष डॉ. सी. ए. प्रमोद गर्ग, डॉ. राकेश गर्ग, विजय गुप्ता, डॉ. राजेंद्र शर्मा, डॉ. रूपेश मित्तल एवम अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव डॉ. संजय मेहता ने किया।

Photos from Sanvedna Lok Parmarthik Sanstha's post 04/01/2023

संवेदना लोक पारमार्थिक संस्था द्वारा इन्दौर के चिड़ियाघर को शुद्ध एवं शीतल जल हेतु आर. ओ. प्लाण्ट समर्पित
इन्दौर प्राणी संग्रहालय में आने वाले प्रत्येक दर्शकों के लिए नए साल के पहले दिन ही सौगात इन्दौर 1 जनवरी 2023,
प्राणी संग्रहालय में संस्था द्वारा स्थापित आरो एवं चिलर प्लाण्ट का लोकार्पण मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्रीमान इलैयाराजा टी एवं विशेष अतिथि एडिशनल कमिश्नर, नगर निगम, इंदौर मनोज पाठक के करकमलों द्वारा लोकार्पित किया गया। इसके पूर्व इसी स्थान पर 600 पौधों का रोपण तथा माताओं को अपने छोटे बच्चों को स्तनपान के लिए एक बेबी केयर सेंटर भी संस्था द्वारा स्थापित किये जा चुके हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. इलैया राजाटी. ने कहा कि- संवेदना जैसी समाजसेवी संस्थाओं के कारण ही आज सामाजिक जनकार्यो का फल समाज के हर वर्ग को मिल पा रहा है एवं उन्होंने इंदौर के लोगों के सामाजिक जज्बे को भी सलाम किया एवं संस्था के द्वारा किए जा रहे सभी पुनीत कार्यों की सराहना की। अपने उद्बोधन में विशेष अतिथि श्री मनोज पाठक ने संस्था की सारी गतिविधियों को पहले समझा और फिर प्रत्येक गतिविधियों मैं संस्था द्वारा दी जा रही जा रही सेवाओं की काफी प्रशंसा की एवम Zoo प्रभारी डा उत्तर यादव ने भी संस्था के द्वारा चिड़ियाघर में वृक्षारोपण एवं बेबी केयर सेन्टर स्थापित किये जाने की खुब तारीफ की।
संस्था के तीन सदस्यों के आर्थिक सहयोग से किया गया है स्व. श्री प्रो. के. पी. गर्ग (गुजराती, कॉमर्स कॉलेज), स्व. श्रीमती धापूबाई व पुत्र स्व. श्री रमेशचन्द्र जी गर्ग (जगन्नाथ स्कूल) एवं स्व. श्री राधेश्यामजी गुप्ता (म्यूचुअल फण्ड व इन्वेस्टमेन्ट कंसलटेंट) के सुपुत्रों ने तन मन धन से संस्था एवं समाज को एक नई दिशा दी है।
संस्था के अध्यक्ष सीए डा. प्रमोद गर्ग ने संस्था की जानकारी देते हुए बताया कि सात सदस्यों से शुरू हुई यह संस्था आज वटवृक्ष का रूप धारण कर चुकी है। इससे न केवल आम आदमी बल्कि सीए, प्रोफेसर, डॉक्टर, व्यवसायी और अन्य लोग जुड़े है। यहां पर केवल आर्थिक रूप से सहयोग देना ही नहीं होता है, बल्कि व्यक्तिगत सहयोग और सेवा की अपेक्षा करते हैं, जो हमेशा मिलता रहा है।
संस्था संवेदना द्वारा कार्यक्रम में लगातार सहयोग प्रदान करने वाले सदस्यों और महानुभावों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. डॉ. संजय मेहता ने किया मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि का स्वागत एवं सम्मान उपाध्यक्ष श्री राकेश गर्ग एवं श्री विजय गुप्ता द्वारा किया गया और अतिथियों का परिचय सीए आयुषी गर्ग ने दिया ।

24/05/2022

A new initiative by BABY CARE CENTER at Indore Zoo

03/12/2021

*_स्वच्छ इंदौर- अब स्वस्थ इंदौर_*
संस्था संवेदना अपने जनकल्याणकारी पथ पर एक कदम और बढाने जा रही है। स्वस्थ इंदौर अभियान के तहत संस्था द्वारा एक स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया जा रहा है ,जिसमे रक्त की 5 प्रकार की जांच( हार्ट, शुगर, किडनी आदि) जिनकी कीमत लगभग 1000 रुपये है , पूर्णतः निशुल्क की जाएगी।प्रसिद्ध सेंट्रल लैब के द्वारा यह जांच संस्था के लिए न्यूनतम मूल्य पर की जाएगी एवम इस ख़र्च को संस्था ही वहन करेगी।
यह आयोजन पूर्ण रूप से कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर किया जाएगा।
*स्थान* - पी एम बी गुजराती कॉमर्स कॉलेज नसिया रोड इंदौर।
*दिन* - रविवार 5 दिसम्बर 21
*समय* - प्रातः 8 30 से 1.30

सभी साथियो से निवेदन है कि अपने सभी नजदीकी रिश्तेदार, मित्र, परिचित लोगो को इस जांच के लिए प्रेरित करे जिससे बीमारी प्रारंभिक स्टेज पर पता चल जाये एवम उसका इलाज हो सके व स्वस्थ इंदौर की कल्पना साकार हो।
टीम संवेदना । 🙏🙏🙏

Photos from Sanvedna Lok Parmarthik Sanstha's post 15/08/2021

म य अस्पताल में व्हील चेयर व स्ट्रेचर की बहुत ज्यादा जरूरत थी व उन्होंने निवेदन किया था कि अगर इस मामले में हम उनकी यदि मदद कर पाए । संस्था द्वारा वल्लभ नगर जैन बहनों के साथ मिलकर 2 व्हील चेयर व 5 स्ट्रेचर अस्पताल को दी गई ।।🙏

11/05/2021

आज के अखबार दबंग दुनिया में।

06/05/2021

कोविड़ से उत्पन्न कठिन समय में आज संस्था द्वारा 6 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर समाज की सेवा के लिए उपलब्ध कराये गए है, इसकी उपलब्धता संस्था के सक्रिय सदस्य श्री कीर्ति जोशी के सहयोग से कम कीमत पर करवाई गयी है संस्था द्वारा श्री कीर्ति जोशी को सादर धन्यवाद|

15/05/2020

साथियो,
आज राऊ बाईपास चौराहा पर संस्था द्वारा लगभग 1000 बिस्कुट के पैकेट का वितरण किया है । स्थिति वास्तविक में बहुत दयनीय है और पलायन करने वाले लोगो की स्थिति बहुत ही दयनीय है । शायद ट्रक में भेड बकरी को भी नही भरा जाता उससे ज्यादा अमानवीय तरीके से 3 से 4 गुना क्षमता से भर ले जाया जा रहा है, जो कि एक ट्रक में लगभग 150 लोगो के आसपास होगी । काहे का स्वास्थ्य का ध्यान और काहे का distancing. शायद सरकार या सरकारी व्यवस्था नाम की कोई चीज इन लोगो के लिए है ही नही । कुछ फोटो व वीडियो वहाँ के सब के साथ शेयर कर रहे है । फिर से एक या दो दिन में बिस्किट के पैकेट की व्यवस्था हो जाने पर वहाँ जाने का तय किया है व इस ग्रुप के माध्यम से सूचित करूँगा, यदि कोई भी साथी आना चाहे तो उसका स्वागत है ।
टीम संवेदना ।
🙏🙏🙏

Want your business to be the top-listed Government Service in Indore?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Indore