Narcotics Headquarter Indore
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Narcotics Headquarter Indore, Government Organization, Indore.
31/07/2025
31/07/2025
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा
*‘‘नशे से दूरी,है जरूरी’’*
नशा मुक्ति जन जागृति अभियान के तहत आज दिनांक 26 जुलाई 2025 को आदरणीय श्री कैलाश मकवाना, पुलिस महानिदेशक महोदय, मध्य प्रदेश के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नारकोटिक्स) श्रीमान् के.पी. वेंकटेश्वरराव जी के मार्गदर्शन तथा पुलिस उप महानिरीक्षक (नारकोटिक्स) श्रीमान महेशचंद जैन महोदय नेतृत्व में थाना नारकोटिक्स सेल इंदौर की टीम द्वारा, **1. शासकीय हायर सेकेंडरी छात्रावास संयोगितागंज इंदौर 2. आनंदमयी आश्रम ट्रस्ट गीताभवन इंदौर 3. मारुती सुजुकी शोरूम गीताभवन इंदौर में डीएसपी श्रीमति प्रीति तिवारी महोदया* द्वारा छात्रावास के छात्रों को नशे से दूर रहने की समझाइश दी गई। नशे से होने वाली बीमारियों के बारे मे बताकर उपचार हेतु हेल्पलाइन नंबर से अवगत कराया गया.तथा छात्रो से नशा न करने की शपथ दिलवाई गई ,नशा विरोधी स्लोगन छात्रों से मौखिक बुलवाए गए, कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षक,स्टाफ एवं थाना संयोगिता से उप. नि सीमा मुवेल , स्टाफ, नारकोटिक्स विंग से वालेंटियर प्रियांशु, तथा छात्रावास 150 छात्र ए शामिल रहे।2. मारुती शोरूम के कर्मचारीगण को नशा न करने की शपथ दिलाई गई करीब 40 कर्मचारी उपस्थित रहे 3. आनंदमयी आश्रम के गुरुजी का नशा विरूद्ध संदेश रिकॉर्ड किया जाकर आश्रम के निवासी संत करीब 15अनुयायीयों को भी नशा विरोधी जन जागृति फैलाने का अनुरोध किया।
31/07/2025
आज दिनांक 28 जुलाई 2025 को डीबी सिटी मॉल भोपाल में नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशे से दूरी रखने के लिए समझाइए दी गई नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा पंपलेट वितरण किए गए एवं नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलवाई गई।कार्यक्रम में निरीक्षक मधुबाला राठौड़ , निरीक्षक बलराम रघुवंशी , आर. ऋतुराज , आर. शैलेंद्र चौहान उपस्थित रहे ।
31/07/2025
*"नशे से दूरी, है जरूरी" अभियान के अंतर्गत – नारकोटिक्स विंग इंदौर की एक और सकारात्मक पहल**
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा
*‘‘नशे से दूरी, है जरूरी’’*
नशा मुक्ति जन जागृति अभियान के तहत आज दिनांक 28 जुलाई 2025 को आदरणीय श्री कैलाश मकवाना, पुलिस महानिदेशक महोदय, मध्य प्रदेश के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नारकोटिक्स) श्रीमान् के.पी. वेंकटेश्वर राव जी के मार्गदर्शन तथा पुलिस उप महानिरीक्षक (नारकोटिक्स) श्रीमान् महेश चंद जी जैन के नेतृत्व में मध्यप्रदेश पुलिस की नारकोटिक्स विंग, इंदौर द्वारा राजेश्वर हाई सेकेंडरी स्कूल, महू ( विद्यालय के स्थापना को 130 वर्ष हो गए) के छात्र-छात्राओ को नशे से दूर रहने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई व नशे से होने वाले आर्थिक, पारिवारिक, सामाजिक व स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव बताएं। यदि कोई व्यक्ति नशा करता है तो उसे विशेषज्ञ के माध्यम से परामर्श कराने में नारकोटिक्स विंग द्वारा सहयोग किया जाने एवं अपराध करने वाले पर माननीय न्यायालय द्वारा दिए जाने वाले दंड के संबंध में विस्तार से बताया।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस जागरूकता अभियान में बच्चों ने विशेष उत्साह दिखाया और नशे से दूर रहने की शपथ ली। यह अभियान निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहेगा।
नशा मुक्ति जन जागृति कार्यक्रम का आयोजन प्रिंसिपल सर एवं स्टाफ के सहयोग से आयोजित किया जा सका ।
उक्त कार्यक्रम में श्री संतोष हाडा, उप पुलिस अधीक्षक, श्री पदम सिंह कायत, निरीक्षक, अजय शर्मा, उप निरीक्षक इंदौर शहर के स्काउट गाइड टीचर तेज सिंह सिलावट उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के आयोजन से 618 लाभान्वित हुए।
31/07/2025
आज दिनांक 29 जुलाई 2025 को नशे से दूरी है जरूरी के अभियान के तहत टी टी नगर स्टेडियम भोपाल में आयोजित स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शामिल सभी खिलाड़ियों , कोचेस को नशे से दूरी रखने के लिए समझाइए दी गई नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा पंपलेट वितरण किए गए एवं नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलवाई गई।उक्त कार्यक्रम खेल एवं युवा कल्याण विभाग के डायरेक्टर श्रीमान ADG महोदय श्री राकेश गुप्ता , खेल मंत्री श्री विश्वास सारंग की गरिमामय उपस्थिती में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में नारकोटिक्स विंग इंदौर से निरीक्षक मधुबाला राठौड़ , निरीक्षक बलराम रघुवंशी , आर. ऋतुराज , आर. शैलेंद्र चौहान उपस्थित रहे । उक्त कार्यक्रम में करीब400 खिलाड़ी एवं कोचेस उपस्थित रहे ।
31/07/2025
*"नशे से दूरी, है जरूरी" अभियान के अंतर्गत – नारकोटिक्स विंग इंदौर की एक और सकारात्मक पहल**
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा
*‘‘नशे से दूरी, है जरूरी’’*
नशा मुक्ति जन जागृति अभियान के तहत आज दिनांक 30 जुलाई 2025 को आदरणीय श्री कैलाश मकवाना, पुलिस महानिदेशक महोदय, मध्य प्रदेश के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नारकोटिक्स) श्रीमान् के.पी. वेंकटेश्वर राव जी के मार्गदर्शन तथा पुलिस उप महानिरीक्षक (नारकोटिक्स) श्रीमान् महेश चंद जी जैन के नेतृत्व में मध्यप्रदेश पुलिस की नारकोटिक्स विंग, इंदौर द्वारा
(1) आयाम कोचिंग इंस्टिट्यूट, इंदौर के संस्थापक श्री महेंद्र पाटीदार सर एवं स्टाफ के सहयोग से 2018 विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई व नशे से होने वाले आर्थिक, पारिवारिक, सामाजिक व स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव बताएं। यदि कोई व्यक्ति नशा करता है तो उसे विशेषज्ञ के माध्यम से परामर्श कराने में नारकोटिक्स विंग द्वारा सहयोग किया जाने एवं अपराध करने वाले पर माननीय न्यायालय द्वारा दिए जाने वाले दंड के संबंध में विस्तार से बताया। नशा न करने की सामूहिक शपथ ली गई।
उक्त कार्यक्रम में श्री संतोष हाडा, उप पुलिस अधीक्षक, श्री पदम सिंह कायत, निरीक्षक, अजय शर्मा, उप निरीक्षक, आरक्षक अभिषेक द्विवेदी एवं आरक्षक चालक सुरेश हिरवे उपस्थित रहे।
(2) सार्वजनिक स्थल आई लव यू इंदौर सेल्फी पॉइंट पर नारकोटिक्स विंग के समस्त अधिकारी कर्मचारी व आमजन के संयुक्त प्रयास से पोस्ट, स्कैंडी, फ्लेक्स के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रदर्शित कर, नशा न करने के नारे लगाए एवं नशा न करने के संबंध में सभी ने प्रतिज्ञा ली।
उक्त कार्यक्रम से 1700 लाभान्वित हुए।
(3) दिनांक 15 जुलाई 2025 से 30 जुलाई 2025 तक "नशे से दूरी, है जरूरी" अभियान का समापन श्रीमती हेमलता अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारकोटिक्स विंग, इंदौर एवं समस्त स्टाफ द्वारा निरंतर कार्यक्रम आयोजित करने एवं प्रत्येक क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य कर एक टीम वर्क में सकारात्मक कार्य एवं नशा मुक्त मध्य प्रदेश बनाने की प्रतिज्ञा ली।
लाभान्वित 60 अधिकारी कर्मचारी हुए।
21/07/2025
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा
*‘‘नशे से दूरी,है जरूरी’’*
नशा मुक्ति जन जागृति अभियान के तहत आज दिनांक 19 जुलाई 2025 को आदरणीय श्री कैलाश मकवाना, पुलिस महानिदेशक महोदय, मध्य प्रदेश के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नारकोटिक्स) श्रीमान् के.पी. वेंकटेश्वर राव जी के मार्गदर्शन तथा पुलिस उप महानिरीक्षक (नारकोटिक्स) श्रीमान् महेश चंद जी जैन के नेतृत्व में मध्यप्रदेश पुलिस की नारकोटिक्स विंग, इंदौर द्वारा
(1) तिलक नगर हायर सेकेंडरी स्कूल, इंदौर के छात्र-छात्राओं
(2) शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालय बजरंग नगर, इंदौर के छात्र-छात्राओ
को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक व सामाजिक दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई व नशे से दूर रहने की शपथ सामुहित तोर से ली गई।
(3) इंदौर के ऑटो रिक्शा चालकों की एक भव्य रैली निकाली गई एवं सभी पर पोस्टर स्टीकर बैनर लगाकर मुख्य मार्ग को पर नशे के दुष्प्रभाव संबंधी प्रचार प्रसार किया गया।
इस आयोजन में श्रीमती प्रीति तिवारी, उ.पु.अ., श्रीमती राधा डामोर, निरीक्षक, श्री पदम सिंह कायत, निरीक्षक, अजय शर्मा, उप निरीक्षक श्रीमती स्मिता राठौर ओम प्रकाश राठौड़ श्री जितेन पटेल श्री अमित सोलंकी श्री प्रदीप पाल एवं नारकोटिक्स के अधिकारी के महोदय एवं कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के आयोजन से 410 लाभान्वित हुए।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Address
Indore
