CYSS Indore

CYSS Indore

Share

"CYSS" - Chhatra Yuva Sangharsh Samiti ! CYSS is a Student wing of "AAP" - Aam Aadmi Party !! Helpline : 8818888014

26/02/2017

अमेरिका का राष्ट्रवाद हमारे वाले से ज्यादा फ़ास्ट, ज्यादा खतरनाक है !!

ग्लोब के गोले को पूरी तरह जो चीजें प्रभावित करती हैं उनमें से एक है ग्लोबल वॉर्मिंग. और दूसरा अमेरिका. वहां कुछ भी होता है तो दुनिया को कुछ न कुछ फर्क पड़ता है क्योंकि अमेरिका की हर फटे में टांग है. जैसे हम लोकल लेवल पर कोई हादसा, धमाका वगैरह होने पर कहते हैं “इसमें ISI का हाथ है”, वैसे ही दुनिया में कहीं कुछ बुरा होता है तो कहा जाता है “इसके पीछे CIA है.” कहा भी क्यों न जाए, दुनिया की सबसे पुरानी डेमोक्रेसी है. इत्ता विकसित देश है. दुनिया का दादा कहा जाता है. उसकी सबसे कुख्यात खुफिया एजेंसी है CIA. अमेरिका में लोग दबी जुबान कहते हैं कि जो अपने प्रेसिडेंट की नहीं हुई वो और किसी की क्या होगी? वो मरहूम राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की बात करते हैं. खैर वो दौर बीत गया, जमाने चले गए. आज अमेरिका हुंकार रहा है. एक ही देश में दो फाड़ हो रखा है. डॉनल्ड ट्रंप जीत तो गए, लेकिन बड़ी छीछालेदर मची हुई है. रोज कमबखत दो चार हैशटैग उनके विरोध में ट्रेंड होता ही रहता है.

लेकिन उससे हमें क्या? हमने तो अपना काम किया. हमने उसे जिताने के लिए हवन किया. हमको ये नहीं पता था कि वो विकास में हमारा क्या सहयोग करेगा. गैस, तेल वगैरह में उसकी क्या नीति रहेगी? आतंकवाद से निपटने में हमारा कैसे साथ देगा? पाकिस्तान के लिए उसके दिमाग में क्या इलाज है? वैज्ञानिक प्रयोगों में हमारा साथ देगा-लेगा कि नहीं? हमको कुछ नहीं पता था. हमको ये पता था कि ट्रंप को मुसलमानों से नफरत है. आते ही उनको ठीक कर देगा. हम यही तो चाहते थे. हम एक रोटी कम खाएंगे, भूखे रह लेंगे लेकिन इनकी औकात बताकर रहेंगे. अगर ट्रंप हमारा काम करने को तैयार है तो वो कितना भी घिनौना हो, महिलाओं के बारे में उसकी सोच कितनी गिरी हुई हो. हमें उसका सपोर्ट करना ही था, इसलिए उसकी जीत के लिए हवन किया. देखो भगवान ने हमारी सुन ली.

हमको इसका फायदा भी तुरंत देखने को मिला. वहां के धृत-राष्ट्रवादियों…मतलब राष्ट्रवादियों के खून की दौड़ तेज हो गई है. वो इतना एक्साइटेड थे कि हमारे लोगों पर ही नस्ली हमला कर दिया. गोली बारी में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचीभोटला मारा गया. उसने अपनी पत्नी से बता रखा था “अमेरिका में अच्छी चीजें भी होती हैं.” खैर हमारे शास्त्रों के मुताबिक तो जीवन मृत्यु सब संसार का नियम है. तुलसीदास जी ने भी लिखा है “हानि लाभ जीवन मरन जस अपजस विधि हाथ.” फिर भी उनको मारने से पहले एक बार चेक तो करना चाहिए कि जिसको हम अमेरिका से बाहर भगा रहे हैं कहीं वो हिंदू तो नहीं है, जिसके धर्म वालों ने हवन करके ट्रंप को राष्ट्रपति बनवाया है. Copied

Photos 26/02/2017

कारगिल में शहीद हुए कैप्टन की बेटी को देशप्रेमी कह रहे हैं 'गद्दार', 'गैंगरेप करवाऊंगा' !!

गुरमेहर कौर. 20 साल की लड़की. दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज में पढ़ती है. कारगिल युद्ध में शहीद हो चुके कैप्टन मनदीप सिंह की बेटी. हमें नाज़ है कि कैप्टन सिंह हमारे लिए लड़े. उन जैसे शहीद जब मरते हैं तो निश्चिंत होकर और ये सोचकर कि

पीछे मेरे परिवार और बच्चों की देखभाल के लिए पूरा 'देश' है, कि देश के लोग उनके बच्चों को बहुत प्यार और सुरक्षा देंगे. लेकिन अफसोस कि एेसा होता नहीं. हम उस देश के वासी हैं जहां सैनिकों की शहादत का इस्तेमाल सिर्फ पॉलिटिक्स खेलने के लिए होता है. कोई सुरक्षाकर्मी बोले कि खाना सही नहीं मिलता तो उसके खिलाफ जांच बैठ जाती है.

खैर, हाल ही में डीयू के रामजस कॉलेज में एक घटना हुई थी. दो विचारधाराओं के छात्र-छात्राएं अभिव्यक्ति की आजादी और देशभक्ति जैसे दो मसलों को लेकर आमने-सामने हो गए. इस मसले पर गुरमेहर ने एक स्टैंड लिया. उन्होंने समझा कि वे आजाद मुल्क में रहती हैं और अपने मन की बात कह सकती हैं. उन्होंने फेसबुक पर अपनी तस्वीर अपलोड की जिसमें एक तख्ती थाम रखी है. तख्ती पर लिखा है: “मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट हूं. मुझे एबीवीपी से डर नहीं लगता. मैं अकेली नहीं हूं. भारत का हर छात्र मेरे साथ है. #स्टूडेंट्स_अगेंस्ट_एबीवीपी.”

उनकी देखा-देखी फेसबुक और बहुत से लोगों ने एेसी तख्ती लेकर अभिव्यक्ति दी. एेसी प्रोफाइल पिक्स की लाइन लग गई. लेकिन हैरान और शर्मिंदा करने वाली बात थी कि इसलिए गुरमेहर को एेसी गंदी गालियां दी गईं जिन्हें पढ़कर मन खराब हो जाता है. एेसी गालियां कोई अपराधी किसी महिला का रेप करते हुए या उसकी हत्या करते हुए ही दे सकता है. जिन्होंने गालियां नहीं दी उन्होंने एक सेकेंड में गद्दार लिख दिया. और एक बार नहीं कई-कई बार.

कैप्टन मनदीप सिंह जिंदा होते तो देखते कि उनकी बच्ची को ‘देशप्रेमी’ लोग गद्दार कह रहे हैं. किसी ने लिख दिया कि इसे गोली मार दो. किसी ने लिखा कि तुम्हारा गैंगरेप करवाऊंगा.

इससे बड़ी त्रासदी और कुछ हो नहीं सकती.

एक 20 साल की लड़की को महज़ एक स्टैंड लेने भर से अपने ही देशवासियों का ये घृणित बिहेवियर देखना पड़ा. ये गद्दार जैसे शब्द बोलने वाले वही हैं जो देश के हर मसले पर इन दिनों दूसरे पक्ष से कहते हैं “हमारे देश के सैनिक सीमा पर खड़े हैं, सियाचिन में माइनस टैंप्रेचर में पहरा दे रहे हैं तो तुम … ये बात कर रहे हो!”

गुरमेहर की फेसबुक पोस्ट ने जैसे स्वघोषित देशभक्तों की उंगलियों में ज़हर भर दिया. ऐसे-ऐसे कमेन्ट टाइप किए उन्होंने कि शर्म भी शर्म से दुबकी पड़ी होगी कहीं.

नारी को सम्मान देने का हमारा ये तरीका कोई नया नहीं है वैसे. श्रुति सेठ हो, नेहा धूपिया हो, स्वरा भास्कर हो या कोई और. हमारे संस्कार समय-समय पर ऐसे ही उबल-उबल कर बाहर निकलते रहते हैं. मवाद की तरह. घिन आने लगी है अब. देशभक्ति की उदात्त भावना को मज़ाक में तब्दील कर के रख दिया है. ज़रा सा विरोध का सुर उंचा करो आदमी फ़ौरन देशद्रोही ठहरा दिया जाता है. इस पैमाने पर देखा जाए इस देश का हर आज़ाद ज़ुबान रखने का ख्वाहिशमंद शख्स देशद्रोही है. और ये संख्या करोड़ों में होगी.

देश के नाम को अपनी गुंडागर्दी की शील्ड बनाते शर्म नहीं आती इनको. देश के नाम पर एक 20 साल की बच्ची से बदज़ुबानी करते इनकी महान संस्कृति को छींक तक नहीं आती. ये साइबर सूरमा किसी की भी मानसिक शांति में पलीता लगाने के लिए तैयार बैठे रहते हैं. अगर यही भारत की बहुसंख्य जनता की विचारधारा है तो हम सबके लिए चेत जाने का वक़्त आ चुका है. ये एक बेहद चिंतित करने वाला नज़ारा है.

सैनिक को इस्तेमाल कर के हर आर्गुमेंट का गला घोटने वाले वक़्त आने पर सैनिक को भी नहीं बख्शते. महज़ दो साल की उम्र में अपने पिता को खो देने वाली सैनिक-पुत्री को तमाम स्वघोषित राष्ट्रभक्त ‘गद्दार’ घोषित कर रहे हैं. ये विडंबना विद्रूप है. बाकी सब तो ठीक है बस उस ‘मेरा भारत महान’ वाले स्लोगन को रद्दी की टोकरी में फेंक दीजिये. Copied

Photos 13/11/2016

Be The Change in You.....
Which you want to see in this World.....
Be part of Clean Student Politics

20/05/2016

✊🏽✊🏽CYSS की बड़ी जीत✊🏽✊🏽

हमारे द्वारा किये गए परसों के प्रदर्शन का असर आज दोपहर 12 बजे द्रष्टिबाधित छात्र रमेश की मोजुदगी में उसकी उत्तरपुस्तिका की पुनःजांच एवं मूल्यांकन किया जायेगा ,हमारी इस जीत के लिए CYSS और AAP इंदौर की पूरी टीम को बाधाई ।

जब जब युवा बोला है ।
भ्रष्ट प्रशाशन डोला है ।।

Photos from CYSS Indore's post 19/05/2016

परसों DAVV में जनसुनवाई के दौरान एक द्रष्टिबाधित छात्र रमेश के साथ कुलपति द्वारा बदसलुखी एवं अभद्रता की गयी थी और उस छात्र की पुनःमूल्यांकन की मांग भी ख़ारिज कर दी गयी थी जिसके विरोध में कल आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई CYSS ने यूनिवरसिटी कैंपस में प्रदर्शन किया और परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात कर ज्ञापन दिया, जिसमे उनके द्वारा हमारी दोनों प्रमुख मांगे मान ली गयी और हमे आश्वासन दिया गया की अगले 1 हफ्ते के भीतर भीतर उस छात्र की उत्तरपुस्तिका पुनःमूल्यांकित करे उसे प्रेषित कर दी जाएगी और इसके लिए प्रबंधन उस छात्र से किसी प्रकार की कोई राशि भी नही लेगा ।।
कल के CYSS के प्रदर्शन में AYW से गोविन्द पँवार,संकेत गुप्ता,रोशन कुशवाह, अतुल बोम्बाटकर और गोविन्द यादव,एवं CYSS से अंकित मिश्रा, अमन जैन, अमन राठौर और निशांत गंगवानी उपस्थित थे।

छात्रो के सम्मान में ।
CYSS मैदान में ।। ✊🏽✊🏽

Photos 27/02/2016

अब भी जिसका खून न ख़ौला खून नहीं वो पानी है
जो देश के काम न आये वो बेकार जवानी है
-आज़ाद
शहादत दिवस पर नमन

17/02/2016

*****परिचर्चा****

"विश्वविद्यालयों में सरकार द्वारा वैचारिक हमले"

साथियो जिस तरह FTII,हैदराबाद यूनिवर्सिटी और अब JNU का मामला सामने आया है की किस तरह सरकार अपनी विचारधारा शैक्षणिक संस्थानों पर थोपने पर लगी हुई है ।

एक जिम्मेदार छात्र संगठन होने के नाते CYSS को ये लगता हे इस तरह के गम्भीर मुद्दों पर चर्चा जरुरी है, हम सभी तथ्य एक दूसरे के समक्ष रखे और अपने विचार रखे ।

इसीलिए हमने इस मुद्दे पर आज 17-02-16 को शाम 7 बजे पार्टी कार्यालय पर ही एक परिचर्चा रखी है आप सभी साथी इसमें आमंत्रित है ।।

Group Discussion

Topic-Ideological Attack of Government on Education

Today
Date-17/2/16
Time-07:00 P.M
Venue-Party Office

CYSS Indore
8818888014

Photos from CYSS Indore's post 09/02/2016

DAVV के पुनः मूल्यांकन घोटाले में SIT की जाँच की मांग को लेकर आज CYSS इंदौर ने RNT मार्ग स्तिथ देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर पर विरोध प्रदर्शन किया एवं कुलपति से मुलाकात कर इस मामले में जल्द से जल्द उचित कार्यवाही की मांग की ।।

Photos 01/02/2016

अंतरिक्ष में भारत का परचम लहराने वाली भारत माँ की सुपुत्री कल्पना चावला की पूर्णतिथि पर छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS) की और से विनम्र श्रद्धांजलि ।।

16/01/2016

Friends Please like the page of CYSS Karnataka too

Thanks..

CYSS Karnataka We stand for justice
Challenge the system
We protest against corruption
We are the youth of Karnatak

Photos 12/01/2016

युवाओं के आदर्श एवं भारत माता के सच्चे सपूत भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले महापुरुष स्वामी विवेकानंद जी की पावन 153 वि जयंती (युवा दिवस ) की बहूत बहूत शुभकामनाएँ

01/12/2015

आज अन्ना की प्रेरणा से देशवासियों के द्वारा जनलोकपाल बिल के लिए किये आंदोलन की सफल परिणाम के लिए सभी आंदोलनकारी साथियों को बहुत बधाई हो।
यह केवल ईमानदार शुरुआत भर है दिल्ली जनलोकपाल बिल से हो सकता है कुछ साथी पूर्ण सहमत न हों लेकिन हर बिल में समयानुसार सुधार की गुंजाइश भी होती है।

Want your business to be the top-listed Government Service in Indore?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


105, Surya Trade Center, 3 Nandlalpura Sabji Mandi Road, Rajwada, Maharaja Tukoji Rao Holkar Cloth Market
Indore
452007