Indian Redcros Society Jabalpur

Call Directions Contact the organization

Indian Redcros Society Jabalpur इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जबलपुर
(1)

विश्व रक्तदाता दिवस पर,रक्तवीरों का हुआ भव्य सम्मानकलेक्टर ने दिलाई शपथजबलपुर। विश्व रक्तदाता दिवस 2026 के अवसर पर आज दि...
17/06/2026

विश्व रक्तदाता दिवस पर,रक्तवीरों का हुआ भव्य सम्मान

कलेक्टर ने दिलाई शपथ

जबलपुर। विश्व रक्तदाता दिवस 2026 के अवसर पर आज दिनांक 16 जून 2026 को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) हॉल, राइट टाउन, जबलपुर में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में तथा शासकीय मेडिकल कॉलेज, सेठ गोविंद दास (विक्टोरिया) जिला चिकित्सालय, रानी दुर्गावती (एल्गिन) चिकित्सालय एवं जबलपुर ब्लड सेंटर के सहयोग से भव्य रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह (आईएएस), अध्यक्ष डॉ. सौरभ बड़ेरिया (उपाध्यक्ष, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जबलपुर), विशिष्ट अतिथि डॉ. नवनीत सक्सेना (डीन, शासकीय मेडिकल कॉलेज), डॉ. नवीन कोठारी (सीएमएचओ) एवं डॉ. ऋचा शर्मा (अध्यक्ष, आईएमए) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कलेक्टर ने सभी को रक्तदान की शपथ दिलाई।

मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति द्वारा किए जा रहे रक्तदान की विशेष सराहना करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा रक्तदान करना गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि नारी केवल सृजन ही नहीं करती, बल्कि जीवन बचाने में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने भविष्य में जबलपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान जागरूकता अभियान एवं शिविरों के आयोजन का आश्वासन दिया तथा सभी रक्तवीरों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई देते हुए इस भावना को निरंतर बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. सौरभ बड़ेरिया ने कहा कि एक समय था जब जबलपुर में परिजन ही अपने मरीज को रक्त देने में संकोच करते थे और रक्त के लिए भटकते नजर आते थे, लेकिन आज जागरूकता के कारण स्थिति में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस दिशा में सतत प्रयास किए जाते रहेंगे।

विशिष्ट अतिथि डॉ. नवनीत सक्सेना ने जानकारी दी कि शासकीय मेडिकल कॉलेज का ब्लड बैंक शीघ्र ही पेपरलेस प्रणाली में परिवर्तित किया जाएगा। वहीं आईएमए की अध्यक्ष डॉ. ऋचा शर्मा ने रक्तदान जैसे महादान के अभियान में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सर्वाधिक रक्तदान करने वाले श्री सरबजीत नारंग, पीयूष जैन, प्रशांत आडवाणी, चंचल सेन, अतुल जैन, आफताब अली खान, किशोर धनवानी, शैलेश जैन, हरदीप सिंह जगदेव, मंजू गंगाधर शर्मा, लाली कोष्टा,ज्योति किरण मिश्रा, दीप्ति जैन, पलक जैन, शिखा जैन, खुशबू नागपाल, हरविंदर सिंह चड्ढा, मोहित संगी, विकास शुक्ला, सुनील गर्ग सहित इंडियन कॉफी हाउस, सक्षम, ज्ञान गंगा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, एनसीसी आदि संस्थाओं सहित बड़ी संख्या में रक्तवीरों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुनील मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज ब्लड सेंटर के प्रभारी डॉ. भगवान सिंह यादव, जिला चिकित्सालय ब्लड सेंटर के प्रभारी डॉ. अमित जैन एवं डॉ. अमितोज भल्ला, रानी दुर्गावती (एल्गिन) चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. तुषार गुप्ता, अनीता पटेल तथा अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल की टीम का विशेष सहयोग रहा।

अंत में आभार प्रदर्शन किया गया तथा कार्यक्रम का समापन हाई-टी के साथ हुआ।

Collector Jabalpur Jansampark Madhya Pradesh Jansamparkजनसंपर्क PRO Jansampark Jabalpur Saurabh BaderiaDrSunil Mishra Dr Sunil Mishra
゚

13/06/2026

# # # 🩸 विश्व रक्तदाता दिवस 2026 🩸

❤️ **"आपका एक यूनिट रक्त... किसी की पूरी जिंदगी बचाता है"**

रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी के जीवन में नई उम्मीद और नई सांस देने का माध्यम है।

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर **रक्तदाता सम्मान समारोह 2026** का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जबलपुर के समर्पित एवं प्रेरणादायी रक्तदाताओं को सम्मानित किया जाएगा।

🏆 आइए, उन निस्वार्थ रक्तवीरों का सम्मान करें, जिनके एक निर्णय ने अनगिनत जिंदगियों को नया जीवन दिया है।

📅 **दिनांक:** 16 जून 2026, मंगलवार
🕔 **समय:** शाम 5:00 बजे
📍 **स्थान:** आई एम ए हॉल, राइट टाउन, जबलपुर

🤝 **संयुक्त आयोजन**
🔹 इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जबलपुर
🔹 अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल्स, जबलपुर
🔹 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), जबलपुर

❤️🩸

Collector Jabalpur Jansampark Madhya PradeshPRO Jansampark Jabalpur    ゚
11/06/2026

Collector Jabalpur Jansampark Madhya PradeshPRO Jansampark Jabalpur ゚

🔴 विशेष आमंत्रण🔴 🌸विश्व रक्तदाता दिवस सम्मान समारोह🌸जबलपुर के उन जांबाजों को सम्मानित करने का वक्त आ गया है, जो अपनी रगो...
10/06/2026

🔴 विशेष आमंत्रण🔴

🌸विश्व रक्तदाता दिवस सम्मान समारोह🌸

जबलपुर के उन जांबाजों को सम्मानित करने का वक्त आ गया है, जो अपनी रगों का खून दूसरों की रगों में दौड़ाकर जिंदगी बचाते हैं! 🩸✨

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल एवं आई.एम.ए. के सौजन्य से हम आप सभी को आमंत्रित करते हैं समर्पित रक्तदाताओं के विशेष सम्मान समारोह में।

🗓 16 जून 2026, मंगलवार
⏰ सायं 5:00 बजे
🏢 आई एम ए हॉल, राइट टाउन, जबलपुर

आइए, इस महा-अभियान के साक्षी बनिए और समाज के इन असली हीरोज का हौसला बढ़ाइए। 🙌

भवदीय

🩺 डॉ. भगवान सिंह यादव
प्रभारी, ब्लड बैंक, शा.ने.सु.चं.बो. मेडिकल कॉलेज, जबलपुर
🩺 डॉ. अमित जैन प्रभारी एवं
डॉ. अमितोज भल्ला सह प्रभारी -
ब्लड बैंक, सेठ गोविंद दास (विक्टोरिया) जिला चिकित्सालय, जबलपुर
🩺 डॉ. तुषार गुप्ता
प्रभारी, ब्लड बैंक, रानी दुर्गावती महिला (एल्गिन) चिकित्सालय, जबलपुर
🩺 डॉ. शरद जैन
संचालक, जबलपुर ब्लड बैंक

🔹 रक्तदाताओं के बहुमूल्य योगदान के सम्मान के इस अभियान का निर्णय हमने अपनी संयुक्त बैठक में लिया 🔹

Address

Jabalpur
482001

Telephone

+917612626106

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian Redcros Society Jabalpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Indian Redcros Society Jabalpur:

Shortcuts

Share