Govt Divisional ITI Jabalpur, Dist - Jabalpur MP

Directions Website Contact the organization

Govt Divisional ITI  Jabalpur, Dist - Jabalpur MP Govt Divisional Industrial Training Institute Jabalpur has been established in the year 01-Aug-1958.

30/10/2026
*UN Women WeSTEM के अंतर्गत 52 महिला प्रशिक्षणार्थियों का रोजगार हेतु चयन*तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्...
28/10/2026

*UN Women WeSTEM के अंतर्गत 52 महिला प्रशिक्षणार्थियों का रोजगार हेतु चयन*

तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्‍यप्रदेश एवं UN Women ऑर्गेनाइजेशन के मध्‍य संपादित एमओयू के अंतर्गत WeSTEM (Women Empowerment in Science, Technology Engineering, And Mathematics) प्रोग्राम के तहत संभागीय आईटीआई जबलपुर की महिला प्रशिक्षणार्थियों हेतु 03 माह का साफ्ट स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम संचालित किया गया, जिसमें UN Women के कैरियर कोच द्वारा संस्‍था की महिला प्रशिक्षणार्थियों को व्यक्तित्व विकास, एम्‍प्‍लॉयबिलिटी स्किल, कम्‍प्‍यूटर, एआई से संबंधित विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया, प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार उपलब्‍ध कराने हेतु प्‍लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गयी। जिसमें MRF Tyres - 37 एवं FIAT -15 कंपनियों में कुल 52 महिला प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को आज आयोजित ओरियंटेशन कार्यक्रम में ऑफर लेटर वितरित किये गये साथ ही WeSTEM प्रोग्राम के प्रभावी क्रियान्‍वयन हेतु UN Women द्वारा संस्‍था के संयुक्त संचालक, प्राचार्य, नोडल अधिकारी एवं टीपीओ को स्‍मृति चिन्‍ह से सम्‍मानित किया गया।
कार्यक्रम में संयुक्‍त संचालक कौशल विकास जबलपुर डॉ. अर्पित शुक्‍ला, संभागीय आईटीआई प्राचार्य अमित आठ्या, सीनियर मेनेजर स्‍टीफन, कैरियर कोच श्रद्धा, नोडल अधिकारी नम्रता सिंगोले, ममता वर्मा, टीपीओ ललित कुमार डेहरिया, संस्था के प्रशिक्षण अधीक्षक/अधिकारी/कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

23/10/2026
https://www.facebook.com/100068420523606/posts/1431542885803049/
04/10/2026

https://www.facebook.com/100068420523606/posts/1431542885803049/

98.70% प्रवेश के साथ जबलपुर ITI की उपलब्धि, स्किल इंडिया कम्पटीशन में भी लक्ष्य से 6.61% आगे
------
कौशल विकास के क्षेत्र में संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने प्रवेश और स्किल इंडिया कम्पटीशन के पंजीयन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जबलपुर आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों की 1456 सीटों में से 1437 प्रवेश हुए हैं। इस तरह प्रवेश का प्रतिशत 98.70% रहा। खास बात यह है कि कुल प्रवेश में महिला प्रशिक्षणार्थियों की भागीदारी 39.42% रही।

वहीं, जबलपुर जोन की सभी आईटीआई संस्थाओं में कुल 6248 सीटों में से 6187 प्रवेश हुए, जो 99.02% है। जोन में महिला प्रशिक्षणार्थियों की भागीदारी 25% रही। इस लिहाज से जबलपुर आईटीआई में महिलाओं की भागीदारी जोन के औसत से अधिक रही।

स्किल इंडिया कम्पटीशन में लक्ष्य से आगे -

द्वितीय स्किल इंडिया कम्पटीशन के लिए जबलपुर जोन को 3600 पंजीयन का लक्ष्य दिया गया था। इसके मुकाबले 3838 पंजीयन हुए जोन ने निर्धारित लक्ष्य का 106.61% हासिल किया। इनमें अकेले जबलपुर आईटीआई से 1764 पंजीयन हुए, जो जोन के कुल पंजीयन का करीब 45.96% है।
अधिकारियों के मुताबिक इन उपलब्धियों के पीछे संस्थान के अधिकारियों-कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संयुक्त संचालक एवं प्राचार्य डॉ. अर्पित शुक्ला तथा प्राचार्य अमित अठ्या के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण अधीक्षकों, प्रशिक्षण अधिकारियों, अनुदेशकों और अन्य कर्मचारियों ने प्रवेश एवं पंजीयन प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई।

डॉ. अर्पित शुक्ला ने उपलब्धि पर जबलपुर जोन की सभी आईटीआई के प्राचार्यों, प्रशिक्षण अधीक्षकों, प्रशिक्षण अधिकारियों, अनुदेशकों और कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता किसी एक व्यक्ति के प्रयास का परिणाम नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों और उनके अभिभावकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया और भविष्य में कौशल विकास के क्षेत्र में और बेहतर परिणाम हासिल करने की बात कही।

Department of Skill Development, Madhya Pradesh

शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान , जबलपुर, मध्य प्रदेश में दिनाँक 30सितंबर और 1 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान क...
02/10/2026

शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान , जबलपुर, मध्य प्रदेश में दिनाँक 30सितंबर और 1 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवम निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया।

संयुक्त संचालक डॉ. अर्पित शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य श्री अमित आठया के साथ TS कु. जेनिफर डेनियल, श्री संजय एक्का, श्री राजकुमार मर्सकोले , श्री प्रदीप नेमा प्रभारी श्रीमती नम्रता सिंगोले, सह-प्रभारी श्रीमती ममता वर्मा तथा श्री भाऊराव कामतकर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता एवं सृजनात्मक अभिव्यक्ति को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता, सेवा भावना एवं सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उक्त प्रतियोगिता के निर्णायक श्री संजय एक्का श्री राजकुमार मर्सकोले श्री प्रदीप नेमा श्री अनिल शाह कुमारी नीलिमा तिवारी श्री अंकित श्रीवास्तव श्री भाऊराव कामतकर रहे।

*श्री राघवेन्द्र सिंह जी, कलेक्टर, जबलपुर के निर्देशानुसार शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, जबलपुर द्वारा जिला ...
26/09/2026

*श्री राघवेन्द्र सिंह जी, कलेक्टर, जबलपुर के निर्देशानुसार शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, जबलपुर द्वारा जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी के समन्वय से जबलपुर जिले के निवासियों के लिए निःशुल्क 7 दिवसीय DGCA Approved Drone Pilot Training का आयोजन किया जा रहा है।*

प्रशिक्षण से संबंधित अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु श्री ललित डेहरिया, TPO (मोबाइल: 9752501355) से संपर्क किया जा सकता है।

अतः सभी से अनुरोध है कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का अधिक से अधिक व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि यह जानकारी समाज के उन युवाओं एवं व्यक्तियों तक पहुँच सके, जिन्हें इस अवसर की सर्वाधिक आवश्यकता है और जो इससे लाभान्वित हो सकते हैं।

निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठाएँ एवं ड्रोन तकनीक के क्षेत्र में नए अवसरों की ओर कदम बढ़ाएँ।

*आईटीआई प्लेसमेंट ड्राइव**जबलपुर* संभागीय आईटीआई जबलपुर में *Kehems Technology Pvt. Ltd.* इंदौर हेतु आयोजित प्लेसमेंट ड्...
21/09/2026

*आईटीआई प्लेसमेंट ड्राइव*

*जबलपुर* संभागीय आईटीआई जबलपुर में *Kehems Technology Pvt. Ltd.* इंदौर हेतु आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में विभिन्न आईटीआई से आये कुल 59 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 38 प्रशिक्षणार्थियों का प्रारंभिक चयन कंपनी द्वारा किया गया। 💐👏
✨ *59 प्रतिभागी | 38 चयनित* ✨

विश्वकर्मा पूजा Govt Divisional ITI  Jabalpur, Dist - Jabalpur MP
19/09/2026

विश्वकर्मा पूजा Govt Divisional ITI Jabalpur, Dist - Jabalpur MP

Address

Near Chungi Naka, Damoh Road, Madhotal
Jabalpur
482002

Opening Hours

Monday 7:30am - 5:30pm
Tuesday 7:30am - 5:30pm
Wednesday 7:30am - 5:30pm
Thursday 7:30am - 5:30pm
Friday 7:30am - 5:30pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt Divisional ITI Jabalpur, Dist - Jabalpur MP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Govt Divisional ITI Jabalpur, Dist - Jabalpur MP:

Shortcuts

Share