M.P. Power Management Company Limited

Directions Website

M.P. Power Management Company Limited The MP Power Management Company is the holding company for all the DISCOMS of M.P.

मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिन्दी समिति के तत्वावधान में शॉलेय विद्यार्थ‍ियों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित ‘’चित्रकला म...
13/09/2026

मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिन्दी समिति के तत्वावधान
में शॉलेय विद्यार्थ‍ियों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
‘’चित्रकला में रेखांकन और रंगों का संयोजन नहीं बल्क‍ि विचार महत्वपूर्ण’’

मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिंदी समिति व केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी महोत्सव के अंतर्गत आज रामपुर स्थि‍त कल्याण भवन में शॉलेय विद्यार्थ‍ियों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिंदी समिति के तत्वावधान में चार दिवसीय हिन्दी महोत्सव की आज से शुरुआत हो गई। हिन्दी महोत्सव के प्रथम दिवस पर तीन समूह में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में साढ़े तीन सौ विद्यार्थि‍यों ने भाग लेकर रंगों व विचारों से अपनी अभ‍िव्यक्ति को नई उड़ान दी। प्रतियोगिता में तीन समूह कक्षा पहली से तीसरी, कक्षा चौथी से सातवीं व कक्षा आठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थी के लिए विभक्त किए गए हैं।

चित्र में विचार ज्यादा महत्वपूर्ण-इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक कार्टूनिस्ट राजेश दुबे ने प्रतिभागी विद्यार्थ‍ियों से कहा कि चित्रकला सिर्फ रेखांकन व रंगों का संयोजन नहीं है बल्क‍ि कोई भी चित्र विचार की अभ‍िव्यक्ति के कारण ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। हिंदी समिति के अध्यक्ष फिरोज कुमार मेश्राम ने कहा कि महोत्सव की शुरुआत चित्रकला प्रतियोगिता से करने का निर्णय इसलिए लिया, क्योंकि हमारा मानना है कि बच्चे ही हमारी संस्कृति और भाषा के भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर यह माना जाता है कि भाषा केवल शब्दों का माध्यम है, लेकिन सच तो यह है कि कला भी अभिव्यक्ति की एक बहुत सशक्त भाषा है। आज इस प्रतियोगिता के माध्यम से, हमारे बच्चे कागज़ पर रंगों को बिखेरकर हिंदी भाषा, हमारी संस्कृति और अपनी सोच को एक नया रूप देने जा रहे हैं। जब एक बच्चा चित्र बनाता है, तो वह सीधे अपने हृदय की बात कहता है।

कार्टूनिस्ट राजेश दुबे को कार्टून व चित्रकला में उनके योगदान के लिए मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिन्दी समिति की ओर से हिन्दी महोत्सव के अध्यक्ष फिरोज कुमार मेश्राम, अतिरिक्त मुख्य अभ‍ियंता अनुराग नायक, संयोजक दीपक निगम, उपाध्यक्ष नितिन खत्री, केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के सचिव महेश चन्द बलोदी ने शॉल, श्रीफल व सम्मान पत्र भेंट कर सम्मान किया।

विद्यार्थ‍ियों ने किन विषयों पर बनाए चित्र-चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले शॉलेय विद्यार्थ‍ियों ने अपने चित्रों में रेखांकन, रंगों व विचार से कल्पना को साकार किया। बच्चों की चित्रकला में पर्यावरण, प्रकृति, हिन्दी का प्रचार-प्रसार जैसे विषय देखने को मिले। चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी सभी साढ़े तीन सौ विद्यार्थ‍ियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

शॉलेय विद्यार्थ‍ियों की चित्रकला प्रतियोगिता के संयोजन व समन्वय में पराग मिश्रा, अंकुर चौरसिया, शशिकांत ओझा, इकबाल खान, अमर कुशवाहा, संजय आनंद, सुहास कोरडे, संजय पोल, क्रि‍स्टोफर नरोन्हा, गौरव शर्मा, रोहित कुशवाहा, राकेश यादव, राकेश स्वामी व घनश्याम राने ने योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन सुरेश त्रिवेदी ने किया।

15 सितंबर को कार्यालयीन टीप प्रतियोगिता के साथ पापकार्न नाटक का मंचन-15 सितंबर को अपरांह 3 बजे से शक्तिभवन स्थि‍त केन्द्रीय पुस्ताकलय में हिन्दी महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन होगा। मुख्य अत‍िथि‍ के रूप में डा. दीप्त‍ि पटेल उपस्थि‍त होंगी। कार्यालयीन टीप प्रतियोगिता के आयोजन के साथ आशीष पाठक ल‍िख‍ित व निर्देश‍ित व विनय शर्मा के एकल अभ‍िनय के पापकार्न नाटक का मंचन समागम रंगमंडल द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर कार्टूनिस्ट राजेश दुबे के कार्टून व छायाकार अजय धाबर्डे की छायाचित्र प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी। अजय यादव द्वारा पुस्तक प्रदर्शनी का संयोजन होगा।

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के अभ‍ियंताओं एवं कार्मिक को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशस...
11/09/2026

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के अभ‍ियंताओं एवं कार्मिक को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अति‍थ‍ि एमपी पावर मैनजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक व प्रदेश के ऊर्जा सचिव विशेष गढ़पाले ने पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अजय गुप्ता, मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी एवं एमपी पावर मैनेजमेंट के कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन व प्रशासन फिरोज कुमार मेश्राम सहित सभी विद्युत कंपनियों के अभ‍ियंता, कार्मिक, सेवानिवृत्त कार्मिक, महिलाएं व बच्चे उपस्थि‍त थे।

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर के सुरक्षा अध‍िकारी कार्यालय में कार्यरत सुरक्षा निरीक्षक संजय सिंह, सुरक्षा उप निरीक्षक नंद किशोर वरकड़े, पदम सिंह मरावी व पूनमचंद विश्वकर्मा एवं मुख्य सुरक्षा सैनिक महबूब खान 30-31 जनवरी 2026 को रात 11.30 बजे रामपुर परिसर स्थि‍त हॉस्टल क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान गश्ती दल ने दो लड़कों को स्कूटर में संदि‍ग्ध स्थि‍ति में देखा। गश्ती दल ने जब उन्हें रूकने को कहा तो वे अपनी स्कूटर छोड़कर भाग गए। स्कूटर की जांच करने पर गश्ती दल को खुली हुई डिकी में 9 किलो गांजा मिला। गश्ती दल ने जब्त गांजे व स्कूटर को रामपुर स्थि‍त पुलिस चौकी को सुपुर्द किया। गश्ती दल को घटना स्थल की जांच करने पर गांजे का पैकेट भी मिला। यी पैकेट भी पुलिस को सुपुर्द किया गया।

26 जून 2026 को सुरक्षा निरीक्षक संजय सिंह व सुरक्षा उप निरीक्षक पूनमचंद विश्वकर्मा प्रात: 4 बजे जलपरी रोड पम्प हाउस मार्ग पर गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान इस क्षेत्र में एक लड़का केबिल चोरी करते दिखा जिसे गश्ती दल ने पकड़कर 80 मीटर लंबी चार कोर केबिल जब्त की और इसकी सूचना पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के संबंध‍ित अभ‍ियंताओं को दी।

इन साहसि‍क, सूझबूझ व तत्परता से कार्य करने के लिए सुरक्षा निरीक्षक संजय सिंह, सुरक्षा उप निरीक्षक-नंद किशोर वरकड़े, पदम सिंह मरावी व पूनमचंद विश्वकर्मा एवं मुख्य सुरक्षा सैनिक महबूब खान को स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पुरस्कृत किया गया।

09/09/2026
08/09/2026

मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिंदी समिति एवं केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हिंदी महोत्सव के अंतर्गत 13 सितंबर को प्रातः 11 बजे रामपुर स्थित कल्याण भवन में स्कूली विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता तीन आयु-वर्गों में आयोजित होगी। इसमें कक्षा पहली से तीसरी, कक्षा चौथी से सातवीं तथा कक्षा आठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।

प्रतियोगिता के लिए ड्राइंग शीट आयोजन समिति द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि रंग, पेंसिल एवं अन्य रेखांकन सामग्री की व्यवस्था प्रतिभागियों को स्वयं करनी होगी।

इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की विद्युत कंपनियों में कार्यरत कार्मिकों के विद्यालय में अध्ययनरत पुत्र एवं पुत्रियां सहभागिता कर सकेंगे।

मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिंदी समिति के अध्यक्ष फिरोज कुमार मेश्राम, संयोजक दीपक निगम सहित अनुराग नायक, नितिन खत्री, पराग मिश्रा, अंकुर चौरसिया, मनोज कुमरे, शशिकांत ओझा, लोकेश उपाध्याय, सुरेश त्रिवेदी, क्षमा शुक्ला, नुसरत सिद्दीकी, अंकिता सिंह मरावी, मनीषा झारिया, अमर कुशवाहा, ऋचा अग्निहोत्री, सौरभ पवार, संजय आनंद, सुहास कोरडे, संजय पोल, नीरज दुबे, गौरव शर्मा, प्रकाश साहू, रोहित कुशवाहा, राकेश यादव एवं राकेश स्वामी ने विद्युत कंपनियों के कार्मिकों से अपने बच्चों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

हिंदी महोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ ही हिंदी भाषा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति नई पीढ़ी का जुड़ाव मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के अभ‍ियंताओं एवं कार्मिक को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशस...
07/09/2026

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के अभ‍ियंताओं एवं कार्मिक को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अति‍थ‍ि एमपी पावर मैनजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक व प्रदेश के ऊर्जा सचिव विशेष गढ़पाले ने पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अजय गुप्ता, मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी एवं एमपी पावर मैनेजमेंट के कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन व प्रशासन फिरोज कुमार मेश्राम सहित सभी विद्युत कंपनियों के अभ‍ियंता, कार्मिक, सेवानिवृत्त कार्मिक, महिलाएं व बच्चे उपस्थि‍त थे।

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक रेग्युलेटरी कार्यालय में सहायक विध‍ि अधि‍कारी के पद पर कार्यरत ज्योत्सना अग्न‍िहोत्री राठौर को 31 जनवरी 2025 से कार्यरत रहते हुए एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के समस्त अंतर्राज्यीय ट्रांसमिशन प्रकरणों में प्रभारी अध‍िकारी (Officer in Charge) का दायित्व सौंपा गया। जनवरी 2026 से अपीलीय विद्युत प्राध‍िकरण (APTEL) में दायर ट्रांसमिशन संबंधी अपीलों का दायित्व भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया जा रहा है। ज्योत्सना अग्न‍िहोत्री राठौर द्वारा केन्द्रीय विद्युत विन‍ियामक आयोग (CERC) के समक्ष 115 से अध‍िक जटिल ट्रांसमिशन याचिकाओं का परीक्षण कर विस्तृत प्रत्युत्तर, व‍िध‍िक रणनीति एवं अभ्यावेदन तैयार किए गए और 13 से अध‍िक जटिल मामलों में प्रबंधन को व‍िध‍िक अनुशंसाएं व अभ‍िमत प्रदान किए गए। जिससे महत्वपूर्ण विनियामक एवं वाण‍िज्य‍िक निर्णयों में प्रभावी सहयोग प्राप्त हुआ। ज्योत्सना अग्न‍िहोत्री राठौर के प्रयास से एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी को लगभग 63 करोड़ रुपए की वार्ष‍िक स्थ‍िर प्रभार (Annual Fixed Charges) में कमी सुनिश्च‍ित हुई।

इन सभी प्रशंसनीय व उल्लेखनीय कार्यों के लिए सहायक व‍िध‍ि अध‍िकारी के पद पर कार्यरत सुश्री ज्योत्सना अग्न‍िहोत्री राठौर को स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पुरस्कृत किया गया।

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के अभ‍ियंताओं एवं कार्मिक को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशस...
03/09/2026

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के अभ‍ियंताओं एवं कार्मिक को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अति‍थ‍ि एमपी पावर मैनजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक व प्रदेश के ऊर्जा सचिव विशेष गढ़पाले ने पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अजय गुप्ता, मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी एवं एमपी पावर मैनेजमेंट के कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन व प्रशासन फिरोज कुमार मेश्राम सहित सभी विद्युत कंपनियों के अभ‍ियंता, कार्मिक, सेवानिवृत्त कार्मिक, महिलाएं व बच्चे उपस्थि‍त थे।

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के वाण‍िज्य-पारंपरिक कार्यालय में उप महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत श्री एहसानुद्दीन सिद्द‍िकी ने पावर मैनेजमेंट कंपनी द्वारा क्रय की गई नवकरणीय ऊर्जा का म‍िलान मध्य प्रदेश स्टेट लोड ड‍िस्पैच सेंटर (MPSLDC) द्वारा जारी राज्य ऊर्जा लेखा (State Energy Account) से क‍िया। इसके परिणामस्वरूप ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित नवकरणीय ऊर्जा उपभोग दायित्व (Renewable Consumption Obligation-RCO) की पूर्ति के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 60.88 मिलियन यूनिट नवकरणीय ऊर्जा का लाभ प्राप्त हुआ, जिससे एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी को लगभग 2.11 करोड़ रुपए की वित्तीय बचत हुई। इसके अतिरिक्त जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय सौर मिशन के अंतर्गत Rooftop Photovoltaic and Small Power Generation Programme में विगत वर्षों के Generation Based Incentive (GBI) दावों को IRDEA के समक्ष प्रस्तुत किया गया और IRDEA द्वारा उठाई गई लंबित आपत्त‍ियों का निराकरण कर लगभग 31 करोड़ रुपए की लंबित दावा राश‍ि आहरित कराई गई।

इन सभी प्रशंसनीय व उल्लेखनीय कार्यों के लिए उप महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत श्री एहसानुद्दीन सिद्द‍िकी को स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पुरस्कृत किया गया।

एमपी पावर मैनेजमेंट की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद में पावर मैनेजमेंट कंपनी के महाप्रबंधक प्रशासन नितिन खत्री को सचि...
02/09/2026

एमपी पावर मैनेजमेंट की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद में पावर मैनेजमेंट कंपनी के महाप्रबंधक प्रशासन नितिन खत्री को सचिव कार्यालय के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से परिषद की खेल, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन और प्रशासनिक समन्वय को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने की दृष्ट‍ि से की गई है।

केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद प्रदेश की छह विद्युत कंपनियों के कार्मिकों में खेल, कला, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है। परिषद के माध्यम से कार्मिकों की खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने के साथ ही स्वस्थ, रचनात्मक और सकारात्मक कार्य-संस्कृति विकसित करने के प्रयास किए जाते हैं।

सचिव कार्यालय के रूप में नितिन खत्री परिषद की विभिन्न गतिविधियों के प्रशासनिक संचालन, कार्यक्रमों की योजना एवं समन्वय, बैठकों से संबंधित कार्यवाही तथा परिषद के निर्णयों के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही अंतरक्षेत्रीय विद्युत खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं, अख‍िल भारतीय विद्युत क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, समारोहों और अन्य गतिविधियों के आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभिन्न समितियों के बीच समन्वय स्थापित करना भी उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल रहेगा।

सचिव कार्यालय के दायित्वों के अंतर्गत परिषद की बैठकों की कार्यसूची तैयार करना, बैठकों के निर्णयों एवं प्रस्तावों का अभिलेखीकरण, आवश्यक पत्राचार तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का समन्वय भी शामिल होगा। इसके अलावा परिषद द्वारा आयोजित विभिन्न खेल एवं कला कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा कर उनके सुचारु संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

नितिन खत्री अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों के अनुभव के आधार पर केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद की गतिविधियों को अधिक सुव्यवस्थित, प्रभावी और व्यापक बनाने में योगदान देंगे। उनकी नियुक्ति से विद्युत परिवार के कर्मचारियों की खेल एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने वाली परिषद की गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिन्दी समिति द्वारा हिन्दी महोत्सव 2026 का आयोजन 13 से 17 सितंबर तक किया गया है। एमपी पावर मैन...
02/09/2026

मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिन्दी समिति द्वारा हिन्दी महोत्सव 2026 का आयोजन 13 से 17 सितंबर तक किया गया है। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी, मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी व पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की सहभागिता में चार दिवसीय हिन्दी महोत्सव नए स्वरूप व आकर्षक ढंग से आयोजित होगा।

कार्यालयीन टीप, भाषण, सामान्य ज्ञान, नाट्य मंचन व पुस्तक प्रदर्शनी-मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिन्दी समिति के अध्यक्ष एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन व प्रशासन फ‍िरोज कुमार मेश्राम ने जानकारी दी कि चार दिवसीय हिन्दी महोत्सव में शालेय विद्यार्थि‍यों के लिए चित्रकला प्रदर्शनी, कार्यालयीन टीप लेखन, तत्कालिक भाषण व हिन्दी साहित्य, व्याकरण व भाषा विज्ञान पर केन्द्रि‍त सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित होगी। हिन्दी महोत्सव का विशेष आकर्षण जबलपुर के रंग समूहों की नाट्य प्रस्तुतियां होंगी। हिन्दी महोत्सव में विख्यात कार्टूनिस्ट राजेश दुबे के कार्टून व छायाकार अजय धाबर्डे की जबलपुर पर केन्द्रि‍त छायाचित्र प्रदर्शनी संयोजित की गई है। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी हिन्दी की श्रेष्ठ पुस्तकों की प्रदर्शनी व विक्रय व्यवस्था आयोजन स्थल पर की गई है।

प्रतियोगिता में नियमित व संविदा कर्मियों के साथ बाह्यसेवा प्रदाता के माध्यम से नियोजित कार्मिक भी भाग ले सकेंगे-इन प्रतियोगिताओं में जबलपुर स्थि‍त विद्युत कंपनियों के नियमित व संविदा कार्मिकों के अलावा बाह्यसेवा प्रदाता के माध्यम से नियोजित कार्मिक भी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को व्यक्तिगत पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। चार दिवसीय प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिन्दी समिति के अनुराग नायक, नितिन खत्री, दीपक निगम, लोकेश उपाध्याय, अमरचंद कुशवाहा, नुसरत सिद्दीकी, मनीषा झारिया, अंकिता सिंह, संजय आनंद ने विद्युत कंपनियों के समस्त कार्मिकों से चार दिवसीय आयोजन में सक्रि‍य सहभागिता का अनुरोध किया है।

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी में मुख्य महाप्रबंधक के दायित्वों का निर्वहन कर रहे अरविन्द कुमार शर्मा को आज सेवानिवृत्त होने...
01/09/2026

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी में मुख्य महाप्रबंधक के दायित्वों का निर्वहन कर रहे अरविन्द कुमार शर्मा को आज सेवानिवृत्त होने पर अध‍िकारिक रूप से विदाई दी गई। अरविन्द कुमार शर्मा राज्य विद्युत मण्डल, पावर ट्रांसमिशन कंपनी और पावर मैनेजमेंट कंपनी में 36 वर्षों तक विभ‍िन्न पदों पर कार्यरत रहे। कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन व प्रशासन फिरोज कुमार मेश्राम ने सेवानिवृत्त हो रहे अरविन्द कुमार शर्मा को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

फिरोज कुमार मेश्राम ने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे श्री शर्मा ने राज्य विद्युत मण्डल व विद्युत कंपनियों में कार्यरत रहते हुए अपने अभ‍ियांत्रि‍कीय ज्ञान व कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कार्यपालक निदेशक ने उनके उज्जवल भविष्य व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए शुभकामना दी।

अरविन्द कुमार शर्मा ने 36 वर्षों के सेवाकाल को स्मरण करते हुए कहा कि उनको इस बात का गर्व रहा है कि वे देश के सर्वोत्तम विद्युत कंपनियों में कार्यरत रहे, उन्हें यहां सीखने को मिला और प्रदेश में बेहतर विद्युत नेटवर्क के निष्पादन में सहयोगी बन पाए। अरविन्द कुमार शर्मा ने सेवाकाल में मिले सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक पावर मैनेजमेंट राजीव गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक स्टेट प्लानिंग सेल पीके जैन, मुख्य महाप्रबंधक सूचना प्रौद्योगिकी संजीव खरे, मुख्य महाप्रबंधक रेग्युलेटरी अख‍िलेश कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य अभ‍ियंता अनिल कन्हौआ, अतिरिक्त मुख्य अभ‍ियंता अनुराग नायक, महाप्रबंधक नितिन खत्री, महाप्रबंधक निशांत सिसोदिया, महाप्रबंधक श्रीकांत विष्णु भड़कमकर, महाप्रबंधक संतोष कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक हिमांशु कृपाल साहू, उप महाप्रबंधक विक्रम राजपूत, अजीत उइके, दिनेश सिंह राजपूत, कमलेश दास, जितेन्द्र पाल, आशीष वर्मा, अरुण जोटे, संजय मंडलोई, प्रतीक पंथ, मैनेजर हेमंत सोनी व संजय आनंद उपस्थि‍त थे। कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अध‍िकारी पंकज स्वामी ने किया।

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के अतिरिक्त निदेशक बैंक एवं केश मैनेजमेंट कार्यालय में कार्यालय सहायक श्रेणी दो के पद पर कार्य...
31/08/2026

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के अतिरिक्त निदेशक बैंक एवं केश मैनेजमेंट कार्यालय में कार्यालय सहायक श्रेणी दो के पद पर कार्यरत बृजमोहन तिवारी 37 वर्षों की सेवा के उपरांत 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

Address

Jabalpur
482001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when M.P. Power Management Company Limited posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share