05/09/2026
संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जन्म जयंती वर्ष के पावन उपलक्ष्य में सिहोरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री Santosh Varkade जी के नेतृत्व में आयोजित भव्य कलश वंदन यात्रा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी की पावन माटी से युक्त कलश को शीश पर धारण कर बघराजी, कुंडेश्वर एवं चौरई मंडल में निकली इस श्रद्धामयी यात्रा में सहभागिता करना मेरे लिए अत्यंत गौरव एवं सौभाग्य का विषय है।
इस पावन यात्रा में माताओं-बहनों, भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं, क्षेत्र के वरिष्ठजनों, युवा साथियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने जिस श्रद्धा, उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की, वह सामाजिक समरसता और संत रविदास जी के समानता के संदेश के प्रति हमारी गहरी आस्था को दर्शाता है।
संत रविदास जी महाराज का संदेश—“मन चंगा तो कठौती में गंगा”—आज भी समाज को प्रेम, समानता, सद्भाव और मानवता का मार्ग दिखा रहा है।
आइए, उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर समरस, सशक्त और संस्कारित समाज के निर्माण का संकल्प लें।
संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जय!