21/08/2026
💐💐🕉️💐💐🚩
सज्जनों परमपिता-परमात्मा,गुरुजनों,संत/महापुरुषों,पूर्वजों व आप सभी मित्रों,शुभचिंतकों,रिश्तेदारों के आशीर्वाद,सहयोग व स्नेह द्वारा आज जीवन के 58 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। मजदूरी से शुरू होकर लेक्चरर तक का यह सफर बहुत ही सुहावना व आनन्दायक रहा। अध्यापक जीवन में 5 वर्ष गीता विद्या मंदिर तरावड़ी में प्रिंसीपल 31 वर्ष सरकारी सेवा में जेबीटी,SS मास्टर व Pgt History(देवधर,बिचपडी,रामपुर खादर,नंदगढ़,फतेहगढ़,दादूपुर हैड व बिलासपुर संस्कृति मॉडल स्कूल में) दायित्व निभाते हुए,पूर्ण हो रहा है।
इस 58 वर्ष के जीवन और 36 वर्ष के अध्यापक जीवन में बहुत ही अच्छे व्यक्ति,मित्र व सहयोगी मिले,जिन्होंने इस जीवन को सुंदर और सार्थक बनाया, तरावड़ी में बिताए 5 वर्ष का समय जीवन का टर्निंग प्वाइंट रहा,इसलिए मैं तरावड़ी को भी अपना मायका मानता हूँ और तरावड़ी के सभी महानुभावों को सादर नमन करता हूँ।
मुझे मजदूर से लेक्चरर बनाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ जिस महान आत्मा का योगदान है वो पवित्र आत्मा है आदरणीय श्री मनोहरलाल जी। उनका मेरे जीवन में आगमन ईश्वरीय चमत्कार है,उन्होंने ही इस जीवन को तराशा व धार दी है,मैं उनके चरणों में सादर नमन करता हूँ।
महापुरुषों मेरे जीवन की बड़ी पारी,जो कि एक अध्यापक के रूप में रही बहुत ही उत्साह,उमंग आनन्द व आत्म सन्तुष्टि के साथ पूर्ण हो रही है। इसमें आप सभी के प्यार ,सहयोग व आशीर्वाद का बहुमूल्य योगदान रहा।
मैं आप सभी के प्रति आभार प्रकट करता हूँ। सज्जनों आपने मुझे कर्म करना सिखाया,मुझे सन्तुष्टि है कि वो मैने अच्छे से निभाया। मैं आगामी बचे जीवन के अंतिम दशक में भी आप सबको विश्वास दिलाता हूँ कि जब 58 वर्ष में दाग नही लगा,आगे तो बचा ही कुछ नही,कभी आप महानुभावों को निराश नहीं करूंगा। मेरे जीवन की एक पारी पूरी हो गई। हाथी निकल गया,जो बकाया है उसमें आप सबका आशीर्वाद,सहयोग व स्नेह ऐसे ही बना रहे,ये प्रार्थना करता हूँ🙏💐
आज अपने जीवन के 58 वर्ष पूर्ण होने पर आप सबका आभार प्रकट करता हूँ और सभी को नमन करता हूँ 58 वर्ष की इस पारी में मेरे से जाने-अनजाने में यदि किसी भी महानुभाव का दिल दुखाया गया हो,तो मुझे यहीं इसी जन्म और जीवन में क्षमा कर देना,मैं आप सबका ऋणी हूँ,मुझे माफ़ कर देना🙏🙏
शेष जीवन में भी अपना आशीर्वाद,सहयोग व स्नेह बनाए रखें।
सभी का बहुत-बहुत आभार।
जयहिंद,जय भारत।
भारत माता की जय।।
🙏🙏🙏💐🚩