निंबाहेड़ा विधायक श्री चन्द्र कृपलानी हिंदू नव वर्ष के जुलूस में भाग लेते हुए
भाजपा विधानसभा निम्बाहेड़ा
Poltical
निंबाहेड़ा मंगलवाड़ सड़क हादसे में घायल से हाल-चाल पूछते हुए विधायक श्री चन्द्र कृपलानी वही साथ ही डॉक्टर से इलाज के बारे में जानकारी ली
*“मेवाड़ के शैक्षणिक संस्थानों के हित में सदन में उठाई मजबूत आवाज”*
मेवाड़ क्षेत्र के मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग एवं फिजियोथेरेपी कॉलेजों की संबद्धता को RUHS जयपुर से MMU जोधपुर में स्थानांतरित करने के निर्णय को लेकर आज पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने राजस्थान विधानसभा में नियम 131 के अंतर्गत ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
उन्होंने सदन को अवगत कराते हुए बताया कि इस निर्णय से मेवाड़ के महाविद्यालयों, विद्यार्थियों और संकाय में चिंता का माहौल है। बिना स्पष्ट अधिसूचना और आवश्यक व्यवस्थाओं के अचानक किया गया यह परिवर्तन शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को प्रभावित कर सकता है।
विधायक कृपलानी ने सरकार से आग्रह किया है कि मेवाड़ क्षेत्र के विद्यार्थियों और संस्थानों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।
जन विश्वास के साथ किसानों की आवाज़
राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत राजस्थान जन विश्वास विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने विधेयक का समर्थन करते हुए सदन में महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
इस दौरान मेवाड़-हाड़ौती क्षेत्र के अफीम काश्तकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए NDPS Act Section 8/29 के कारण किसानों व स्थानीय लोगों को होने वाली परेशानियों की ओर ध्यान आकर्षित किया तथा राज्य सरकार से केंद्र के साथ समन्वय कर आवश्यक संशोधन की पहल करने का आग्रह किया।
किसानों के हितों की रक्षा और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए सदन में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
*"भाजपा के दो वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को देख विपक्ष सकते में– विधायक कृपलानी"*
*सुदृढ़ वित्तीय व्यवस्था, पारदर्शी शासन – विकसित राजस्थान की ओर मजबूत कदम।”*
राजस्थान विनियोग (सं. 2) विधेयक 2026 एवं राजस्थान वित्त विधेयक 2026 पर विधानसभा में अपने विचार रखते हुए पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि यह केवल एक विधायी औपचारिकता नहीं है, बल्कि प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रति हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि एप्रोप्रिएशन बिल का मुख्य उद्देश्य विधानसभा द्वारा स्वीकृत अनुदानों एवं व्यय हेतु राज्य की संचित निधि से धनराशि का विधिवत आहरण सुनिश्चित करना है। यह प्रक्रिया संविधान प्रदत्त वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की मूल भावना को सुदृढ़ करती है।
प्रदेश की प्रगति, मजबूत अर्थव्यवस्था और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व अत्यंत आवश्यक है। यही भावना इन विधेयकों के माध्यम से परिलक्षित होती है।
जनहित के मुद्दों पर सदन में सशक्त आवाज़
16वीं राजस्थान विधानसभा के पंचम सत्र में देवस्थान विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए। सरकार से प्रदेश में संचालित राजकीय मंदिरों एवं देवालयों की स्थिति, व्यवस्थाओं तथा आमजन के लिए दर्शन की उपलब्धता को लेकर जानकारी मांगी।
सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया कि देवस्थान विभाग के अधीन कोई भी राजकीय मंदिर/देवालय दो वर्ष से अधिक समय से दर्शनार्थ बंद नहीं है तथा सभी मंदिर निर्धारित समयानुसार आमजन के लिए खुले रहते हैं।
जनआस्था और पारदर्शिता दोनों हमारे लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। जनभावनाओं से जुड़े हर विषय पर सदन में आपकी आवाज़ बुलंद करना मेरा कर्तव्य है।
आस्था का सम्मान – जनसेवा का संकल्प
Shri Chand Kriplani
BJP Rajasthan
Bhajanlal Sharma
जनहित के मुद्दों पर सदन में सशक्त आवाज़
16वीं राजस्थान विधानसभा के पंचम सत्र में पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने देवस्थान विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए। सरकार से प्रदेश में संचालित राजकीय मंदिरों एवं देवालयों की स्थिति, व्यवस्थाओं तथा आमजन के लिए दर्शन की उपलब्धता को लेकर जानकारी मांगी।
श्री चन्द्र कृपलानी विधायक ने नर्सिंग कर्मचारी का मुद्दा विधानसभा में उठाया
राजस्थान विधानसभा मे निम्बाहेड़ा विधायक श्री चन्द्र कृपलानी ने क्या कहा
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Jaipur Airport Area
