14/05/2026
जालौर जिले की पंसेरी ग्राम पंचायत में 'ग्राम विकास चौपाल' के पश्चात श्री भेमाराम जी के निवास पर ग्रामीणों के साथ रात्रि भोजन किया।
अपनों का विश्वास और स्नेह ही वह शक्ति है जो जनसेवा के संकल्पों को जन्म देती है। परिवार द्वारा दिए गए इस सम्मान के लिए मैं कृतज्ञ हूँ। आपकी यही आत्मीयता जनसेवा के प्रति मेरे समर्पण को और अधिक दृढ़ बनाती है।
#जालौर
#मॉर्निंग ゚ #बीजेपीफिरआरहीहै #ट्रेंड #आमजन #हाई #हाइलाइट
13/05/2026
आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल जी एवं हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी से सार्थक भेंट हुई।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में यमुना जल समझौते के शीघ्र क्रियान्वयन हेतु समयसीमा निर्धारित की गई । साथ ही, किशाऊ बांध से जुड़े जल प्रबंधन पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
बैठक में दिल्ली-हरियाणा-राजस्थान RRTS परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई। ये परियोजनाएं जल प्रबंधन , क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, निवेश और जनसुविधाओं को नई गति देंगी।
डबल इंजन सरकार राजस्थान को सुरक्षित, समृद्ध और आधुनिक बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।
13/05/2026
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर श्री एन. रंगासामी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के विकसित भारत के संकल्प और आपके सशक्त नेतृत्व में पुडुचेरी सुशासन, जनकल्याण एवं समग्र विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपकी सरकार प्रदेश को प्रगति, समृद्धि और नवाचार के नए युग की ओर अग्रसर करते हुए जन-जन की आकांक्षाओं को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
#मॉर्निंग #पावर ゚ #बीजेपीफिरआरहीहै #आमजन