गुर्जर सम्राट मिहिर भोज टोली

गुर्जर सम्राट मिहिर भोज टोली

Share

Social History

01/04/2026

✨ गुर्जर समाज का गौरव – दादरी की बेटियों ने रचा इतिहास ✨

दादरी क्षेत्र के गांव डेरी मच्छा निवासी भाजपा नेता श्री मनवीर नागर जी की प्रतिभाशाली बेटियों ने पीसीएस 2024 में शानदार सफलता हासिल कर पूरे गुर्जर समाज का मान-सम्मान ऊँचा कर दिया है।

💐 नेहा नागर – रैंक 156
💐 निधि नागर – रैंक 161

दोनों बेटियों का चयन असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स) के पद पर हुआ है। यह उपलब्धि सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे गुर्जर समाज की जीत है।

🚩 आज गुर्जर समाज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर यह साबित कर रही हैं कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।
🚩 यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा है कि शिक्षा और मेहनत से समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है।
🚩 गुर्जर समाज की यह उपलब्धि हर युवा के लिए एक संदेश है – अब समय है आगे बढ़ने का, अपने सपनों को साकार करने का।

👏 गुर्जर समाज को आप दोनों बेटियों पर गर्व है।

01/04/2026

*यह अत्यंत गर्व और खुशी की बात है कि गुर्जर समाज के बच्चे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। राजस्थान के बाद अब उत्तर प्रदेश से भी बेहद सुखद समाचार प्राप्त हुआ है — हमारे समाज के कई होनहार विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश सिविल सेवा परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है।*

*सभी सफल अभ्यर्थियों तथा पूरे गुर्जर समाज को हार्दिक बधाई!*

*उपलब्धि प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों की सूची:*
*1.नेहा सिंह जिंदड (गांव तहखंड, नई दिल्ली) – रैंक 5*
*2.दीप शिखा गुर्जर – रैंक 13*
*3.ज्योति धामा गुर्जर (गांव एकवरा, हस्तिनापुर, मेरठ) – रैंक 19*
*4.हरवेंद्र सिंह (खेड़ागढ़, आगरा, उत्तर प्रदेश) – रैंक 24*
*5.मानसी बैसोया (गांव बरौला, नोएडा)*
*6.नेहा नागर – रैंक 156*
*7.निधि नागर – रैंक 161*
(*दोनों सगी बहनें हैं, श्री मनबीर सिंह नागर, डेयरी माछा, दादरी, ग्रेटर नोएडा की पुत्रियां)*
*8.जूली गुर्जर (गांव उदयराज गढ़ी, फतेहाबाद, आगरा)*

*हमारी बेटियां निरंतर आगे बढ़ रही हैं और पूरे समाज का नाम रोशन कर रही हैं।*

*एक बार पुनः सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई!*

Photos from गुर्जर सम्राट मिहिर भोज टोली's post 26/03/2026

शिक्षा के नए युग की शुरुआत – प्रो. जे.आर. गुर्जर बने मालासेरी डूंगरी मंदिर विकास समिति के संयोजक

श्री देवनारायण जन्मस्थली विकास समिति द्वारा समाजहित एवं विकास कार्यों को गति देते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। वर्ष 2019 से समिति से जुड़े डॉ. जगराम कसाना (प्रो. जे.आर. गुर्जर) को उनकी दूरदर्शिता, बौद्धिक क्षमता एवं कुशल नेतृत्व के सम्मान स्वरूप मंदिर विकास समिति के अंतर्गत प्रस्तावित शिक्षण संस्थान के निर्माण कार्य हेतु 'संयोजक' नियुक्त किया गया है।

सांस्कृतिक और शैक्षणिक विकास का संगम

विदित हो कि मालासेरी डूंगरी स्थित मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के पश्चात, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा 'प्रसाद योजना' के अंतर्गत कॉरिडोर निर्माण कार्य द्रुत गति से प्रगति पर है। अब इसी कड़ी में मंदिर समिति द्वारा एक उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थान की स्थापना का संकल्प लिया गया है।

मुख्य पुजारी का संदेश

समिति के मुख्य पुजारी श्री हेमराज पोसवाल ने इस निर्णय पर प्रकाश डालते हुए कहा मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सामाजिक एवं शैक्षणिक उत्थान का भी प्रमुख माध्यम है। धर्म, समाज और संस्कृति के केंद्र के रूप में हमारी जिम्मेदारी है कि हम शिक्षाविदों को जोड़कर समाज के लिए सार्थक कार्य करें।"

प्रो. जे.आर. गुर्जर का योगदान

डॉ. जगराम कसाना के मार्गदर्शन और सतत प्रयासों से मंदिर का जुड़ाव देश के शीर्ष नेतृत्व से लेकर आमजन तक स्थापित हुआ है। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और शैक्षणिक अनुभव को देखते हुए समिति अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से उन्हें यह नया और महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

समाज में हर्ष की लहर

एक प्रबुद्ध शिक्षाविद को यह जिम्मेदारी मिलना शिक्षा एवं विकास के प्रति समिति की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस निर्णय को समाज में सकारात्मक एवं प्रगतिशील परिवर्तन का प्रतीक माना जा रहा है। समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों ने डॉ. कसाना को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में यह संस्थान क्षेत्र में शिक्षा के नए आयाम स्थापित करेगा।
Gurjar Education Welfare Trust

26/03/2026

हिंडौन (राजस्थान) के ग्राम तिवारा निवासी श्री राजवीर सिंह गुर्जर के सुपुत्र आराध्या सिंह को कक्षा 10वीं में 98.50% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐

आपने अपनी मेहनत, लगन एवं प्रतिभा से अनुकरणीय ढंग से अपनी योग्यता सिद्ध की है। बेटे को उज्जवल भविष्य के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएँ एवं समस्त गुर्जर समाज को इस बेहतरीन उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई 🎉

11/02/2026

अमित भड़ाना गुर्जर दिल्ली के रहने वाले हैं जो गुर्जरी भाषा में विडियो बनाते हैं भारत के सबसे बड़े युट्यूबर में से एक है 20 मिलियन सब्सक्राइबर तक पहुंचने वाले पहले भारतीय यूट्यूबर थे।

11/02/2026

गुर्जरों अपनी ताकत को पहचानो
जहां भी रहो एक रहो

Photos from गुर्जर सम्राट मिहिर भोज टोली's post 07/02/2026

हमारे भिंड के शानदार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर खिलाड़ी रामवीर गुर्जर जी का मध्यप्रदेश रणजी ट्रॉफी टीम में चयन हम सभी के लिय गर्व की बात है।

बघेडी ग्राम के निवासी श्री अहिवरन सिंह जी एवं पूरे परिवार को हार्दिक बधाई। बीडीसीए भिंड टीम के प्रशिक्षक श्री केजी की मेहनत को सलाम! 🏏

07/02/2026

विकास की एक ही पहचान धनराज़ गुर्जर का ऐतिहासिक कार्यकाल🌻

07/02/2026

2018 batch के IAS अधिकारी महेंद्र पाल गुर्जर अतिरिक्त उपायुक्त (ADC), ऊना, हिमाचल प्रदेश!

07/02/2026

गुर्जर समाज में ख़ुशी का माहौल बहन निर्मल तंवर गुर्जर को रेलवे में नौकरी लगने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ❤️🙏

Photos from गुर्जर सम्राट मिहिर भोज टोली's post 07/02/2026

गुजर (गुर्जर) भवन- नासिक, महाराष्ट्र

बेहद शानदार व सुसज्जित यह भव्य भवन नासिक रोड रेलवे स्टेशन से लगभग 16 किमी दूर त्र्यंबकेश्वर रोड पर स्थित है।यहाँ आने के लिए आप रेलवे स्टेशन से ही त्र्यंबकेश्वर जाने वाली CITILINC बस पकड़कर सातपुर ITI बस स्टाप पर उतरे। वहाँ से थोड़ी दूरी पर ही खुटवड नगर पुलिस चौकी है।पुलिस चौकी के सामने वाली रोड वेणुनगर के अंत में 300 मीटर दूरी पर ही यह भवन स्थित है। यहाँ फ़िलहाल लगभग 20 कमरे है। द्वितीय तल पर कुछ कमरें व एक शानदार हाल हैं। तृतीय तल पर पढ़ने वाले बच्चों के लिए कमरें है। चतुर्थ तल पर बच्चों के पढ़ने के लिए अभ्यासिका (लाईब्रेरी) है। गुर्जर समाज के अतिथियों के लिए बेहद कम चार्ज पर कमरें उपलब्ध है।

🇮🇳 जय हिंद, जय वीर गुर्जर समाज 🇮🇳

07/02/2026
Want your business to be the top-listed Government Service in Jaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Jaipur