Chandra Mohan Meena

Directions Contact the organization

Chandra Mohan Meena भाजपा प्रत्याशी, विधानसभा क्षेत्र बस्सी
Former Civil Servant, Government of Rajasthan.

आज प्रगति बाजार व्यापार मंडल, बस्सी द्वारा आयोजित बस्सी नगर पालिका की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के स्वागत सम्मान समारोह मे...
02/10/2026

आज प्रगति बाजार व्यापार मंडल, बस्सी द्वारा आयोजित बस्सी नगर पालिका की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के स्वागत सम्मान समारोह में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के सम्मानित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस दौरान बस्सी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, व्यापारिक हितों की रक्षा और बाज़ार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि नई कार्यकारिणी बस्सी के विकास और जन-कल्याण के कार्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

बस्ती की जनता जनार्दन का आशीर्वाद हमेशा मिलता रहे।Chandra Mohan Meena
02/10/2026

बस्ती की जनता जनार्दन का
आशीर्वाद हमेशा मिलता रहे।

Chandra Mohan Meena

सत्य, अहिंसा और त्याग की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं सच्चाई और सादगी के अग्रदूत पूर्व प्रधानमंत्री लाल ...
02/10/2026

सत्य, अहिंसा और त्याग की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं सच्चाई और सादगी के अग्रदूत पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की कर्मभूमि वाराणसी से जन्मभूमि वडनगर तक निकल रही भव्य ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का...
28/09/2026

माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की कर्मभूमि वाराणसी से जन्मभूमि वडनगर तक निकल रही भव्य ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का बस्सी विधानसभा क्षेत्र के जटवाड़ा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

वाराणसी से पधारे ऊर्जावान युवा साथियों का आत्मीय स्वागत व आतिथ्य सत्कार कर उनके साथ पंचमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

प्रधानमंत्री जी के सेवा, समर्पण और राष्ट्र-निर्माण के संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाती यह यात्रा युवाओं में देश सेवा की नई अलख जगा रही है यात्रा में शामिल सभी राष्ट्रभक्त युवाओं को हार्दिक बधाई एवं मंगलमयी यात्रा की शुभकामनाएँ।

देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणो का बलिदान करने वाले माँ भारती के सच्चे सपूत अमर शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोट...
28/09/2026

देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणो का बलिदान करने वाले माँ भारती के सच्चे सपूत अमर शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन।

आज बस्सी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर-246 तुंगा में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi ज...
27/09/2026

आज बस्सी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर-246 तुंगा में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 138वें संस्करण को सुना व उनका आत्मीय मार्गदर्शन प्राप्त किया।

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी विचारों एवं आत्मीय मार्गदर्शन ने हम सभी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है। उनका प्रत्येक विचार देशसेवा, समाज कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करता है।

इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।विश्व की अतुल्य धरोहरों को संजोने वाला भारत देश पर्यटन क...
27/09/2026

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

विश्व की अतुल्य धरोहरों को संजोने वाला भारत देश पर्यटन की दृष्टि से एक अलग ही छवि रखता है। हमारे प्रदेश ने देश को कई पर्यटक धरोहरें दी है। आओ हम सब मिलकर इन धरोहरों की गरिमा और पराकाष्ठा को बनाये रखें।

आज दादिया में श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जनसेवा और सुश...
25/09/2026

आज दादिया में श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जनसेवा और सुशासन के 25 वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा को समर्पित ‘सेवा संकल्प सभा’ में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma जी की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम के दौरान प्रदेशवासियों को विकास एवं जनकल्याण की अनेक सौगातें समर्पित की गईं। ₹2,636 करोड़ की लागत के 929 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ तथा विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं के 36 लाख लाभार्थियों के खातों में ₹400 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

इस अवसर पर नगर निकाय चुनावों में प्राप्त ऐतिहासिक जनादेश के लिए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। आगामी पंचायत चुनावों के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया।

‘लक्ष्य अंत्योदय, पथ अंत्योदय, प्रण अंत्योदय’ के संकल्प के अनुरूप प्रदेश सरकार राजस्थान के प्रत्येक वर्ग के कल्याण एवं प्रदेश के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

इस दौरान भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा जी, श्रीमती दिया कुमारी जी सहित जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

जयपुर नगर निगम के महापौर पद पर गरिमामय जीत दर्ज करने पर भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय एवं समर्पित प्रत्याशी श्री सुनील ...
25/09/2026

जयपुर नगर निगम के महापौर पद पर गरिमामय जीत दर्ज करने पर भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय एवं समर्पित प्रत्याशी श्री सुनील कोठारी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

हमें पूरा विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और जन-सेवा के संकल्प से जयपुर शहर विकास, स्वच्छता और सुशासन की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

अंत्योदय का मार्ग प्रशस्त करने वाले महान विचारक, उत्कृष्ट संगठन कर्ता, एकात्म मानववाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती...
25/09/2026

अंत्योदय का मार्ग प्रशस्त करने वाले महान विचारक, उत्कृष्ट संगठन कर्ता, एकात्म मानववाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन।

Address

TUNGA BASSI
Jaipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chandra Mohan Meena posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Chandra Mohan Meena:

Shortcuts

Share