CPIML - Red Star, Rajasthan

CPIML - Red Star, Rajasthan

Share

Official page of Communist Party of India [Marxist-Leninist] – Red Star (Rajasthan)

Photos from CPIML - Red Star, Rajasthan's post 13/02/2023

कल CPIML - Red Star, Rajasthan की ओर से "मनुवादी फासीवाद की चुनौतियाँ और संघर्ष का रास्ता " विषय पर जयपुर के अशोकपुरा में एक चर्चा आयोजित की गई । इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर , CPI(ML) Red star,महासचिव कॉमरेड पी जे जेम्स और CPI(ML) Red star के पॉलिट ब्यूरो सदस्य, कॉमरेड तुहिन मौजूद थे ,जिन्होंने बहुत गहराई से आज RSS/बीजेपी के द्वारा खड़े किये जा रहे फासीवादी खतरे के बारे में समझाया । उन्होंने RSS के गद्दारी के इतिहास के बारे में बताया और समझाया कि कैसे आज केंद्र सरकार भारत को मनुवादी सांप्रदायिक फासीवादी राज्य में तब्दील कर रही है, इस बारे में भी चर्चा हुई कि कैसे इस चुनौती का सामना किया जाए । कार्यक्रम की शुरुवात में कॉमरेड बप्पा और Akash Paliwal के द्वारा क्रांतिकारी गीत पेश किया गया और पार्टी के राज्य सचिव कॉमरेड ऋतांश द्वारा मुद्दे की भूमिका रखी गई । कॉमरेड पी जे जेम्स के वक्तव्य के बाद डॉ अंबेडकर विचार मंच के ज़िला अध्यक्ष मेहता राम काला जी ने अपनी बात रखी । इसके बाद विभिन्न साथियों ने मुख्य वक्ताओं से सवाल किये और अपनी बात रखी । इनमें मौजूद थे अम्बेडकरवादी विचारों से जुड़े Mahendra Kumar Anand , रामस्वरुप वर्मा जी , छात्र नेता ज़ाहिद , महिला नेता शोभा जी और रियाजुद्दीन कुरेशी जी । बौद्ध महासभा के राजस्थान के अध्यक्ष टेक चंद राहुल जी और महिला नेता और संस्कृतिकर्मी स्मिता जी भी कार्यक्रम में मौजूद थीं । जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सेदारी निभाई। आने वाले दिनों में फासीवाद के खिलाफ लड़ाई को तेज़ करने का निर्णय लिया गया ।

10/02/2023

परसों होने वाले हमारे इस कार्यक्रम में साथी बड़ी संख्या में शामिल हों।

Photos from CPIML - Red Star, Rajasthan's post 30/01/2023

कल दोपहर में क्रांतिकारी नौजवान भारत सभा (RYFI) और PUCL जयपुर के साथियों ने PUCL के जयपुर ऑफिस में बीबीसी की फिल्म India: the modi question की स्क्रीनिंग की। साथियों को बता दें कि इस फिल्म को निजी तौर देखने और इसकी प्राइवेट स्क्रीनिंग करने पर कोई प्रतिबंध नहीं है ,लेकिन माहौल ऐसा बनाया जा रहा है कि जैसे ये प्रतिबंधित है। इसीलिए हमारा कहना है कि इसे खुले आम दिखाया जाना चाहिए। फिल्म के बाद मोदी सरकार की 2002 के गुजरात दंगों में सीधी भागीदारी और आज देश भर में RSS/BJP के द्वारा बनाए जा रहे सांप्रदायिक माहौल पर चर्चा हुई । स्क्रीनिंग में मुख्य तौर पर युवा साथी मौजूद थे और सभी ने इस मुद्दे पर मुखरता से राय रखी। इसके बाद हमने राजस्थान केन्द्रीय यूनिवर्सिटी के उन छात्रों से मुलाकत की जिन्हें 14 दिन के लिए सिर्फ ये फिल्म मोबाइल पर देखने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। छात्रों का कहना है कि ऐसा ABVP से जुड़े छात्रों द्वारा हंगामा किये जाने के बाद किया गया । हम इस तानाशाही भरे फैसले के खिलाफ हैं और हमारी प्रशासन से ये अपील है कि तुरंत इस आदेश को खारिज किया जाए और उन्हें कॉलिज में फिर से आने की अनुमति मिले । अगर छात्र कॉलिज प्रशासन के इस तानाशाही भरे फैसले के खिलाफ कोर्ट में जाते हैं, तो हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं ।

Photos from CPIML - Red Star, Rajasthan's post 26/12/2022

कल हमारे संगठन नौजवान भारत सभा (RYFI) ने राजस्थान के विभिन्न जन संगठनों और बुद्धिजीवियों के साथ मिलकर राजस्थान हाई कोर्ट में लगी मुनि मूर्ति के खिलाफ जयपुर के शहीद स्मारक पर विरोध प्रदर्शन किया। हमारे साथ AIDWA ,AIKS, PUCL , डॉ अंबेडकर विचार मंच , डॉ अंबेडकर स्वाभिमान आर्मी , संविधानिक विचार मंच आदि कई संगठनों के लोग इसमें शामिल हुए । जयपुर के विभिन्न इलाकों से लोगों ने प्रदर्शन में भाग लिया। मनुस्मृति में महिलाओं और समाज के वंचित तबकों के बारे में क्या लिखा है ये बताया गया । साथ ही कैसे RSS/BJP आज हिन्दू राष्ट्र के नाम पर मनुस्मृति लागू करना चाहती है, ये समझाया गया । कैसे काँग्रेस, बीजेपी दोनों ही मनुवादी हैं ये भी बताया गया । हम मिलकर मनुवाद/ब्राह्मणवाद, पुरुषप्रधानता और सांप्रदायिता के खिलाफ संघर्ष करेंगे, ये शपथ ली गई। इसके बाद मनुस्मृति के एक प्रतीक का ढहन भी किया गया । साथियों ने आज़ादी , मनुवाद , जातिवाद के खिलाफ और नारी मुक्ति के पक्ष में नारे लगाए । हम पिछले काफी समय से जयपुर के विभिन्न इलाकों में मनुवाद के खिलाफ इस प्रदर्शन के लिए ही अभियान चला रहे थे। जिन भी साथियों ने हमारे अभियान को लोगों तक ले जाने में हमारी मदद की उनका तहे दिल से धन्यवाद,आपको हमारी ओर से भीम लाल सलाम ! आने वाले दिनों में RSS के मनुवादी/ब्राह्मणवादी फासीवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी ।

Photos from CPIML - Red Star, Rajasthan's post 24/12/2022

पिछले दो दिनों में हमारे संगठन क्रांतिकारी नौजवान भारत सभा (RYFI) से Rahul Bairwa , Akash Paliwal और कॉमरेड ऋतांश आज़ाद जयपुर के अंबेडकर हॉस्टल और अरावली हॉस्टल गए और वहाँ छात्रों से संवाद किया। मनुवाद के खिलाफ इस अभियान से जुड़े गीगराज जोड़ली आजाद विद्रोही भाई भी इन सभाओं में शामिल थे। हमने यहाँ मौजूद छात्रों से राजस्थान हाई कोर्ट में लगी मनु कि मूर्ति के खिलाफ 25 दिसंबर को होने वाले हमारे प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। दोनों ही जगह के छात्रों ने कहा कि मनुवाद के खिलाफ हमारे इस आंदोलन में वे बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे ।

23/12/2022
Photos from CPIML - Red Star, Rajasthan's post 19/12/2022

कल शाम जयपुर के संजय नगर इलाके में क्रांतिकारी नौजवान भारत सभा (RYFI) के साथियों ने युवाओं के साथ मीटिंग की। मीटिंग में डॉ अम्बेडकर स्वाभिमान आर्मी के संस्थापक कवि गौरव लाड़ना ने भी अहम भूमिका निभाई। युवाओं से 25 दिसंबर को राजस्थान हाई कोर्ट में लगी मनुमूर्ति के खिलाफ जयपुर में होने वाले हमारे प्रदर्शन का हिस्सा बनने की अपील की गई । उन्हें समझाया गया कि कैसे कॉंग्रेस , बीजेपी दोनों ही मनुवादी हैं । लेकिन बीजेपी /RSS के फासीवाद का तो मनुवाद ही वैचारिक आधार है। जिसे वो हिन्दू राष्ट्र कहते हैं वो असल में मनुस्मृति का राज होगा जो पूरी तरह से दलितों , आदिवासियों , पिछड़ों , मुसलमानों और महिलाओं सभी के खिलाफ होगा। युवाओं ने बातों को गंभीरता से सुन और कहा कि वे इलाके से ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में हमारे इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।

Photos from CPIML - Red Star, Rajasthan's post 11/12/2022

कल रात जयपुर के मालवीय नगर स्थित वाल्मीकि कॉलोनी में क्रांतिकारी नौजवान भारत सभा (RYFI) के साथियों ने एक नुक्कड़ सभा की । ये सभा मनुवादी विचारधारा के खिलाफ चलाए जा रहे हमारे अभियान जा हिस्सा थी। वहां लोगों को हमने समझाया कैसे मनुवादी विचारधारा जातिगत शोषण और महिलाओं के शोषण के लिए ज़िम्मेदार है। मनुस्मृति के अमानवीय श्लोक पढ़कर सुनाये गए और लोगों को बताया गया कि इसी मनु की मूर्ति राजस्थान हाई कोर्ट में लगी है। ये भी बताया गया कैसे कॉंग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही मनुवादी हैं । 25 दिसंबर को होने वाले हाई कोर्ट में लगी मनुमूर्ति के खिलाफ हमारे विरोध प्रदर्शन में लोगों से शामिल होने की अपील की गई। साथ ही RSS की मनुवादी साम्प्रदायिक राजनीति का भी पर्दाफाश किया गया। संगठन से कॉमरेड Mihika , कॉमरेड Sha Hid और कॉमरेड Akash इस नुक्कड़ सभा में मेरे साथ शामिल हुए । Akash डॉ अम्बेडकर स्वाभिमान आर्मी के भी नेतृत्वकारी साथी हैं ।

Photos from CPIML - Red Star, Rajasthan's post 07/12/2022

कल शाम सोडाला के अशोकपुरा इलाके में बाबा साहब अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर डॉ अम्बेडकर स्वाभिमान आर्मी के साथियों की ओर से एक नुक्काड सभा आयोजित की गई। इसमें क्रांतिकारी नौजवान भारत सभा (RYFI) की ओर से कॉमरेड ऋतांश आज़ाद ने बात रखी । वक्तव्य में ये समझाया गया कि कैसे इसी तारीख को RSS द्वारा बाबरी मस्जिद को गिराकर देश को तोड़ने की कोशिशें हुई । हमने बताया कि बाबा साहब अंबेडकर ने कहा था कि ये देश अगर ब्राह्मणवादी हिन्दू राष्ट्र बन जाता है, तो ये देश के लिए सबसे बड़ी त्रासदी होगी । हमने समझाया कि RSS कैसे मनुस्मृति का राज लाना चाह रही है और कैसे ये सिर्फ चंद धन्ना सेठों और मनुवादियों का राज होगा । इसके बाद 25 दिसंबर को हाई कोर्ट में लगी मनुमूर्ति के खिलाफ होने वाले हमारे प्रदर्शन में जनता से शामिल होने की अपील की गई । हमारे बाद इलाके के सत्यनारायण पालीवाल जी , नंदकिशोर जी और एडवोकेट चौथमल जी ने इसी विषय पर बात रखी । साथ ही Akash Paliwal और दिनेश जी ने भी मनुवाद के खिलाफ बात रखी ,दोनों साथी क्रांतिकारी नौजवान भारत सभा (RYFI) और डॉ अम्बेडकर स्वाभिमान आर्मी दोनों ही संगठनों के नेतृत्वकारी साथी हैं। RYFI से कॉमरेड Rahul Bairwa और Mihika भी सभा में उपस्थित थे।कवि गौरव लाड़ना , Ankit Kala और डॉ अम्बेडकर स्वाभिमान आर्मी की टीम का हमें बुलाने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद । आशा है की 25 दिसंबर को इलाके के युवा बड़ी संख्या में मनुमूर्ति के खिलाफ जयपुर में होने वाले आंदोलन का हिस्सा बनेंगे ।

Photos from CPIML - Red Star, Rajasthan's post 27/11/2022

कल शाम हमारे संगठन क्रांतिकारी नौजवान भारत सभा (RYFI) की ओर से हम डॉ अम्बेडकर स्वाभिमान आर्मी द्वारा संविधान दिवस के मौके पर आयोजित युवाओं के साथ एक चर्चा का हिस्सा बनने गए । चर्चा में हमने समझाया कैसे फासीवादी मनुवादी RSS इस देश का संविधान खत्म करके मनुस्मृति लागू करने के अपने सपने को पूरा करने के लिए तेज़ी से आगे बढ़ रही है । साथियों को बताया कि मनुस्मृति में वंचित तबकों और महिलाओं के बारे में कैसी अमानवीय बातें लिखीं गई हैं और कैसे ब्राह्मणवादी विचारधारा के ज़रिए शोषित वर्गों को गुलाम रखा गया है। इसके बाद साथियों से 25 दिसंबर को राजस्थान हाई कोर्ट में स्थापित मनुमूर्ति के खिलाफ होने वाले हमारे आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई। साथियों ने इलाके में 25 दिसंबर से पहले एक बड़ी सभा कराने की बात की है जिससे इलाके से ज़्यादा लोग इस आंदोलन में शामिल हों सकें । संगठन से कॉमरेड ऋतांश , Manas और Mihika मौजूद थे , साथ ही कवि गौरव लाड़ना और Akash Paliwal इसके चर्चा के आयोजक के तौर पर शामिल थे, जो RYFI और डॉ अम्बेडकर स्वाभिमान आर्मी दोनों के ही महत्वपूर्ण साथी हैं । हमें बुलाने के लिए Ankit Kala और डॉ अम्बेडकर स्वाभिमान आर्मी के बाकी साथियों का बहुत शुक्रिया, आशा है इलाके से 25 दिसंबर को बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे ।

27/11/2022

कल सुबह संविधान दिवस के मौके पर हम क्रांतिकारी नौजवान भारत सभा (RYFI) की ओर से डॉ अंबेडकर विचार मंच के कार्यक्रम में गए और अपनी बात रखी। हमने जयपुर के पानी पेच स्थित इस कार्यक्रम में इलाके की महिलाओं के सामने बात रखते हुए RSS/बीजेपी के मनुवाद/ब्राह्मणवाद का पर्दाफाश किया। साथ ही उनसे 25 दिसंबर को राजस्थान हाईकोर्ट में लगी मनुमूर्ति के खिलाफ होने वाले हमारे आंदोलन में शामिल होने का भी आवाहन किया। सभा में संगठन की ओर से कॉमरेड ऋतांश , बप्पा, Tej Asvi, Sundar Prasad Udayऔर Sahil मौजूद थे । हमें बुलाने के लिए अंबेडकर विचार मंच के मेहता राम जी और शोभा जी का बहुत धन्यवाद।साथियों से अनुरोध है कि विडिओ देखें और शेयर करें ।

Want your business to be the top-listed Government Service in Jaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Jaipur