Rajasthan Police Academy, Jaipur

Rajasthan Police Academy, Jaipur

Share

This is a Official Page of Rajasthan Police Academy, Jaipur

Photos from Rajasthan Police Academy, Jaipur's post 08/02/2026

‘‘आरपीए में खुला अमूल डेयरी बूथ’’
दिनांक 07 फरवरी 2026 को निदेशक, राजस्थान पुलिस अकादमी श्री संजीब कुमार नार्जारी द्वारा अमूल डेयरी बूथ का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर श्री धनपतराज, उप निदेशक एवं प्राचार्य, डॉ. अनुकृति उज्जैनिया, सहायक निदेशक (इंडोर), श्री घनश्याम वर्मा, सहायक निदेशक (आउटडोर), अमूल डेयरी के ब्रांच मैनेजर श्री राजीव लोढ़ा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
उद्घाटन के साथ ही अकादमी परिसर में अमूल के उच्च गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पाद जैसे दूध, दही, छाछ, आइसक्रीम एवं अन्य डेयरी उत्पाद उचित दरों पर उपलब्ध हो सकेंगे। यह पहल स्वच्छ, पौष्टिक एवं विश्वसनीय खाद्य उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह सुविधा प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं आगंतुकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

Photos from Rajasthan Police Academy, Jaipur's post 16/12/2025

श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस, कानून व्यवस्था, राजस्थान जयपुर के पत्रांक 2569 दिनांक 15.12.2025 को निर्देशानुसार राजस्थान सरकार के 2 वर्ष का पूर्ण कार्यकाल के उपलक्ष में राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में आज दिनांक 16.12.2025 को प्रातः समय 10 बजे से 11 बजे तक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। संस्था में पदस्थापित सभी इण्डोर स्टाफ, आउटडोर स्टाफ, वरिष्ठ अधिकारीगण और कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। स्वच्छ कार्यालय, स्वस्थ वातावरण और बेहतर पुलिस सेवा के संकल्प के साथ सभी ने सक्रिय सहभागिता निभाई । क्वार्टर गार्ड, गुलाब बाडी, केफेटेरिया, समस्त शाखाओं, प्रशासनिक भवन आदि की साफ-सफाई का कार्य कर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में अपने महत्वपूर्ण योगदान के साथ अनुशासित कार्य, एवं स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।










#नवउत्थाननईपहचान
#बढ़ताराजस्थान_हमाराराजस्थान

Photos from Rajasthan Police Academy, Jaipur's post 10/12/2025

राजस्थान पुलिस अकादमी को उत्कृष्ट संस्थान का दर्जा प्राप्त
भारत सरकार की उपक्रम क्षमता विकास आयोग द्वारा आज राजस्थान पुलिस अकादमी को उत्कृष्ट संस्थान का दर्जा दिया गया, जिसमें राजस्थान पुलिस अकादमी ने देश के पांच सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण संस्थानों में अपना स्थान बनाया। इसके साथ ही राजस्थान पुलिस अकादमी पूरे भारतवर्ष के राज्यों के पुलिस प्रशिक्षण में उत्कृष्ट संस्थान की उपाधि प्राप्त करने वाली प्रथम अकादमी बन गई।

Photos from Rajasthan Police Academy, Jaipur's post 03/11/2025

आज दिनांक 03.11.2025 को हेड कांस्टेबल से एएसआई पदोन्नति पीसीसी के बैच संख्या 63 का उद्घाटन श्रीमान निदेशक महोदय राजस्थान पुलिस अकादमी श्री संजीव नार्जरी के द्वारा अतिरिक्त निदेशक महोदय श्री शंकर दत्त शर्मा वह अन्य सहायक निदेशकगण की उपस्थिति में किया गया। 23 दिन के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भरतपुर व गंगानगर जिले के 273 पदोन्नति हेड कांस्टेबल से एएसआई ने भाग लिया इसके साथ ही न्यू क्रिमिनल लॉस के मास्टर ट्रेनर कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया गया जिसमें विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षकगण ने भाग लिया।

Photos from Rajasthan Police Academy, Jaipur's post 21/10/2025

आज दिनांक 21-10-2025 राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने शहीदों को नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की.इस अवसर पर पुलिस विभाग के सेवा निवृत्त अधिकारी, पुलिस मुख्यालय, अन्य शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारी , कर्मचारी उपस्थित हुए और 2 मिनट का मौन धारण किया. इस अवसर पर रक्त दान शिविर का आयोजन भी किया गया.

17/10/2025

राजस्थान पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा "पुलिस शहीद दिवस" दिनांक 21.10.2025 को प्रातः 8:00 बजे "शहीद स्मारक" राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी

Photos from Rajasthan Police Academy, Jaipur's post 10/10/2025

RPA और UNFPA के संयुक्त तत्वावधान में रेंज स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम RPA जयपुर में जयपुर आयुक्तालय के पुलिस अधिकारियों के लिए जेंडर रिस्पोंसिव पुलिसिंग विषय पर आयोजित किया जा रहा है। दिनांक 09.10.2025 को उद्घाटन सत्र श्री राजेश कांवट पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय, जयपुर आयुक्तालय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में HC से पुलिस निरीक्षक स्तर के 49 पुलिस अधिकारियो तथा विभिन्न विभागों के 14 अधिकारियों ने भाग लिया।

Photos from Rajasthan Police Academy, Jaipur's post 09/10/2025

गुरूवार दिनांक 09.10.2025 को प्रातः काल 08:00 बजे से “The Heartfulness” के सानिध्य में RPA स्थित आडिटोरियम में 'वेदिक योग' पर ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें संस्था सहज मार्ग के श्री मधुकर चतुर्वदी, श्री अरविंद मिश्रा, सेवानिवृत कमाण्डर, भारतीय नौसेना तथा प्रशिक्षक श्रीमति शिमला व उनकी टीम द्वारा संस्था में प्रशिक्षणरत CI PCC के 200 प्रशिक्षुओं को ध्यान योग के द्वारा मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का अभ्यास करवाया गया। जिसमें हार्टफुलनेस के द्वारा तनावमुक्ति, सहज मार्ग ध्यान का सैशन चलाया गया। सैशन के दौरान शारीरिक रूप से तनावमुक्त होना, हृदय पर ध्यान करना, प्राणाहुति को अनुभव करना, ध्यान की गहराईयों में जाना, विचारो का नियमितीकरण करना, चेतना का विकास, दिन के अन्त में मन को निर्मलीकरण करना, भावनात्मक उलझनों व तनाव को दूर करना, अपने आन्तरिक स्व से जुडना, अन्तरतम की भावनाओं का अवलोकन करना, विवेकपूर्ण विकल्पों का चयन कर निर्णय क्षमता प्राप्त करना, आन्तरिक दृढता प्राप्त करना, प्रकृति से जुडाव कायम करना, ध्यान के पश्चात की हालत को पूरे दिन बनाये रख कर अपने अन्दर प्रसन्नता का अनुभव करना आदि की जानकारी दी गई।
इस दौरान अभ्यास व व्याख्यान भी आयोजित करवाए गए। संस्था में ध्यान योग का अगला सत्र शनिवार दिनांक 11.10.2025 को प्रात : 8:00 बजे से करवाया जाएगा।

Photos from Rajasthan Police Academy, Jaipur's post 04/10/2025

दिनांक 03.10.2025 को राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में
एक दिवसीय भारतीय साइबर अपराध समन्वयन केन्द्र (I4C) द्वारा संचालित पोर्टल एवं नेशनल साइबर हेल्प लाइन 1930 की कार्यप्रणाली का प्रारम्भिक संक्षिप्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे जयपुर पुलिस आयुक्तालय से कुल 85 प्रतिभागियो (कानिस्टेबल/हेड कांस्टेबल) सम्मिलित हुए।

Photos from Rajasthan Police Academy, Jaipur's post 19/09/2025

जयपुर, 19 सितम्बर। राजस्थान पुलिस अकादमी में आरपीएस (प्रो.) बैच संख्या 55 के प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में विजेताओं को स्मृति चिन्ह, प्रशंसा पत्र, नकद पुरस्कार एवं मेडल प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने संपूर्ण प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थियों और प्रशिक्षको को पुरस्कृत किया। इस प्रशिक्षण में ओवर ऑल बेस्ट अमित पंवार को स्वोर्ड ऑफ़ ऑनर, ट्रॉफी, मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल और उत्कृष्टता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, वहीं इन्डोर में बेस्ट नवनीत कौर, आउटडोर, फायरिंग और ड्रिल में बेस्ट ओम प्रकाश गोदारा, घुड्सवारी में बेस्ट देवेंद्र सिंह, कंप्यूटर कार्य व साईबर अनुसंधान में बेस्ट प्रदीप कुमार, फॉरेंसिक साइंस में बेस्ट स्वाति बूरी और क्रिमिनोलॉजी में बेस्ट सुहासी जैन रही। इन आरपीएस (प्रो.) अधिकारियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

श्रेष्ठ प्रशिक्षक सम्मान

इन्डोर के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक दीपक यादव पुलिस निरीक्षक रहे और आउटडोर के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक का सम्मान वीना कुमारी कंपनी कमांडर को प्राप्त हुआ। जिन्हें प्रशंसा पत्र और नगर पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

19/09/2025

राजस्थान पुलिस अकादमी में 19 सितंबर को होगा दीक्षान्त परेड समारोह
• आरपीएस बैच 55 का दीक्षान्त समारोह, प्रदेश को मिलेंगे नए जाँबाज़ पुलिस अधिकारी

जयपुर 16 सितम्बर। राजस्थान पुलिस अकादमी में 19 सितंबर को एक ऐतिहासिक दीक्षान्त परेड समारोह आयोजित होने जा रहा है, जिसमें आर.पी.एस. (प्रोबेशनर्स) बैच संख्या 55 के पुलिस अधिकारी औपचारिक रूप से पुलिस सेवा में शामिल होंगे।
अकादमी के परेड ग्राउंड में सुबह 8:30 बजे से शुरू होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री राजस्थान श्री भजन लाल शर्मा का आगमन प्रस्तावित है। वे परेड का निरीक्षण करेंगे और युवा अधिकारियों से संवाद कर उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करेंगे।

Want your business to be the top-listed Government Service in Jaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


RAJASTHAN POLICE ACADEMY Panipech, Nehru Nagar
Jaipur
302016