28/05/2026
सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी की 861वीं जयंती अंग्रेजी तिथि अनुसार UPRS सम्राट पृथ्वीराज भवन में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई।
इस पावन अवसर पर समाज के कई वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत कौशल किशोर ठाकुर जी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व एडीजी पुलिस श्री संदीप सिंह चौहान जी उपस्थित रहे।
समिति संरक्षक श्री सी.एस. भदौरिया जी, पूर्व उपाध्यक्ष श्री जोगेंद्र पाल सिंह चौहान जी तथा इतिहासकार श्री के.एस. शेखावत जी ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी के शौर्य, पराक्रम एवं गौरवशाली जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
27/05/2026
आज राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह जी राठौड़ से शिष्टाचार भेंट की।
इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों (Social Issues) और समाज के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य पर सकारात्मक चर्चा हुई। चूँकि 'श्री राजपूत सभा' RSLDC (Rajasthan Skill and Livelihoods Development Corporation) के तहत एक अधिकृत ट्रेनिंग पार्टनर (TP) के रूप में कार्यरत है, बैठक में युवाओं के लिए आगामी कौशल विकास कार्यक्रमों और रोजगारोन्मुखी योजनाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सभा का संकल्प है कि समाज के अंतिम छोर पर बैठे युवा को भी हुनरमंद बनाकर मुख्यधारा से जोड़ा जाए।
कर्नल राज्यवर्धन सिंह जी ने सभा के इन लोक-कल्याणकारी और कौशल विकास के प्रयासों की सराहना की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
25/05/2026
राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री अरुण चतुर्वेदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, सुखी, प्रसन्न एवं ऊर्जावान रहें तथा दीर्घायु होकर समाज एवं राष्ट्र सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहें।
Dr.Arun Chaturvedi
25/05/2026
गंगा दशहरा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह पावन अवसर आप सभी के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि लाए।
17/05/2026
आज अजमेर में आयोजित श्री क्षत्रिय प्रतिभा-विकास एवं शोध संस्थान के 25वें प्रतिभा सम्मान समारोह – 2026 में सहभागिता कर समाज की प्रतिभाशाली बेटियों एवं युवाओं का सम्मान होते देख अत्यंत गर्व एवं प्रसन्नता का अनुभव हुआ।
समारोह में शिक्षा, प्रतिभा एवं संस्कारों को समर्पित 148 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। यह केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य, नई पीढ़ी के आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच का उत्सव था।
इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विश्वराज सिंह जी मेवाड़ (राजपरिवार मेवाड़) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शक्ति सिंह जी राठौड़ (IAS), सम्भागीय आयुक्त, अजमेर ने की।
विशिष्ट अतिथियों में —
श्रीमती राखी राठौड़, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, भाजपा राजस्थान
श्री दलपत सिंह रूणिजा, भामाशाह एवं डायरेक्टर, नोबल ग्रुप ऑफ स्कूल्स, राजस्थान
श्री महेन्द्र सिंह भाटी, औसियां से विधायक प्रत्याशी एवं व्यवसायी
सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने हेतु संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्य अत्यंत प्रेरणादायी एवं सराहनीय हैं।
सभी सम्मानित प्रतिभाओं एवं आयोजन समिति को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ।
16/05/2026
"चार बांस चौबीस गज, अंगुल अष्ट प्रमाण,
ता ऊपर सुल्तान है मत चुके चौहान।"
भारत के महावीर नाम से जाने जाने वाले हिन्दू सम्राट क्षत्रिय शिरोमणि #पृथ्वीराज_चौहान जी की जयंती पर शत-शत नमन
15/05/2026
भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
राष्ट्र के उत्थान हेतु आपके विचार और कार्य हमें सदैव सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे।
09/05/2026
मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले, अदम्य साहस और स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
01/05/2026
विश्व श्रम दिवस पर समस्त श्रमिक भाई एवं बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। एक बेहतर और समृद्ध भारत के निर्माण में हमारे श्रमिक भाई, बहन निरंतर अपना अहम योगदान दे रहे हैं। मैं उनके कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और समर्पण भाव को नमन करता हूं।