राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ
Social Work For Unemployment at Rajasthan Berojgar Ekikrat Mahasangh
02/11/2023
युवा साथियों राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा देने से पहले मेरी इच्छा है कि इन चुनावो में राजनीतिक पार्टीया के घोषणा पत्र में युवा बेरोजगारों की मांगो को प्राथमिकता मिले और यह चुनाव,पेपर लीक,बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर हो और जिसको लेकर आप सभी को अपनी-अपनी भूमिका निभानी है और अपनी वोट की ताकत राजनीतिक पार्टीयो को दिखानी है l
और अब हम सबको मिलकर यह निर्णय करना है कि कौन सी पार्टी युवा बेरोजगारो के हित में है जिसे चुनाव में हम सबको समर्थन करना है -
और चुनाव के बाद 5 दिसंबर को राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी l
जिससे नई सरकार बनते ही युवा बेरोजगारों की मांगों को वह मजबूती से उठा सके l
और 1 साल पहले ही मैंने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी थी l
4 दिसंबर को पूरा लेखा-जोखा आपके सामने रखूंगा कि और मैने 11 साल 10 महीने के संघर्ष के दौरान क्या खोया है और क्या पाया है l
और कैसे संगठन को चलाया है और साथ में क्या लेकर जा रहा हूं और पूरा लेखा-जोखा जानने के बाद आप सबके आंखों में आंसू होंगे l
5 फरवरी 2012 से संघर्ष की शुरुआत की थी और 5 दिसम्बर 2023 को 11 साल 10 महीने पूरे हो जाएंगे l
11 साल 10 महीने के संघर्ष में युवा बेरोजगारों की भविष्य के लिए जी जान से 300 से ज्यादा आंदोलन किए और 12 बार अनशन किए l
दर्जनों मुकदमों के साथ दर्जनों बार जेल गया और कई बार पुलिस की लाठियां खाई और सड़को पर सोया और परिवार से दूर रहकर बहुत त्याग किया है और संघर्ष के बदौलत ढाई लाख से ज्यादा युवा बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दिलवाने में अहम योगदान निभाया जो मेरे जीवन की बड़ी उपलब्धि है l
और संघर्ष के दौरान कई षड्यंतत्रो का सामना करना पड़ा और कई समस्याओं से जूझना पड़ा लेकिन पीछे नहीं हटा और लगातार युवा बेरोजगारों के भविष्य के लिए संघर्ष करता रहा l
दोस्तो मेरी तबीयत खराब है फिर भी चुनाव आचार संहिता में अटकी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए मेरा प्रयास जारी है -
18/10/2023
युवा बेरोजगारों की विभिन्न भर्तियों को लेकर कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष मुलाकात करके भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश का एक पत्र सौपा है जिसमें लिखा है कर्मचारी चयन बोर्ड परिणाम जारी कर सकता l
कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष मामले में पॉजिटिव है और खुद आज अनुमति के लिए अधिकारियों से से मुलाकात करेंगे l
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश का पत्र जो दिया है उसको वह साथ लेकर जाएंगे l
जिससे सभी भर्तियों के परिणाम जारी करने की दिशा निर्देश कर्मचारी चयन बोर्ड को तत्काल मिल जाएंगे और
निर्देश मिलते ही LT RT 2020 की सूची,जूनियर अकाउंटेंट का 15 गुना का परिणाम,वनरक्षक भर्ती का परिणाम और अध्यापक भर्ती लेवल 1-2 की एक और सूची जारी हो जाएगी l
पशु परिचर भर्ती के आवेदन प्रक्रिया पुन :शुरू करवाने के संबंध में भी अनुमति मांगी जा रही है l
स्पोर्ट्स में चयनित अभ्यर्थियों का स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट की जांच के लिए आज लेटर भेजा जा रहा है l
पशुधन सहायक भर्ती के परिणाम के संबंध में लीगल ओपिनियन ली जा रही है
और बहुत जल्द कर्मचारी चयन बोर्ड LSA भर्ती के परिणाम को लेकर फैसला करेगा और पशुधन सहायक भर्ती का परिणाम न्यायालय के आदेश की पालना में बोर्ड को जारी करना पड़ेगा l
जिसमें थोड़ा सा समय लग सकता है l
17/10/2023
चुनाव आचार संहिता में उलझी हुई भर्तियों की नियुक्ति प्रक्रिया की अनुमति को लेकर और युवा बेरोजगारों के महत्वपूर्ण मुद्दो को लेकर तथा चुनावों को लेकर आज रात 8:30 बजे युवा तक कार्यक्रम के तहत यूट्यूब चैनल पर youtube.com/?…
लाइव रहूंगा l
12/10/2023
Rajasthan Assembly Election 2023 : उपेन यादव ने किया विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान, सीट और पार्टी को लेकर कही ये बड़ी ब राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ (RUUF) के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव सियासी पिच पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे. उन्होंने प्....
12/10/2023
*सरकार में युवाओं के भागीदारी की मांग:* राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा- युवा हित में लड़ूंगा चुनाव
सरकार में युवाओं के भागीदारी की... राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष...
12/10/2023
उपेन यादव ने विधानसभा चुनाव लड़ने का कर दिया ऐलान, किस सीट और पार्टी से होंगे मैदान में? Upen Yadav will contest elections: विधानसभा चुनाव (rajasthan election 2023) के ऐलान के साथ ही राजस्थान के सियासी मैदान में नए चेहरे भी नजर आ रहे हैं. अब ए.....
12/10/2023
11 साल 8 महीने सड़क पर अब विधानसभा में युवा बेरोजगारों की भविष्य के लिए लडूंगा l
युवा बेरोजगारों की आवाज बुलंद करने के लिए विधानसभा चुनाव लड़ूंगा और जो पार्टी युवा बेरोजगारों का साथ देगी उसका साथ युवा बेरोजगार देंगे और इस बार चुनावो में जीत की चाबी युवा बेरोजगारों के पास रहेगी l
- प्रदेश में 30 से 40 लाख शिक्षित युवा बेरोजगार है और जिनकी 25 नवंबर को होने वाले चुनावो में बड़ी भूमिका होगी और एक युवा बेरोजगार से करीब पांच सदस्य जुड़े हुए है और ऐसे में दो से ढाई करोड़ मतदाताओं की भूमिका इन चुनावो में बड़ी महत्वपूर्ण रहेगी l
- पिछले 11 साल 8 महीने से युवा बेरोजगारों के भविष्य के लिए दोनों सरकारों में संघर्ष किया है और संघर्ष के बाद यही निष्कर्ष निकला है कि सरकारो में युवाओं की भागीदारी होनी चाहिए l
जिससे युवा बेरोजगारों की आवाज सीधी सरकार तक पहुंच सके l
- युवा बेरोजगारों से संवाद करने के बाद निर्णय लिया है कि मैं इस बार विधानसभा चुनाव लडूंगा l
और युवा बेरोजगारों का प्रतिनिधित्व करते हुए युवाओं की आवाज बुलंद करूंगा l
- किस पार्टी से और किस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडूंगा इसका आने वाले दिनों में युवा बेरोजगारों से मिलकर निर्णय करूंगा l
अभी फिलहाल 2 अक्टूबर से युवा बेरोजगार संवाद कार्यक्रम चल रहा है और
युवा बेरोजगार संवाद कार्यक्रम के बाद युवा बेरोजगारों के साथ मिलकर निर्णय लेंगे कि किस पार्टी को समर्थन देना है और किसको क्यों नहीं ?
और सभी पार्टियों की कार्यशैली और युवा बेरोजगारों के हित में कार्ययोजना को देखते हुए अंतिम निर्णय लेंगे की कौन सी पार्टी युवा बेरोजगारों के हित में रहेगी l
- दिसंबर 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद 7 जनवरी 2019 से युवा बेरोजगारों के भविष्य के लिए संघर्ष शुरू किया था और 9 अक्टूबर 2023 को आचार संहिता लगने तक संघर्ष जारी रहा और पिछली सरकार में भी लगातार 5 साल संघर्ष जारी रहा था l
- 2013 में भारतीय जनता पार्टी को युवा बेरोजगारों ने समर्थन दिया सत्ता में भारतीय जनता पार्टी आई
और 2018 में कांग्रेस पार्टी को युवा बेरोजगारों में समर्थन दिया और सत्ता में कांग्रेस पार्टी आई
और इस बार भी युवा बेरोजगारों का चुनावो में बड़ा महत्वपूर्ण रोल रहेगा l
*राजनीतिक पार्टियों के सामने युवा बेरोजगारों के विभिन्न मुद्दों को रखा जाएगा* -
- आचार संहिता से नियुक्ती से वंचित सभी चयनित अभ्यर्थियों की चुनाव आयोग से परमिशन लेकर तत्काल नियुक्ति करवाने के लिए सभी नेता प्रयास करे l
- लंबित एवं प्रक्रियाधीन भर्तियों की नियुक्तियां सरकार बनते ही प्राथमिकता के साथ करवाई जाएं l
- पंचायती राज jen, संस्कृत शिक्षा विभाग अध्यापक भर्ती सहित अन्य नियम संशोधन सरकार बनते ही तत्काल करके विभिन्न भर्तियों की विज्ञप्तिया जारी की जाए l
- रीट पात्रता परीक्षा की विज्ञप्ति जारी किए जाए l
-सरकार बनते ही शिक्षा विभाग,बिजली विभाग रोडवेज विभाग, गृह विभाग पंचायतीराज विभाग,चिकित्सा विभाग में नई भर्तियों की विज्ञप्तियां जारी की जाए l
- पेपर लीक के रोकथाम के लिए मजबूत कदम उठाए जाएं और भविष्य में कोई भी पेपर लीक नहीं हो l
- जिन विभागो में नई भर्तियों की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी
और जिन भर्तियों की अभ्यर्थना कर्मचारी चयन बोर्ड आरपीएससी व अन्य भर्ती एजेंसी के पास पहुंच चुकी है उनकी तत्काल विज्ञप्ति जारी करके परीक्षा तिथि का कैलेंडर जारी किया जाए l
- जिन भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी हो चुका है उन भर्तियों की समय पर परीक्षा आयोजित करवाई जाए l
सिस्टम से लड़कर बदलाव करने के लिए अब कुछ बड़ा करने के लिए समय आ गया है -
चुनावो को लेकर कल दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है l
युवा बेरोजगारों की आवाज बुलंद करने के लिए और युवा बेरोजगारों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कल बड़ा ऐलान किया जाएगा l
िलकर_लड़ेंगे_और_जीतेंगे
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Telephone
Website
Address
Jaipur
302019

17/10/2023