02/11/2026
# सर्वेक्षण एवं साक्षात्कार हेतु अनुरोध #
आदरणीय महोदय/महोदया,
मैं, एक शोध परियोजना पर कार्य कर रहा हूँ, जिसका शीर्षक है:
“Evolving Genealogies: Lineage, Succession, Inheritance Practices, and Family Law in Contemporary Indian Families – A Historical and Empirical Exploration.”
“समकालीन भारतीय परिवारों में वंशावली, उत्तराधिकार, विरासत की प्रथाएँ एवं पारिवारिक कानून – एक ऐतिहासिक एवं अनुभवजन्य अध्ययन।”
इस अध्ययन के अंतर्गत मैं दिल्ली (मिश्रित) /राजस्थान (पितृसत्ता) /केरल (मातृसत्ता) में क्षेत्रीय शोधकार्य कर रहा हूँ, जिसमें सर्वेक्षण एवं साक्षात्कार शामिल हैं। इस क्रम में मैं ऐसे परिवारों/गृहस्थ व्यक्तियों से जुड़ना चाहता हूँ जिन्हें अपने वंश, वंशावली, उत्तराधिकार, विरासत की पारंपरिक प्रथाओं तथा पारिवारिक कानून के संबंध में जानकारी हो।
यदि समूह में कोई व्यक्ति संक्षिप्त साक्षात्कार देने तथा एक छोटा-सा सर्वेक्षण पूरा करने के लिए इच्छुक हो, तो मैं आपके सहयोग के लिए अत्यंत आभारी रहूँगा।
इसके अतिरिक्त, निम्नलिखित विषयों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा संपर्क उपलब्ध कराने में आपका सहयोग अत्यंत उपयोगी होगा:
- वंशावली संबंधी अभिलेखों के संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए कार्य करने वाले सामुदायिक समूह या संस्थाएँ।
- ऐसे व्यक्ति अथवा सामुदायिक समूह, जिन्हें उत्तराधिकार, विरासत की प्रथाओं एवं पारिवारिक कानून के संबंध में जानकारी या अनुभव हो।
- समकालीन भारतीय परिवारों में वंश, उत्तराधिकार, विरासत की प्रथाओं एवं पारिवारिक कानून के क्षेत्र में कार्य करने वाले विशेषज्ञ, शोधकर्ता, प्रैक्टिशनर अथवा नीति-निर्माता।
Google फ़ॉर्म के लिए लिंक - https://forms.gle/3q1rtUTitW2t6Q1V8
कृपया इसे आगे भी साझा करें। ये साक्षात्कार, फील्ड सर्वे, रिमोट सर्वे - एक शैक्षणिक शोध परियोजना का हिस्सा हैं और प्रतिभागियों की सुविधा के अनुसार ऑनलाइन अथवा प्रत्यक्ष (ऑफलाइन) आयोजित किए जा सकते हैं।
जो व्यक्ति इस अध्ययन में भाग लेने के इच्छुक हों, अथवा जिनके पास संबंधित व्यक्तियों/संस्थाओं के उपयोगी संपर्क हों, वे कृपया मुझसे निम्नलिखित माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं:
डॉ. इन्द्रजीत भट्टाचार्य
ईमेल: [email protected]
मोबाइल: +91 9571806910
आपके सहयोग, मार्गदर्शन एवं सहायता के लिए मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
सादर धन्यवाद।
🙏🙏
Dear Respondent, We are conducting this survey as part of an academic research project on changing family traditions, genealogy, inheritance, and family practices in India. Your participation is valuable. The survey is short and should take about 5–7 minutes. There are no right or wrong answers. P...