SRD Foundation एसआरडी फाउंडेशन

SRD Foundation एसआरडी फाउंडेशन

Share

हमारें इस प्यारें से ग्रह एवं इसके रहवासियों के जीवन को सुन्दर एवं सुरक्षित करने का एक छोटा सा प्रयास 🙏🙏

SRD Foundation is a non-governmental,non-profit,voluntary organization, through which the environment and all the inhabitants of the planet Earth are being served through various activities"

31/03/2026

अहिंसा, सत्य, त्याग और करुणा के प्रतीक भगवान महावीर का जीवन हम सभी को सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

इस पावन अवसर पर SRD Foundation अपने अभियान🌳 “एक पेड़ अपनों के नाम” के माध्यम से आप सभी से अपील करता है—

👉 अपने प्रियजनों के नाम एक पेड़ अवश्य लगाएं👉 प्रकृति की सेवा कर अहिंसा के सच्चे मार्ग को अपनाएं👉 आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण दें

आइए, इस महावीर जयंती पर हम सब मिलकरप्रकृति संरक्षण और मानव सेवा का संकल्प लें।

🙏 भगवान महावीर की शिक्षाएं आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं 🙏

महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

— SRD Foundation 🌿

Photos from SRD Foundation एसआरडी फाउंडेशन's post 06/03/2026

SRD Foundation का “Home for Every Bird” अभियान प्रारम्भ 🐦🌿

प्रकृति और पक्षियों के संरक्षण की दिशा में SRD Foundation द्वारा इस सीजन में “Home for Every Bird” अभियान का शुभारम्भ किया गया है।

अभियान के अंतर्गत आज पक्षियों के लिए सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कवि एवं उपायुक्त श्री संजय झाला, श्री राकेश सोनी (उपनिदेशक), उपभोक्ता मामले विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा चिड़ियों के लिए Nest (घोंसले) लगाकर इस अभियान की शुरुआत को आगे बढ़ाया गया।

गौरैया, बुलबुल, मैना जैसी छोटी चिड़ियों के प्राकृतिक आवास लगातार कम होते जा रहे हैं। ऐसे में यह छोटा सा प्रयास पक्षियों को सुरक्षित घर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हम सभी से निवेदन है कि अपने घर, ऑफिस, बगीचे या आसपास के पेड़ों पर पक्षियों के लिए घोंसले और पानी की व्यवस्था अवश्य करें, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियाँ भी इन चहचहाते मेहमानों को देख सकें।

आइए, मिलकर हर चिड़िया को एक घर दें — “Home for Every Bird” 🐦

Photos from SRD Foundation एसआरडी फाउंडेशन's post 15/12/2025

🌸 सेवा, सम्मान और संवेदना का एक सार्थक प्रयास 🌸

बीते कल SRD फाउंडेशन द्वारा आत्मनिर्भर वृद्धाश्रम, शिप्रा पथ, मानसरोवर, जयपुर में कंबल वितरण एवं वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान आश्रम में निवासरत वृद्धजनों को कंबल वितरित कर उनका सम्मान किया गया तथा उनके अमूल्य आशीर्वाद प्राप्त किए गए।

कार्यक्रम के अवसर पर आश्रम के संचालक श्री हरदेव शर्मा जी का भी SRD फाउंडेशन की ओर से सम्मान किया गया। वृद्धजनों के स्नेह, अनुभव और मुस्कान ने इस आयोजन को भावनात्मक रूप से अत्यंत प्रेरणादायक बना दिया।

इस सेवा कार्यक्रम में SRD फाउंडेशन के
मुकेश चौधरी, प्रमोद भारद्वाज, शशिशेखर शर्मा, योगेश खींची, सीमा बंसल, राशिका बंसल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

🙏 वरिष्ठजनों का सम्मान हमारी सामाजिक जिम्मेदारी और संस्कारों का प्रतीक है।
SRD फाउंडेशन आगे भी इसी भावना के साथ समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेगा।

📌 सेवा ही हमारा संकल्प, संवेदना ही हमारी पहचान।


#वृद्धजन_सम्मान
#सेवा_कार्य


11/10/2025

परिंदो का बसेरा उजाड़ने का कृत्य किसी भी लोकतान्त्रिक सरकार के लिए शर्मनाक है l सभी पर्यावरण एवं पक्षी प्रेमियों को मिलकर इसका विरोध करना चाहिए l जिला प्रशासन मिनी सचिवालय के निर्माण के लिए रेणी बाग के स्थान पर किसी अन्य उपयुक्त जगह का चुनाव करें l
#रैणीबागकोटा #जिलाप्रशाशनकोटा

Photos from SRD Foundation एसआरडी फाउंडेशन's post 16/08/2025

“जहाँ प्रेम है, वहाँ कृष्ण हैं…
जहाँ करुणा है, वहाँ कृष्ण हैं…
और जहाँ वृक्ष हैं, वहाँ जीवन है।”

SRD फाउंडेशन की ओर से आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आइए, इस पावन अवसर पर हम संकल्प लें कि जैसे श्रीकृष्ण ने वृंदावन की गोपियों संग वृक्षों की छाँव में आनंद बाँटा, वैसे ही हम भी प्रकृति की छाँव को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित करें।

🌳 “एक पेड़ अपनों के नाम — यही है सच्ची भक्ति, यही है जीवन का उत्सव।” 🌳

🎄🙏🌳 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌳🙏🎄






15/08/2025

🇮🇳🌳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌳🇮🇳

आज का दिन सिर्फ आज़ादी का जश्न मनाने का नहीं,
बल्कि उस ज़िम्मेदारी को निभाने का भी है
जो हमें इस धरती और आने वाली पीढ़ियों के प्रति है।

SRD फाउंडेशन की ओर से आप सभी को
स्वतंत्रता दिवस की मंगलकामनाएँ!
आइए, हम मिलकर संकल्प लें —
🌱 एक पेड़ लगाएँ,
🌱 एक साँस बचाएँ,
🌱 और एक हराभरा भारत बनाएं।

💚 “हर पेड़, एक आज़ादी का प्रहरी” 💚






13/08/2025

🌳💚 हरियाली का संकल्प, श्रद्धा का उदाहरण 💚🌳

"जहाँ संकल्प हो, वहाँ बदलाव निश्चित है।"

खिरनी फाटक मोक्षधाम के प्रभारी श्री हेमराज शर्मा जी ने इस माह में 257 वृक्षारोपण कराकर न केवल प्रकृति के प्रति अपना कर्तव्य निभाया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हराभरा संदेश भी छोड़ दिया।

यह सिर्फ पेड़ नहीं, बल्कि
🌱 हर साँस में जीवन,
🌱 हर छाँव में सुकून,
🌱 और हर पत्ती में उम्मीद है।

हेमराज जी का यह योगदान हम सबके लिए प्रेरणा है कि अपनों की याद, श्रद्धा और सेवा को हम प्रकृति से जोड़कर अमर बना सकते हैं।

🙏 SRD फाउंडेशन उनकी इस अद्भुत उपलब्धि और संकल्प को हृदय से नमन करता है।







03/08/2025

🌳💚 फ्रेंडशिप डे विशेष 💚🌳
"एक पेड़, एक दोस्त – ज़िंदगी भर की छाँव"

आज Friendship Day के अवसर पर क्यों न हम अपनी दोस्ती को एक नई गहराई दें?
इस बार गिफ्ट में दें एक हराभरा वादा – "एक पेड़ अपने सबसे प्यारे दोस्त के नाम!"

🌿 जैसे एक सच्चा दोस्त जीवनभर साथ निभाता है,
वैसे ही एक पेड़ उम्रभर हमें साँस, छाँव और सुकून देता है।

🙏 SRD फाउंडेशन की पहल "एक पेड़ अपनों के नाम" के माध्यम से इस फ्रेंडशिप डे पर
एक वृक्ष लगाएँ अपने दोस्त की स्मृति, सम्मान या स्नेह में,
और दिखाएँ कि दोस्ती सिर्फ दिल में नहीं, धरती पर भी जानी चाहिए।

🎁 इस बार फ्रेंडशिप बैंड नहीं, एक पेड़ दें – सच्चे साथ की निशानी के रूप में।







Photos from SRD Foundation एसआरडी फाउंडेशन's post 28/07/2025

27 जुलाई 2025,
कल्याणपुरा मोक्षधाम के वृक्षारोपण कार्यक्रम की मीडिया कवरेज

26/07/2025

🌱 "एक पेड़ अपनों के नाम"
SRD फाउंडेशन कल, 27 जुलाई (रविवार) को आयोजित कर रहा है वृक्षारोपण कार्यक्रम –
📍 कल्याणपुरा मोक्षधाम, रामपुरा रोड, जयपुर
🕗 सुबह 9:00 बजे
🌳 कुल 500 पेड़ लगाए जाएंगे – स्मृति, श्रद्धांजलि और सम्मान के रूप में
📸 जियो टैगिंग | संकल्प पत्र | प्रमाण पत्र
👉 आइए, मिलकर हरियाली को समर्पित करें अपने अपनों के नाम ❤️
ेड़_अपनों_के_नाम

Photos from SRD Foundation एसआरडी फाउंडेशन's post 21/07/2025

"कार्यकर्त्ता अभिप्रेरणा एवं सशक्तिकरण" कार्यक्रम के अंतर्गत एसआरडी फाउंडेशन द्वारा एक पेड़ अपनों के नाम अभियान मे कार्यरत मोक्षधामों के कार्यकर्ताओं को टीशर्ट वितरण प्रारम्भ किया गया है l इस कार्यक्रम की शुरुआत आज खिरनी फाटक एवं रावण गेट मोक्षधाम से की गई है l आगामी दिनों मे सभी कार्यक्रताओ को टीशर्ट उपलब्ध करायी जाएगी l
कृपया अपनों के नाम पर एक पेड़ लगाने का संकल्प अवश्य करें l 🙏🙏
🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳

Want your business to be the top-listed Government Service in Jaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


Jaipur