Traffic Police Jaipur

Traffic Police Jaipur

Share

This page has been created for the public convenience, awareness & to inform about traffic related activities. from time to time.

आपकी सहायतार्थ, सदैव तत्पर
यातायात पुलिस जयपुर आधिकारिक पेज
☎ ट्रैफिक हेल्पलाइन: 1095
📲 व्हाट्सऐप नंबर: +918764866972
✉ ईमेल: [email protected]

#TrafficPolicejaipur This page shares useful notes/data, traffic related information, traffic situations, special incidents etc. Suggestions, ideas & comments are welcomed from the citizens. We will highly acknowledge your kind co-operation.

30/05/2026

🚨 नशे में वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ अन्य सड़क चालकों के जीवन को भी खतरे में डालता है।
यातायात पुलिस जयपुर द्वारा जांच के दौरान वाहन चालक को रोका गया। ब्रेथ एनालाइज़र टेस्ट में चालक नशे की हालत में पाया गया। जांच के दौरान चालक द्वारा पुलिस कर्मियों से अभद्र व्यवहार भी किया गया।
नियमों की अवहेलना एवं सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने पर वाहन को जब्त किया गया तथा ₹11,000 का चालान किया गया। साथ ही पुलिस कर्मियों से गलत व्यवहार करने पर चालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई हेतु शिकायत दर्ज करवाई गई।
यातायात नियमों का पालन करें, नशे में वाहन न चलाएं।

29/05/2026

🚦 मानवता की मिसाल, सेवा का सम्मान
ईद-उल-जुहा ड्यूटी के दौरान दिव्यांग महिला की सहायता कर सुरक्षित सड़क पार करवाने वाले हेड कांस्टेबल श्री हजारीलाल एवं कांस्टेबल श्री तुलसीराम को पुलिस उपायुक्त यातायात श्री योगेश गोयल द्वारा सम्मानित किया गया।
यातायात पुलिस जयपुर अपने कर्मियों की सतर्कता, संवेदनशीलता और सेवा भावना पर गर्व करता है।
“सतर्कता हमारी पहचान, सेवा हमारा कर्तव्य।”

28/05/2026

🚫 ब्लैक फिल्म हटाएं, सुरक्षा अपनाएं!
वाहनों पर ब्लैक फिल्म न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि हादसों और अपराधों को बढ़ावा भी दे सकती है।
यातायात पुलिस जयपुर की अपील — नियमों का पालन करें, सुरक्षित सफर चुनें।
“सुरक्षित वाहन • सुरक्षित परिवार • सुरक्षित समाज”

25/05/2026

“सड़क पर जल्दबाज़ी नहीं, समझदारी दिखाइए।
सुरक्षित दूरी बनाए रखकर, अपने और अपनों की जिंदगी बचाइए।
जिम्मेदारी आपकी, सुरक्षा सबकी।
यातायात पुलिस जयपुर

23/05/2026

🚦 हॉर्न नहीं, समझदारी दिखाइए…
आपकी एक बेवजह “पीं-पीं” किसी मरीज की जान बचाने में रुकावट बन सकती है।
🚑 एम्बुलेंस को रास्ता दें,
🔇 अनावश्यक हॉर्न से बचें,
🙏 और एक जिम्मेदार नागरिक बनें।
“शांत सड़कें, सुरक्षित जीवन”
— यातायात पुलिस जयपुर

20/05/2026

🚨 यातायात पुलिस जयपुर की अपील 🚨
“शराब के नशे में चलाया गया वाहन,
किसी परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन सकता है।”
🍷❌ DON’T DRINK & DRIVE ❌🚗
अपनी और दूसरों की ज़िंदगी की सुरक्षा के लिए —
✔️ नशे में वाहन न चलाएं
✔️ कैब या ड्राइवर का उपयोग करें
✔️ सीट बेल्ट हमेशा पहनें
✔️ गति सीमा का पालन करें
सुरक्षित ड्राइविंग ही जिम्मेदार नागरिक की पहचान है।

19/05/2026

📵🏍️
मोबाइल पर बात और बिना हेलमेट की सवारी,
एक छोटी लापरवाही बन सकती है भारी।
अपनी और अपनों की सुरक्षा के लिए
हेलमेट पहनें, मोबाइल से दूरी रखें।
"यातायात पुलिस जयपुर"

18/05/2026

🚦जहां ड्यूटी पर यातायात पुलिस मुस्तैद होती है,
वहीं शहर की रफ्तार सुरक्षित होती है।
“सड़क पर खड़ी यातायात पुलिस सिर्फ ट्रैफिक नहीं संभालती,
बल्कि हर नागरिक की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाती है।
यातायात पुलिस जयपुर

16/05/2026

जब शहर की रफ्तार संभालने की जिम्मेदारी हो,
महिला यातायातकर्मी का हर कदम आपकी सुरक्षा के नाम।
तब धूप भी ड्यूटी के आगे छोटी लगती है।
आपकी सेवा में सदैव तत्पर
यातायात पुलिस जयपुर

16/05/2026

सिर्फ ट्रैफिक संभालना ही नहीं,
इंसानियत का फ़र्ज़ निभाना भी हमारी जिम्मेदारी है।
ज़रूरतमंदों की मदद और सुरक्षित यातायात —
यही है यातायात पुलिस जयपुर की पहचान।

15/05/2026

आज पूरी दुनिया में ईंधन (Fuel) की कीमत और इसकी खपत लगातार बढ़ रही है।
ऐसे में ट्रैफिक सिग्नल पर वाहन का इंजन बंद रखना आपकी एक छोटी पहल हो सकती है, जिससे आप भी देश के प्रति एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक होने का फ़र्ज़ निभा सकते हैं।

Want your business to be the top-listed Government Service in Jaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Yadgar, Ajmeri Gate
Jaipur
302001