02/08/2022
नमन, वंदन, अभिनंदन व आभार!
आप सभी के इस अभूतपूर्व प्रेम एवं स्नेह का सदैव ऋणी रहूँगा।
सभी आत्मीय ज़नों को मेरा हृदय तल की गहराईयों से धन्यवाद, जिन्होंने हम पर पूर्ण भरोसा और विश्वास रखा है और जीत का सेहरा बाँधा है। सभी उर्जावान व सक्रिय कार्यकर्तागण, जिन्होंने अपने लगन, मेहनत और निष्ठा से दिन रात एक कर दिया। सभी देवतुल्य समाज बंधु, जिनके बिना ये जीत असंभव थी, इस भारी जीत के असली हकदार आप सब हैं। आपके असीम प्रेम एवं अमूल्य समर्थन देने के लिए हम सदैव आप सबके आभारी रहेंगे।
नए लक्ष्य के प्राप्ति की ओर जाने के लिए जीत कुछ और नहीं बस एक शुरुआत है।
भगवान महेश की कृपा से हम और हमारी टीम "हम साथ-साथ हैं..." निश्चित ही आपकी आकांक्षाओं पर खरा उतर कर समाज सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेगी!
आपका अपना,
अभिषेक मान्धना
30/07/2022
जय महेश 🙏
आन बान अरु शान से
समाज बने मतदान से
आपका वोट है जरूरी
जिम्मेदारी को करें पूरी।
बैलेट नंबर 1 पर मुहर लगाएं
अपने समाज को आगे बढ़ाएं।
श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल, जयपुर के चुनाव सत्र (2022-2025) के हित हेतु समग्र विकास की नेक सोच और सच्चा वायदा लेकर हम अध्यक्ष पद प्रत्याशी के रूप में आपके समक्ष उपस्थित हुए हैं।
आपका अपना,
अभिषेक मान्धना
समाज के समग्र विकास के लिए
"हम साथ-साथ हैं..."
28/07/2022
जय महेश
दीजिए हमें वोट
आपके उचित हकदार
समाज हित के लिए काम में लीजिये
अपने मतदान का सही अधिकार।
श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर के त्रैवार्षिक चुनाव सत्र (2022-2025) हित हेतु समाज के समग्र विकास के लिए अपना अमूल्य मत एवं समर्थन दे कर भारी मतों से विजयी बनाएं।
आपके अपने,
केदार मल भाला
ज्योति तोतला
अभिषेक मान्धना
(Ballot No. 1)
समाज के समग्र विकास के लिए
"हम साथ-साथ हैं..."
25/07/2022
जय महेश 🙏
श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर के भूतपूर्व अध्यक्ष माननीय श्री बाल किशनजी सोमानी, श्री बजरंग जी जाखोटिया एवं श्री सत्यनारायण जी काबरा (मा. न.) द्वारा अभूतपूर्व अनमोल वचनों से हम सभी अभिभूत है।
समाज की 'दिशा एवं दशा' को बेहतर बनाने के लिए नेतृत्व का सही हाथों में जाना आवश्यक होता है, जो बेहतर समाज का निर्माण करता है। अनुभव के वट वृक्ष से सदियों तक समाज लाभान्वित होता है, साथ में मातृशक्ति एवं नवाचारों के वाहक युवा शक्ति का आपसी महासंयोग महज इत्तेफ़ाक नहीं है, आपकी भावपूर्ण सोच को नमन और आपकी आत्मीय शुभकामनाओं के लिए हम अपना आभार व्यक्त करते हैं।
भगवान महेश की कृपा से निश्चित ही
"आप और हम" की श्रृंखला में श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर का गौरव बढ़ायेंगे, सभी समाज बंधुओं का सम्मान ऊँचा करेंगे, ये हमारा पक्का वादा है।
आपके अपने,
केदार मल भाला
ज्योति तोतला
अभिषेक मान्धना
समाज के समग्र विकास के लिए
"हम साथ-साथ हैं..."
25/07/2022
जय महेश 🙏
श्री माहेश्वरी समाज, महिला परिषद एवं नवयुवक मंडल, जयपुर के चुनाव रविवार, 31 जुलाई 2022 को होने निश्चित हुए हैं। आप सबके प्रोत्साहन और विश्वास ने हमें अध्यक्ष पद के योग्य मान कर समाज के समग्र विकास हेतु चयन किया, जिसके लिए हम आपके आभारी हैं। आपने हम पर अपना खूब स्नेह लुटाया एवं समर्थन का आश्वासन दिया है।
आप सबसे व्यक्तिगत रूप से मिलने का यथासंभव प्रयास किया गया, जिसमें हम सफल हुए हैं और कुछ कारणों वश अगर व्यक्तिगत मुलाकात नहीं हो पाई, उसके लिए हृदय से क्षमा प्रार्थी है।
आप सभी से निवेदन है कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें और समाज के हित हेतु हमें और हमारी समस्त उर्जावान कार्यकारिणी सदस्यों को अपने अमूल्य भारी मतों से विजयी बनाएं।
आपका अपना,
अभिषेक मान्धना
समाज के समग्र विकास के लिए
"हम साथ-साथ हैं..."