आपके लिए सफलता का मतलब सीखना हैं
या
यह साबित करना कि आप स्मार्ट हैं?
Abhishek Siddha
DMO(जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी) ~RAS Batch 2021
पिछले डेढ़ साल से साँवारिया सेठ के आशीर्वाद से महाराणा प्रताप की ओजस्वी भूमि, मीरा बाई की भक्तिमय नगरी एवं पन्नाधाय के त्याग की धरती पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। इस दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला, बहुत से नए लोगों से मिलना हुआ।
अब यहाँ से सीखे गए अनुभव ढूँढाड़ की भूमि पर बहुत काम आएगा।
अब साँवारिया सेठ का सानिध्य गोविन्द देवजी के रूप में मिलेगा।
मेवाड़ के लोगों का प्रेम हमेशा याद रहेगा।🙏🏻🙏🏻
07/02/2024
दो वर्ष लोक सेवा के....
*भारतीय सनातन संस्कृति के मूल्यों यथा गुरुत्व शक्ति एवं मातृ शक्ति के प्रति सम्मान , वसुधैव कुटुंबकम के विचार, परोपकार, सहिष्णुता,कृतज्ञता आदि जैसे मूल्यों को अपने हृदय में संजोए रखने वाले स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा भारतवर्ष को आज के दिन ही स्वतंत्रता दिलाई गई।*
इन मूल्यों को अपने हृदय में धारण करने के संकल्प के साथ सभी को 77 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳🇮🇳
"आपकी उपस्थिति से कोई व्यक्ति,स्वयं के दुःख भूल जाये,यही आपकी उपस्थिति की सार्थकता है"।🙏
किसी काम को सीखने का सबसे अच्छा तरीका यही हैं कि उसे आप इतने मजे लेकर करो कि समय का पता ही नहीं चले।
जो भी काम करो, उसमे आनंद आना चाहिए ,फिर यही आपका पैशन बन जाएगा।
जहाँ तक समझा, जाना इस दुनिया में बहुत कम लोग कुछ हद तक नि:स्वार्थ भावना रखते हैं।
पूरी तरह से नि:स्वार्थ तो शायद हुआ भी नहीं जा सकता।
अधिकतर लोग किसी न किसी स्वार्थ के लिए आपसे जुड़ते हैं चाहे वह कोई भी संगठन हो या दोस्ती हो या रिश्ते हो।
सच्चे लोग वही होते हैं जो बिना किसी काम के आपको याद करते हैं, आपसे जुड़ते हैं।
कभी कभी बेवज़ह किसी को याद कर लेना, उनसे बात कर लेना या उनसे मिल लेना ही तो निःस्वार्थता हैं....
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Jaipur
