The MangoMan : सब चंगा सी

The MangoMan : सब चंगा सी

Share

mango क्या भाव है?

28/10/2025

राजपूतों के साथ Diya Kumari का व्यवहार गजब का है। 99.999% वोट इस राजपूत समाज के लेकर समाज के लोगों को विकास चौधरी (जाट) और श्रेयांस शर्मा(ब्राह्मण) के आगे हाथ जोड़कर लाइन में खड़ा करवाकर अपने विवाह के समय राजपूत समाज के विरोध का तबियत से बदला ले रही हैं। ठाकर बस फिलिंग ले रहे हैं कि हमारे समाज की मुख्यमंत्री बनेगी! हां समय समय पर ठाकरो को राखी बांधते हुए फोटो, जन्मदिन केक कटाई की फोटो या सिटी पैलेस में भ्रमण का अवसर मिल जाता है तो ठाकरों का सीन बन जाता है। पहले इन ठाकरों पर हंसी आती थी अब दया आती है। खैर मेरे दया करने से ठाकर जाट और ब्राह्मण कर्मचारी के आगे हाथ जोड़ना नहीं छोड़ेंगे। लगे रहो ठाकरों श्री क्षत्रिय युवक संघ द्वारा बताया गया मोक्ष का मार्ग शायद दिया कुमारी जी के महल से ही निकलता हो इसलिए ये प्रकिया रुकनी नहीं चाहिए!!!!

28/10/2025

Diya Kumari

ये मोहतरमा अब समाज से मुंह चुराती हैं, भूल जाती हैं कि ये समाज नहीं होता तो न राजमहल के गेट खुलते और न इनकी बाजार में इज्जत बचती ।
लड़ने को सीट ढूंढेंगी राजपूत बाहुल्य राजसमंद और विद्याधर नगर, टिकिट लेगी राजपूत कोटे से, मंत्री बनेंगी राजपूत कोटे से और जीतते ही राजपूतों को यह कहकर दुत्कारती हैं कि मैं राजपूतों की मंत्री नहीं ।

हद तो यह कि राजपूत बाहुल्य खातीपुरा, झोटवाड़ा के विकास की बात तो दूर, लोकसभा चुनाव के बाद इधर मुंह तक नहीं किया।

विधानसभा का इंचार्ज बनेगा विकास चौधरी, डेवलपमेंट होगा मुरलीपुरा से ऊपरी इलाके में और वोट देगा खातीपुरा, झोटवाड़ा का राजपूत ।

गजब बेवकूफ समझ लिया ।।

नोट - हमने शुद्धिकरण का सर्टिफिकेट नहीं बांटा है राजनैतिक बात की है।

22/12/2024

राजपाल सिंह शेखावत के प्रति निष्ठा दिखाकर वर्तमान मंत्री Col Rajyavardhan Rathore को गरियाने वाले पार्षद प्रतिनिधि शक्ति सिंह फिलहाल राजनितिक उठापटक में लगे हैं। क्या कर्नल साहब का विरोध के बावजूद सफल हो पाएंगे शक्ति सिंह? समय के गर्भ में छुपा है सब कुछ....

24/08/2024

क्या राजेंद्र राठौड़ के बहाने उपचुनाव में टिकट और प्रदेश भाजपा टीम में बरकरार रहने के लिए के लिए दबाव बनाया जा रहा है?

इस वीडियो में दिख रहे शिवराज सिंह राठौड़ जो प्रदेश प्रभारी और पूर्व विधायक के करीबी भी हैं

3 लगातार हार से चर्चा में भाजपा नेता चाहते हैं झुंझुनूँ उपचुनाव में टिकट तो दूसरी ओर प्रदेश टीम में बरकरार रहने के लिए हो रही है कवायद!

एक धड़े का मानना है की भाजपा दबाव की राजनीति झेल नहीं पाती इसलिए दबाव में भाजपा से जो चाहे वो करवाया जा सकता है। किसान आंदोलन के नतीजतन वो उपराष्ट्रपति पद को उदाहरण के रूप में पेश करते हैं।

तो क्या प्रदेश प्रभारी मुर्दाबाद के नारे लगाकर भाजपा पर दबाव बनाकर हासिल होगी टिकट और पद ये भविष्य के गर्भ में है!!!

Madan Rathore Dr. Radha Mohan Das Agrawal BJP Rajasthan

17/11/2023

रविंद्र सिंह भाटी, चंद्रभान सिंह आक्या।

क्या ये दोनों व्यक्तित्व भाजपा के लिए पुरे राजस्थान में परेशानी का कारण बनेंगे?

24/08/2023

मुस्लिम कांग्रेस में 90% वोट डालते हैं नतीजा वर्तमान सरकार में 1 मंत्री वो भी ना कुछ मंत्रालय वाला पद!

राजपूत भी 90% वोट भाजपा को देता है नतीजा राजस्थान भाजपा में महज 2 पदाधिकारी, 3 जिलाध्यक्ष, 3 ही सांसद भाजपा के किसी भी मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष राजपूत नहीं है।

वहीं ब्राह्मण, जाट 50% 50% दोनों तीनो दलों में रहते हैं नतीजा। 5-6 पदाधिकारी भाजपा में हैं। काँग्रेस में तो कहने ही क्या और ब्राह्मण जिलाध्यक्ष 8 हैं तो जाट जिलाध्यक्ष 6 हैं।

यूपी बिहार हिमाचल उत्तराखंड आदि स्टेट के राजपूतों ने सब दलों में हिस्सेदारी बढ़ाई तो उसी का नतीजा है कि वो सब दलों में दबंगता से हैं। राजस्थान वाले राजपूत जल्द ही कांग्रेस के मुस्लिमों जैसे होने वाले हैं लिख के ले लेना

राजपुत आज किस कदर RSS के गुलाम हो चुके है इससे बड़ा उदाहरण और नहीं हो सकता ! राजसंमद सीट पर सबसे ज्यादा राजपुत वौट 41000+होने के बाद भी बीजेपी से टीकट नहीं मिल सकता क्योंकि ! जबकि कॉग्रेस ने लगतार तीन बार टिकट थी लेकिन राजपुत बीजेपी कि अंधभक्ती मै डुबकर उस राजपुत प्रत्याशी को हरवा चुके है !

28/07/2023

हमारी टीम को कुछ इनपुट मिले हैं कि जो लॉबी EWS में आयु का सरलीकरण तो चाहती है लेकिन जमीन की शर्त नहीं हटने दे रही वही लॉबी अब राजेन्द्र गुढा़ के दिए बयान के मार्फत समाज के सर्वमान्य नेता धर्मेन्द्र राठौड़ को केन्द्र की एजेंसियों के जरिए फंसाने की कोशिश कर रही है ।

ऐसे में हम समाज के युवाओं को भी सूचित कर रहे हैं और समाज के उन नेताओं को भी आगाह करते हैं जो नागपुर वालों के सामने अपनी दुम हिलाते रहते हैं कि यदि केन्द्र की किसी एजेंसी ने धर्मेन्द्र राठौड़ पर षड्यंत्र रचने की कोशिश की तो सरकार बनाना तो दूर समाज का युवा आपको गांवों में घुसने भी नहीं देगा ।

युवाओं और सोशल मिडिया की ताकत अभी हरियाणा में देख ही रहे हो गांव गांव में भाजपूतों की No Entry के बोर्ड लगवा दिए हैं वैसा ही हाल राजस्थान में होगा यदि धर्मेन्द्र राठौड़ जैसे साफ छवि नेता के खिलाफ कोई षड्यंत्र रचा गया तो ।

धर्मेन्द्र राठौड़ ने ना केवल EWS सरलीकरण किया है बल्कि सही समय पर किया था । सूचना के लिए समाज को बताना चाहते हैं कि Raj Police Sub Inspector Vacancy 2021 में लगभग 100 राजपूत Sub Inspector बने हैं जो आजाद भारत में पहली बार है और यदि EWS सरलीकरण 1-2 माह बाद हुआ होता तो इस भर्ती के अभ्यर्थियों को यह फायदा नहीं मिल पाता और हमारी संख्या वही 30-40 रह जाती यह बात जब धर्मेन्द्र राठौड़ को समझाई गाई तो उन्होंने तुरंत action लिया और SI Vacancy के Notification से पहले EWS सरलीकरण का Notification निकलवाया ।

100 Sub Inspector लगभग अगले 30 सालों तक पुलिस में रहेंगे और रिटायर होने तक ये DySP, AdSP बनेंगे ये समाज के आम राजपूत के खिलाफ अन्याय नहीं होने देंगे, ऐसा ही पटवारी, ग्रामसेवक, constable जैसी अन्य भर्तियों में हुआ है और अभी RAS का परिणाम आना बाकी है यह एक लंबा फायदा है जो धर्मेन्द्र राठौड़ ने समाज को दिलवाया है ऐसे में यदि धर्मेन्द्र राठौड़ के साथ अन्याय होता है तो समाज का बच्चा बच्चा सड़कों पर उतरेगा क्योंकि धर्मेन्द्र राठौड़ ने 5 साल तक समाज को आंदोलन के नाम पर सड़कों पर नहीं उतरने दिया ।

17/06/2023
17/06/2023

जातिय कुंठाओ से ग्रस्त ये महाशय पिछले कुछ दिनों से बड़ा असहज महसूस कर रहे हैं, कारण है इनके जाति भाई IAS की सरेआम बेइज्जती, जब किशनगढ़ में होटल कर्मचारियों से बदतमीजी करने के कारण इनके जाति भाई की कुछ मजदूरों ने पुरी हेकडी निकाल दी । नौबत यहां तक आ गई थी कि IAS साहब को इस अपमान का बदला लेने के लिए भाग कर पूरे थाने को बुलाकर लाना पड़ा ।
पर अफसोस अभी तक प्रशासनिक सेवाओं को कलंकित करने वाले इनके जाति भाई की सूजन उतरी भी नहीं थी कि उससे पहले ही सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय के तहत सार्वजनिक स्थल पर जाहिल और गंवार कृत्य करने वाले उस IAS व उनके साथियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया ।

राजाराम मील का दर्द हम समझ सकते हैं । लेकिन दोहरे चरित्र की पराकाष्ठाएं पार कर रखी है इन जातिवादी लोगों ने । यही राजाराम मील ब्रजभूषण शरण सिंह वाले मामले में बेहद जल्दी एक्टिव हुए थे और आनन फानन में ब्रजभूषण सिंह की बिना किसी जांच पड़ताल के गिरफ्तारी की मांग कर डाली थी । जबकि ब्रजभूषण सिंह पर लगाए गए आरोपों के किसी तरह के सबूत आरोप लगाने वालों के पास नहीं थे लेकिन यहां इनके जाति IAS के सभी कृत्य होटल के cctv में कैद है ।

ये दोहरे मापदंड क्यों और कब तक ? अगर आपको लगता है कि आपके जाति भाई IAS को बिना उचित जांच के हटाया गया है तो यही प्रिंसिपल आपने ब्रजभूषण सिंह के मामले में क्यों नहीं रखा ? वहां क्यों आप बिना इन्वेस्टिगेशन के WFI चेयरमैन की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे ? जबकि वो मामला पुरी तरह से राजनीति प्रेरित मामला था और यह मामला पुरी तरह से देश की कार्यपालिका के सबसे प्रतिष्ठित पद के code of conduct का मामला है ।

आपको कभी शर्म भी नहीं आती क्या इस तरह के कृत्य करते हुए ? वैसे तो आपकी महापंचायत में आप लोगों ने मंच से यह स्वीकार किया था कि आप धर्म या भगवान को नहीं मानते लेकिन अपनी अन्तरआत्मा से तो डरो कम से कम ।

आप ब्रजभूषण सिंह मामले में सिर्फ इसलिए चले जाते हो कि प्रोटेस्ट करने वाले पहलवान आपकी जाति से आते हैं और आपको सिर्फ और सिर्फ अपने जातिगत हितों से मतलब भले ही उसके लिए किसी निर्दोष की बलि देनी पड़े । अब आप इस मामले में में गली के आवारा लड़कों की तरह कृत्य करने वाले अधिकारियों के बचाव में इसलिए आ गए क्योंकि वो आपकी जाति के हैं ।
नीतिशास्त्र का "न" भी नहीं झलकता आपके चरित्र में, समझ नहीं आता 21 वीं सदी में भी कोई समाज आप जैसों का सामाजिक नेतृत्व कैसे स्वीकार कर लेता है ।

PS: उम्मीद है IAS साहब अब ठीक होंगे । बेइज्जती हुई है हम समझते है पर जब नहीं हैंडल होती तो इतना क्यों पीते हो भाई ।

12/06/2023

Rewant Singh Patoda श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउण्डेशन श्री क्षत्रिय युवक संघ Surendar Singh Rajendra Singh Bhinyad Deependra Singh Dhirawat Rojda Prem Singh Jhinjhinyali

Want your business to be the top-listed Government Service in Jaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Jaipur
Jaipur
302001