Testimonial Thursday!
करौली के आराम सिंह गुर्जर के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के अनुभव को सुनें।
अब आपको भी मौका मिल सकता है SJED के सोशल मीडिया पेज पर फीचर होने का।
अपने अनुभव साझा करें और वीडियो भेजें - bit.ly/PMS_testimonial_thursdabit.ly/PMS_testimonial_thursday
#सामाजिक_न्याय_एवं_अधिकारिता_विभाग
#राजस्थान_सरकार
Department of Social Justice and Empowerment, Government of Rajasthan
Official Handle of the Social Justice and Empowerment Department (SJED), Rajasthan
🎓 छात्रों की जुबानी, सफलता की कहानी! 🌟
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ने कई छात्रों के सपनों को साकार किया है। सुनिए उनकी असली कहानियाँ और जानिए कैसे यह छात्रवृत्ति उनके भविष्य को संवार रही है! 📚✨
📺 अभी देखें: https://youtube.com/shorts/bvjGkiyoHnY?feature=share
💬 इस वीडियो को शेयर करें और अधिक से अधिक छात्रों तक यह संदेश पहुँचाएँ!
#सामाजिक_न्याय_एवं_अधिकारिता_विभाग #राजस्थान_सरकार
26/01/2025
*सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मुख्यालय पर हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस*
_निदेशक श्री बचनेश अग्रवाल ने फहराया झंडा, दी शुभकामनाएं_
जयपुर, 26 जनवरी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मुख्यालय अम्बेडकर भवन में विभागीय अधिकारियों और कार्मिकों ने 76वें गणतंत्र दिवस समारोह को हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया।
निदेशक श्री बचनेश अग्रवाल ने झंडा फहराकर कार्मिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा की गणतंत्र दिवस हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की भी याद दिलाता है। यह अवसर हमें देश के महापुरुषों के सपनों को साकार करने और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा भी देता है। देश भक्ति से सराबोर माहौल में कार्मिकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी।
इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक श्री केसरलाल मीना, श्री अशोक जांगिड़, श्री अरविंद सैनी, श्रीमती रीना शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
#सामाजिक_न्याय_एवं_अधिकारिता_विभाग #राजस्थान_सरकार
24/01/2025
📢 शिघ्र ऑब्जेक्शन क्लियर करें!
📚 शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए छात्रों के स्तर पर लंबित आवेदन पत्रों को क्लियर करने का अंतिम अवसर!
⏱️ अंतिम तिथि: 31 जनवरी 2025
⏳ देर मत कीजिए, अभी ऑब्जेक्शन क्लियर करें और अपनी छात्रवृत्ति जल्द पाएं।
Bhajanlal Sharma
Diya Kumari
Dr. Prem Chand Bairwa
Avinash gehlot
CMO Rajasthan
#सामाजिक_न्याय_एवं_अधिकारिता_विभाग
23/01/2025
Avinash gehlot
#सामाजिक_न्याय_एवं_अधिकारिता_विभाग #राजस्थान_सरकार
23/01/2025
राज्य सरकार विशेष योग्यजनों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध
-सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने ली राज्य दिव्यांगता सलाहकार बोर्ड की बैठक, दिए जरूरी दिशा-निर्देश
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार विशेष योग्यजनों के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है। राज्य सरकार विशेष योग्यजनों के पुनर्वास और उन्हें आधारभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रभावी कदम उठाएगी।
श्री गहलोत ने बुधवार को अंबेडकर भवन के सभागार में राज्य दिव्यांगता सलाहकार बोर्ड की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। उन्होंने विशेष योग्यजनों की सुविधा के लिए चिकित्सा विभाग को पंचायत समिति, जिला स्तर पर कैंप लगाकर कम से कम समय में यूडीआईडी कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सुगम्य भारत अभियान के तहत प्रदेश भर में निर्माणाधीन राजकीय भवनों, गैर सरकारी संस्थानों, सार्वजनिक और धार्मिक स्थानों को विशेष योग्यजन के लिए सुगम्य और बाधारहित बनाने के भी निर्देश दिए।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने सीएसआर फंड के माध्यम से विशेष योग्यजनों के कल्याण के लिए जिला स्तर की औद्योगिक इकाइयों को प्रपोजल भेजने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से बड़े उद्योगों के सीएसआर फंड को योग्यजनों के कल्याण के कार्यों में लगाया जाएगा।
अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता श्री कुलदीप रांका ने बैठक में आए संबंधित विभागों के अधिकारियों को विशेष योग्यजनों के कल्याण के लिए जारी योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।
आयुक्त एवं विशिष्ट शासन सचिव विशेष योग्यजन श्री एच गुईटे ने सिलिकोसिस बीमारी से संबंधित आंकड़ों का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया। साथ ही न्यूमोकोनियोसिस नीति के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभों को भी साझा किया।
बैठक में सिलिकोसिस योजना की मॉनिटरिंग और पुनर्वास, स्वावलम्बन पोर्टल पर यूडीआईडी या दिव्यांगता प्रमाण पत्रों के दिव्यांगता प्रमाणीकरण के संबंध में चिकित्सा विभाग से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त सुगम्य भारत अभियान में जिलों से प्रस्ताव मंगवाने और विशेष योग्यजन विभाग के जिला कार्यालय बनाये जाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में विशेष योग्यजनों के लिए संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विभिन्न हितधारक विभागों से समन्वय स्थापित किये जाने की भी चर्चा की गई।
इस दौरान चिकित्सा, शहरी विकास, स्कूल शिक्षा, परिवहन, महिला एवं बाल विकास, साक्षरता, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, डीओपी, पंचायतीराज, श्रम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं प्रदेश भर की प्रमुख गैर स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
Avinash gehlot
#सामाजिक_न्याय_एवं_अधिकारिता_विभाग #राजस्थान_सरकार
22/01/2025
🌟 पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पर कल आयोजित होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंस में अवश्य शामिल हों 🧑🎓✨।
🗓️ तारीख: 23 जनवरी, गुरुवार
⏰ समय: दोपहर 4:00 बजे से 5:00 बजे तक
🔗 लिंक: bit.ly/vc_pms
💡 अपनी सभी शंकाओं का समाधान पाएं और छात्रवृत्ति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें।
📌 पंजीकरण और सवाल भेजें यहां: bit.ly/pms_vc_rsvp
👉 सही जानकारी और मार्गदर्शन के साथ अपनी शिक्षा को नई दिशा दें।
हमसे जुड़े रहें: (Facebook, Instagram, X)
Bhajanlal Sharma
Diya Kumari
Dr. Prem Chand Bairwa
CMO Rajasthan
Avinash gehlot
Government of Rajasthan
#सामाजिक_न्याय_एवं_अधिकारिता_विभाग #राजस्थान_सरकार
21/01/2025
🎥 पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पर वीडियो कॉन्फ्रेंस 📚
छात्रों और उनके माता-पिता के लिए:
👉 महत्वपूर्ण जानकारी लें
👉 अपने सवालों का समाधान पाएं
📅 तारीख: गुरुवार, 23 जनवरी
⏰ समय: दोपहर 4 से 5 बजे
🔗 मीटिंग लिंक: bit.ly/vc_pms
📝 सवाल पूछें और RSVP करें: bit.ly/pms_vc_rsvp
Bhajanlal Sharma
Diya Kumari
Dr. Prem Chand Bairwa
CMO Rajasthan
Avinash gehlot
Government of Rajasthan
#सामाजिक_न्याय_एवं_अधिकारिता_विभाग #राजस्थान_सरकार
16/01/2025
📢 जरूरी सूचना:
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की वीडियो कॉन्फ्रेंस अब अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी।
अपने सवाल पूछें और भाग लेने की पुष्टि करें 👉 bit.ly/pms_vc_rsvp
Bhajanlal Sharma
Diya Kumari
Dr. Prem Chand Bairwa
CMO Rajasthan
Avinash gehlot
Government of Rajasthan
#सामाजिक_न्याय_एवं_अधिकारिता_विभाग #राजस्थान_सरकार
15/01/2025
केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने जामडोली में किया सीआरसी सेंटर का उद्घाटन। इस अवसर पर श्री अविनाश गहलोत सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री भी उपस्थित रहे।
Bhajanlal Sharma
Diya Kumari
Dr. Prem Chand Bairwa
CMO Rajasthan
Avinash gehlot
Government of Rajasthan
Dr. Virendra Kumar
Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India
#सामाजिक_न्याय_एवं_अधिकारिता_विभाग #राजस्थान_सरकार
13/01/2025
📢📚 केवल 5 दिन बाकी 🎓
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पर एक वर्चुअल चर्चा का आयोजन किया जा रहा है। 🖥️📞
👉 इस VC के माध्यम से:
✅ महत्वपूर्ण अपडेट्स साझा किए जाएंगे।
✅ छात्रों और उनके माता-पिता की शंकाओं का समाधान किया जाएगा।
🗓️ तारीख: 17 जनवरी
⏰📍 समय और लिंक: जल्द ही साझा किया जाएगा
🔗 इस लिंक के माध्यम से अपने प्रश्न वीडियो कॉन्फ्रेंस से पहले पूछें - bit.ly/pms_vc_rsvp
Bhajanlal Sharma
Diya Kumari
Dr. Prem Chand Bairwa
CMO Rajasthan
Avinash gehlot
Government of Rajasthan
#सामाजिक_न्याय_एवं_अधिकारिता_विभाग #राजस्थान_सरकार
09/01/2025
अपनी कहानी को बनाए प्रेरणा की आवाज़!
अपना छात्रवृत्ति अनुभव साझा करें और दूसरों को प्रेरित करें।
अपना वीडियो टेस्टिमोनियल हमें Direct Message (DM) के माध्यम से भेजें।
Bhajanlal Sharma
Diya Kumari
Dr. Prem Chand Bairwa
CMO Rajasthan
Avinash gehlot
Government of Rajasthan
#सामाजिक_न्याय_एवं_अधिकारिता_विभाग #राजस्थान_सरकार
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
G-3/1, Ambedkar Bhawan, Rajmahal Residency Area
Jaipur
302005
Opening Hours
| Monday | 9:30am - 6pm |
| Tuesday | 9:30am - 6pm |
| Wednesday | 9:30am - 6pm |
| Thursday | 9:30am - 6pm |
| Friday | 9am - 6pm |
