Saras Jaipur Dairy

Saras Jaipur Dairy

Share

Jaipur Zila Dugdh Utpadak Sahakari Sangh Ltd. Jaipur Dairy is largest union of Raj. CO-OP. Dairy Fed.

Jaipur Zila Dugdh Utpadak Sahakari Sangh Ltd (Jaipur Dairy) is largest union of Rajasthan Cooperative Dairy Fed. & market products with brand Saras.

04/06/2026

विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर सरस सामाजिक सरोकार और सेवा भावना की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की।

राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन एवं प्रदेश के संबद्ध जिला दुग्ध संघों द्वारा “सरस जन-जागरूकता अभियान” का आयोजन किया गया। अभियान के तहत सरस जयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक श्री मनीष फौजदार ने जयपुर स्थित बौद्धिक दिव्यांग गृह बालिका विंग, अपना घर आश्रम जामडोली एवं वरिष्ठ नागरिक सदन में नि:शुल्क सरस उत्पादों का वितरण किया गया।

नन्हीं मुस्कानों से लेकर बुजुर्गों के आशीर्वाद तक, हर चेहरे पर खुशी की मिठास घोलने का यह प्रयास सरस की सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

01/06/2026

From nourishing families to strengthening communities, milk remains one of nature’s most complete sources of nutrition. On this World Milk Day, let us celebrate the dedication of our dairy farmers, the power of pure nutrition, and the journey of every drop that reaches your home with trust and quality.

At Saras Jaipur Dairy, we remain committed to delivering freshness, purity, and health to every household.

Happy World Milk Day!

Photos from Bhajanlal Sharma's post 29/05/2026
Photos from Saras Jaipur Dairy's post 29/05/2026

स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के संकल्प को मजबूत करते हुए सरस पार्लर के सामने वेस्ट कलेक्शन उपकरण स्थापित किया गया है।

इस पहल के माध्यम से प्लास्टिक वेस्ट सहित अन्य कचरा सामग्री का वैज्ञानिक तरीके से संग्रहण एवं पुनर्चक्रण किया जाएगा, जिससे उपयोगी उत्पाद तैयार कर पुनः उपयोग में लाया जा सकेगा।

जयपुर डेयरी का यह प्रयास स्वच्छता,जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह पहल स्वच्छ एवं हरित राजस्थान के निर्माण की दिशा में प्रेरणादायी कदम है।

Photos from Saras Jaipur Dairy's post 29/05/2026

जयपुर डेयरी की ओर से “वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026” के तहत जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर जल को जीवन का आधार मानते हुए आमजन से प्राकृतिक जल स्रोतों कुओं, बावड़ियों एवं तालाबों की स्वच्छता बनाए रखने, पौधारोपण करने तथा हर बूंद पानी के संरक्षण हेतु सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं हरित भविष्य की मजबूत नींव रखना है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत प्रमुख शासन सचिव, पशुपालन एवं गोपालन विभाग श्री विकास सीताराम भाले, आरसीडीएफ एमडी श्रीमति श्रुति भारद्वाज, और जयपुर डेयरी प्रबंध संचालक श्री मनीष फौजदार उपस्थित रहे।

15/05/2026

जयपुर डेयरी एवं राजस्थान यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू हुआ है। जिसके तहत अब जल्द ही राजस्थान यूनिवर्सिटी परिसर में सरस पार्लर की शुरुआत होने जा रही है।

इस पहल से हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक सरस उत्पाद परिसर में ही सहज रूप से उपलब्ध हो सकेंगे।

14/05/2026

जयपुर डेयरी एवं राजस्थान यूनिवर्सिटी के मध्य हुए एमओयू के तहत अब जल्द ही राजस्थान यूनिवर्सिटी परिसर में सरस पार्लर की शुरुआत की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।

यह पहल न केवल सरस उत्पादों की पहुंच को और व्यापक बनाएगी, बल्कि स्वस्थ एवं शुद्ध खाद्य संस्कृति को भी बढ़ावा देगी। जयपुर डेयरी निरंतर नवाचार और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Photos from Saras Jaipur Dairy's post 14/05/2026

जयपुर डेयरी में आयोजित कार्यक्रम के तहत राजथान यूनिवर्सिटी में सरस पार्लर खोले जाने हेतु जयपुर डेयरी एवं राजस्थान यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान यूनिवर्सिटी की वी.सी प्रो. अल्पना कटेजा जी, रजिस्ट्रार आशु चौधरी जी, फाइनेंशियल एडवाइज़र मंजू चौधरी जी, राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (आरसीडीएफ) की प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज जी एवं जयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक मनीष फौजदार जी उपस्थित रहे। राजस्थान यूनिवर्सिटी की ओर से रजिस्ट्रार आशु चौधरी एवं जयपुर डेयरी की ओर से प्रबंध संचालक मनीष फौजदार ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर आरसीडीएफ की प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज जी ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि सरस उत्पादों को अधिकाधिक सार्वजनिक स्थलों तक पहुंचाया जाए ताकि आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त डेयरी उत्पाद उपलब्ध हो सकें।

जयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक मनीष फौजदार जी ने बताया कि जयपुर डेयरी का उद्देश्य केवल डेयरी उत्पाद उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि युवाओं एवं आमजन तक शुद्ध, पौष्टिक एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य उत्पाद पहुंचाना भी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रमुख शिक्षण संस्थानों, पर्यटन स्थलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी सरस पार्लरों का तेजी से विस्तार किया जाएगा, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

11/05/2026

Rajasthan Renewable & Non Renewable Energy Development Summit 2026 में जयपुर डेयरी को उत्कृष्ट नवाचार, प्रभावी प्रशासनिक कार्यशैली और डेयरी क्षेत्र में दिए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए “एक्सीलेंस इन एडमिनिस्ट्रेशन” से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान जयपुर डेयरी के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश पूनिया जी एवं प्रबंध संचालक श्री मनीष फौजदार जी ने प्राप्त किया। यह उपलब्धि प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों, उपभोक्ताओं और जयपुर डेयरी की आधुनिक व पारदर्शी कार्यप्रणाली का प्रतीक है।

11/05/2026

Rajasthan Renewable & Non Renewable Energy Development Summit 2026 में उत्कृष्ट नवाचारों, बेहतर प्रशासनिक कार्यशैली और डेयरी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जयपुर डेयरी को ‘एक्सीलेंस इन एडमिनिस्ट्रेशन’ सम्मान से नवाजा गया है।

इस अवॉर्ड को जयपुर डेयरी की ओर से जयपुर डेयरी के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश पूनिया जी और प्रबंध संचालक श्री मनीष फौजदार जी ने प्राप्त किया। यह अवॉर्ड पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

यह उपलब्धि जयपुर डेयरी की पारदर्शी कार्यप्रणाली, आधुनिक तकनीकों के सफल उपयोग और दुग्ध उत्पादकों व उपभोक्ताओं के हित में किए जा रहे सतत प्रयासों का प्रमाण है।

Want your business to be the top-listed Government Service in Jaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Jaipur Zila Dugdh Utpadak Sahakari Sangh Ltd. Near Gandhi Nagar Railway Station
Jaipur
302015

Opening Hours

Monday 9:30am - 5:30pm
Tuesday 9:30am - 5:30pm
Wednesday 9:30am - 5:30pm
Thursday 9:30am - 5:30pm
Friday 9:30am - 5:30pm
Saturday 9:30am - 5:30pm