इस बार दीपावली पर राज्य भर में सरस ब्रांड द्वारा निर्मित शुद्ध, स्वास्थवर्धक, तजा मिठाईया। हाइजीन , सेनिटेशन व् उच्च गुणवत्ता का रखा जायेगा विशेष ख्याल।
SARAS RCDF
Rajasthan Cooperative Dairy Federation (RCDF) Implementing agency for dairy development in Rajasthan.
राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन एवं संबंध जिला जिला दुग्ध संघ समितियों का आधारभूत सिद्धांत, जहां एक और राज्य के ग्रामीण दुग्ध उत्पादकों को बिचौलियों से मुक्त कर, उनके दूध का अधिकतम मूल्य प्रदान कर, उनका सामाजिक आर्थिक एवं नैतिक विकास कर, राज्य के सर्वांगीण विकास में योगदान करना हैं । वहीं दूसरी ओर राज्य के शहरी एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर शुद्ध, गुणवत्ता युक्त, स्वास्थ्यप्रद दुग्ध एवं
14/09/2024
राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने दुग्ध से बने उत्पादों की उच्च गुणवत्ता के लिए सरस अमृत अभियान
09/09/2024
भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रुति भारद्वाज ने सोमवार को राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन के प्रबन्ध संचालक पद का कार्यभार संभाला।
पदभार संभालने के बाद उन्होंने जवाहर लाल नेहरु मार्ग स्थित सरस संकुल मुख्यालय में डेयरी फैडरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने डेयरी फैडरेशन और इससे सम्बद्ध जिला दुग्ध संघों की आर्थिक एवं भौतिक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने फैडरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरस ब्राण्ड के दूध और दुग्ध उत्पादों की उच्च गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जावेगा।
प्रबंध संचालन ने राजस्थान राज्य में डेयरी विकास के क्षेत्र में निजी डेयरियों से प्रतिर्पधा की चुनौतियों के लिये तैयार रहने और सहकारी डेयरी की विशिष्ठ पहचान बन चुके सरस ब्राण्ड को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का आहवान किया। साथ ही, ग्लोबल मार्केट में सरस ब्राण्ड के लोंगलाईफ मिल्क प्रोडक्टस की सम्भावनाओं को तलाशने के निर्देश दिये। उन्होंने दिसम्बर माह में राज्य सरकार की प्रस्तावित इंवेस्टर्स समिट राईजिंग राजस्थान में डेयरी फैडरेशन की प्रतिभागिता की तैयारी के निर्देश भी दिये।
श्रुति भारद्वाज ने पदभार संभालने के बाद जयपुर डेयरी प्लान्ट का भ्रमण किया। उन्होंने जयपुर डेयरी के नवीन डेयरी संयंत्र, पाउडर प्लान्ट, टेट्रापेक प्लान्ट, घी प्लान्ट आदि का निरीक्षण किया और जयपुर डेयरी द्वारा प्लान्ट परिसर में हाईजनिक कंडीशंस पर संतोष जाहिर किया। जयपुर डेयरी के अध्यक्ष ओम पूनिया ने उन्हें जयपुर डेयरी की आर्थिक एवं भौतिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर फैडरेशन के वित्तीय सलाहकार ललित वर्मा और महाप्रबन्धक (परियोजना) प्रीतेश जोशी भी मौजूद रहे।
जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित सरस संकुल मुख्यालय में आज 78वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।
---------
राजस्थान कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन (आरसीडीएफ़) की प्रशासक और प्रबंध संचालक डॉ सुषमा अरोड़ा ने ध्वजारोहण किया। सामूहिक रास्ट्रगान के बाद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों में परंपरागत मिठाई के रूप में “लड्डू” वितरित किए गए। डॉ सुषमा अरोड़ा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर उन्होंने डेयरी कर्मचारियों की ओर से डिग्गी कल्याणजी पदयात्रियों के लिए छाछ लस्सी वितरण की गाड़ी को भी रवाना किया।
15/08/2024
जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित सरस संकुल मुख्यालय में आज 78वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।
---------
राजस्थान कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन (आरसीडीएफ़) की प्रशासक और प्रबंध संचालक डॉ सुषमा अरोड़ा ने ध्वजारोहण किया। सामूहिक रास्ट्रगान के बाद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों में परंपरागत मिठाई के रूप में “लड्डू” वितरित किए गए। डॉ सुषमा अरोड़ा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर उन्होंने डेयरी कर्मचारियों की ओर से डिग्गी कल्याणजी पदयात्रियों के लिए छाछ लस्सी वितरण की गाड़ी को भी रवाना किया।
07/08/2024
राज्य भर की सरस डेयरियों में लगे 2 लाख से अधिक पौधे ।
हरियाली तीज पर राज्यभर की डेयरियों में चल रहा सघन वृषारोपण कार्यक्रम
राज्य सरकार ने डेयरी फैडरेशन को दिया है 5 लाख पौधों का लक्ष्य
फ्रोजन सीमन बैंक, बस्सी में आज लगाये 600 से अधिक पौधे
फैडरेशन की प्रशासक और प्रबन्ध संचालक सुषमा अरोड़ा थी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि
डेयरीकर्मियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी रही मौजूद
25/06/2024
राजस्थान विधानसभा के पास नवनिर्मित विधायक आवास में सरस बूथ का शुभारंभ माननीय विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया। इस अवसर पर डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत और डेयरी राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म सहित अनेक मंत्री और विधायक मौजूद थे ।
आरसीडीएफ की प्रशासक और प्रबंध संचालक डॉ. सुषमा अरोड़ा ने सभी आगुंतको का स्वागत कर सरस के विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित बूथ पर दूध ,छाछ ,पनीर, आइसक्रीम, श्रीखंड, दही इत्यादि सरस के सभी उत्पाद उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर जयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक मनीष फौजदार भी मौजूद थे।
21/06/2024
जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित सरस संकुल मुख्यालय के नवनिर्मित सभागार में आज 10वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रसिद्ध योग गुरु डॉ महेंद्र सिंह राव ने योग से स्वास्थ्य लाभ पर विस्तृत प्रकाश डाला। योगी तन्मय सिंह ने योग के विभिन्न आसन सिखाये। आरसीडीएफ़ की प्रशासक और प्रबंध संचालक डॉ सुषमा अरोड़ा ने डेयरी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वयं और समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
05/06/2024
विश्व पर्यावरण के अवसर पर सरस संकुल मुख्यालय में वृक्षारोपण करते हुए आरसीडीएफ़ की प्रशासक और प्रबंध संचालक सुषमा अरोड़ा, वित्तीय सलाहकार ललित वर्मा तथा अन्य अधिकारीगण।
01/06/2024
प्रदेश के सभी दुग्ध उत्पादकों को 'विश्व दुग्ध' दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं |
Rajasthan Cooperative Dairy Federation
(RCDF)
23/03/2024
प्रदेश के सभी दुग्ध उत्पादकों को होली महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं |
Rajasthan Cooperative Dairy Federation
(RCDF)
23/03/2024
सरस घी व अन्य दुग्ध उत्पादकों के वितरक बनने का सुनहरा अवसर
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Address
Rajasthan Co-operative Dairy Federation (RCDF)
Jaipur
302015
