Helping The Needy

Helping The Needy

Share

Non Profitable group, Which is help the widows and old age families every month with the ration kit every month

यह एक चैरिटी ग्रुप है जिसमें इससे जुड़े मेंबर्स अपनी इच्छा के अनुसार हर महीने 100 200 रूपए जमा करवाते है। फिर उन पैसों से गरीब बेवा बेसहारा बुजुर्ग परिवारों को राशन किट दिया जाता है। जिससे वो अपने बच्चों को पुरे महीने पेट भर खाना खिला सके। ये एक गवर्मेंट रेजिस्ट्रेड ग्रुप है। आप की दी हुयी इमदाद का एक एक पैसे का हिसाब हर महीने सभी मेंबर्स के सामने दिया जाता है। जो भी भाई इमदाद देता है उसकी एक रशीद

13/03/2026
13/03/2026

*🌙 शुक्रिया पैग़ाम 🌙*

*अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाहि व बरकातुह,*

*रमज़ान के इस मुबारक और रहमतों भरे महीने में Helping The Needy परिवार के तमाम बुजुर्गों, दोस्तों और नौजवान साथियों का दिल की गहराइयों से तह-ए-दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। आप सब ने जिस मोहब्बत, भरोसे और दरियादिली के साथ हमारा साथ दिया, वह काबिले-तारीफ है।*

*आप सबकी दी हुई इमदाद और तआवुन की बदौलत अल्हम्दुलिल्लाह हम इस साल भी बड़ी तादाद में (180 Kit) जरूरतमंद परिवारों तक इफ्तार किट पहुंचाने में कामयाब रहे। यह सब आप सबकी मोहब्बत, भरोसे और खिदमत के जज़्बे का नतीजा है।*

*टीम HTN के उन तमाम जिम्मेदार साथियों का भी दिल से शुक्रिया, जिन्होंने सिर्फ माल ही नहीं बल्कि अपना कीमती वक़्त, मेहनत और लगन भी इस नेक काम के लिए दी। अल्लाह तआला आप सबकी इस खिदमत को अपनी बारगाह में कबूल फरमाए और इसका बेहतरीन अज्र अता फरमाए।*

*हम दुआ करते हैं कि अल्लाह तआला आप सबको और आपके अहल-ए-खाना को अपनी रहमतों, बरकतों और खुशियों से मालामाल फरमाए। हमारी इबादतों, रोज़ों, नमाज़ों और तिलावत-ए-कुरआन को कबूल फरमाए।*

*अल्लाह तआला हमें और आपको अगला रमज़ान भी सेहत, सलामती और ईमान के साथ नसीब फरमाए और फिर से हमें ऐसे ही नेक कामों में हिस्सा लेने की तौफ़ीक़ अता फरमाए।*

*अल्लाह रब्बुल आलमीन हम सब से हमेशा अपनी रज़ा के काम लेता रहे।*

*जज़ाकल्लाहु खैरन 🤲✨*

23/02/2026

*अल्हम्दुलिल्लाह कल रात को TEAM HTN के जिम्मेदार साथियों ने मिलकर रमज़ान किट का समान पैक किया है अल्लाह ताल्लाह इनके काम में बरक़त अता फरमाए आमीन और आप सब भाइयों के इमदाद देने को क़बूल फ़रमाएँ आमीन 🤲🤲🤲*

14/02/2026

*अस्सलाम वालेकुम जैसा कि आप सब भी भाई लोग जानते हैं कि रमजान का मुबारक महीना आ रहा है तो आप लोगों से गुजारिश है कि रमजान किट के लिए ज्यादा से ज्यादा इमदाद करें ताकि हम ज्यादा से ज्यादा रमजान किट जरूरतमंद लोगों मे तक़सीम कर सके। काफी भाई लोगों का सुझाव था कि रमजान किट के समान में तेल भी दिया जाए जो कि हमने पिछली बार भी दिया तो इंशाल्लाह इस बार भी तेल भी रमजान किट में दिया जा रहा है ।किट की कीमत ₹800 रुपये है तो आप लोगों से गुजारिश है कि ज्यादा से ज्यादा इम्दाद करें शुक्रिया।*

14/02/2026

*अस्सलाम वालेकुम अल्हम्दुलिल्लाह अभी तक 50 रमजान किट का सामान पैक कर चुके है इंशा अल्लाह जल्द से जल्द ये रमज़ान किट जरूरतमंद परिवार तक पहुचा दिया जाएगा आप सब का तहदिल से शुक्रिया जो आप ने इस नेक काम मे हिस्सा लिया इंशाआल्लाह आप सब से गुजारिश है कि ज्यादा से ज्यादा इस काम का हिस्सा बने ओर ज्यादा से ज्यादा रमज़ान किट के लिए इमदाद करे ताकि हम ज्यादा से ज्यादा रमज़ान किट तैयार कर के बाट सके *इमदाद करने के लिए हमारा paytm ओर phon pay num :9829101625*शुक्रिया।*

08/02/2026

*Reminder - 01*

*नेकियाँ कमाने का सैलाब आने वाला है मोमिनो रमदान आने वाला है।*
*एक के बदल 70 इस से अच्छा ऑफर दुनिया और आख़िरत में कहीं नहीं।*

*तमाम अहले खैर हज़रात को अस्सलामु अलैकुम...*
*जैसा कि आप सब जानते है आने वाले चंद रोज बाद माहे रमजानुल मुबारक आ रहा है ये मुबारक महीना मोमिनो के लिए अल्लाह की तरफ से रहमत बनकर आता है, जिसमे अल्लाह नेकियों का सवाब सत्तर दर्जे बड़ा देते है।*

*अल्हम्दोलिल्लाह हर बार की तरह इस बार भी अल्लाह ने हमे एक और मौका दिया है। नेक काम का जरिया बनकर कर सबाब के हक़दार बनने का। हर साल जो रोजा इफ्तार किट आप लोगो की इमदाद से कमेटी जरुरतमंदो तक पहुँचाती है। इंशाअल्लाह इस साल भी इस नेक काम को अंजाम दिया जायेगा। आप लोगो से गुजारिश है। की हर बार की तरह इस बार भी आप गरीबो जरूरतमंद परिवारों की अल्लाह से लगाई उम्मीद को जिन्दा रखे और इस नेक काम का हिस्सा बनकर ज्यादा से ज्यादा इमदाद में हिस्सा ले। किस के नसीब का कब किस को कहा अल्लाह अता करता है। ये अल्लाह ही जानता है।*

*इसलिए आप सब हज़रात से मोद्दीबाना गुजारिश है कि जो हज़रात किसी भाई या बहन को रोजा इफ्तार करवाने की नीयत रखता है वो इस नेक काम मे हमारा साथ दे, आप अगर इफ्तार की नीयत से मदद करते हैं तो आपके इस अमाउंट को सिर्फ इफ्तार की मद में ही खर्च किया जाएगा। जिसकी एक किट की कीमत तकरीबन 800 रूपए होगी। और उसमे निचे दी गयी लिस्ट के हिसाब से सामान होगा इंशाअल्लाह। आप में से कोई भाई अगर इस नेक काम में हिस्सा लेना चाहे तो हमे जरूर बताये।*


*एक हदीस पाक में आता है जिसका मफ़हूम है कि रोजा इफ्तार करवाने वाले को रोजेदार के बराबर रोजे का सवाब मिलता है और रोजेदार के सवाब में कोई कमी नही की जाती है। अल्लाह हम सब को अमल की तौफीक अता फरमाये और लोगों पर खर्च करने की तौफीक अता फरमाये।आमीन*

*रूह अफजा - 1*
*चीनी - 5 किलो*
*खजूर - 1 किलो*
*बेसन - 1 किलो*
*स्नैक्स (तलने वाला सामान) - 1 किलो*
*तेल 1 किलो*
*सेवइयाँ आधा किलो*

Photos from Helping The Needy's post 11/01/2026
Want your business to be the top-listed Government Service in Jaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Reg. Office Chauhan Book Depot 163, Maine Road, Old Jalupura, Jaipur Rajsthan
Jaipur
302001