23/10/2026
संजय राउत को वह सब पता है जो सोनिया , खड़गे और प्रियंका गांधी को नहीं पता । उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी वियतनाम गए हैं , जब लौटेंगे तब रिजिम चेंज हो जाएगा । संजय राउत की इन्हीं हरकतों के कारण आनंद दुबे पार्टी छोड़ गए , प्रियंका चतुर्वेदी और किशोर तिवारी छोड़ने वाले हैं ।
खैर ! जब उद्धव ठाकरे को संजय पसंद हैं तो कहना ही क्या । वैसे उद्धव की अकेले में सिर पीटने की इच्छा तो करती होगी ? आई हुई सत्ता ऐसी गई कि कभी आएगी ही नहीं । संजय राउत की मुहब्बत में सब कुछ गंवा दिया । दोनों भाई इस राउत के चक्र में फंस गए और पार्टी और सिंबल के साथ बालासाहेब की विरासत एकनाथ शिन्दे के पास पहुंच गई ?
त्यौहारों का सीजन है , दीपावली का सबसे बड़ा पांच दिनी पर्व सिर पर है । अच्छा हुआ अभिजीत दीपके ने त्यौहारों तक आंदोलन वापस ले लिया । त्यौहार भी हैं और जन समर्थन न मिलने की मजबूरियां भी हैं । राहुल के लौटने पर कांग्रेस 1 नवंबर को रामलीला मैदान में सभा करेगी , रैली करेगी । कमाल देखिए , जिस उद्धव को कभी नरम नेता माना जाता था , वे दशहरा उत्सव में कह रहे हैं कि हम रिजिम चेंज करेंगे ? उद्धव भैया , रिजिम का मतलब पता है ? हिंसक तरीके से सड़क के रास्ते सत्ता परिवर्तन ?
इतना भी नहीं पता इन नेताओं को कि लोकतंत्र में सत्ता सिर्फ वोट से मिलती है , खूनी रिजिम चेंज से नहीं । रिजिम चेंज का मतलब है , संविधान बदलना । तो कौन बदलेगा संविधान ? लाल किताब वाले या लाल टोपी वाले ? संविधान डॉ राजेंद्र प्रसाद और डॉ भीमराव अंबेडकर जैसे महापुरुषों की देन है । कोई भी पार्टी हो उसे बदलने की सामर्थ्य किसी में नहीं ।
तो कैसे बदलोगे प्रशांत भूषण ? क्यों उद्धव ? संविधान के हिसाब से केन्द्र में चुनाव अप्रैल मई 2029 में होंगे । तब वोट से बदल सकता है निजाम , कोशिश करें । अभी ढाई साल तो कुछ भी नहीं होगा । हां , यूपी , पंजाब और उत्तराखंड में रिजिम चेंज नहीं होगी । दम है तो उखड़िये बीजेपी सरकार को ? चलिए , काकरोच अब विश्राम करेंगे , राहुल ध्यान लगा रहे हैं तो आप भी त्यौहारों में लगिए । देश में लोकतंत्र को न कोई खतरा था , न है , न कभी होगा ।