26/01/2024
Rajasthan state commission for women
Functioning to take constructive steps to limit unfair practices against women,ensure gender equality
26/01/2024
24/01/2024
राजस्थान राज्य महिला आयोग में बुधवार को सुनवाई सत्र के दौरान 20 मामलों की सुनवाई कर महिलाओं को राहत प्रदान की। एक मामले में महिला को पति की मृत्यु के पश्चात ससुराल पक्ष की समझाइश कर महिला को अपने अधिकार दिलवाए तथा ससुराल पक्ष के साथ स्वाद्रपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
आयोग द्वारा सुनवाई सत्र में विभिन्न मामलों में अनुसंधान अधिकारियों को आयोग में प्रस्तुत होकर तथ्यात्मक रिपोर्ट के साथ मामले की पूर्ण जानकारी प्रस्तुत करने के आदेश आयोग द्वारा दिए गए, जिससे पुलिस एवं प्रार्थी के बीच पारदर्शिता बड़ी तथा संवाद बड़ा साथ ही पुलिस को त्वरित रूप से अनुसंधान पूर्ण कर न्याय संगत कार्यवाही करने के आदेश दिए गए।
अन्य मामलों में आयोग अध्यक्ष श्रीमती रेहाना रियाज ने प्रार्थी एवं अप्रार्थी की व्यक्तिगत स्तर पर समझाइए की तथा साथ रहकर घर बसाने के लिए प्रेरित किया।
महिलाओं को कार्यस्थल पर आ रही समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आयोग द्वारा उच्च अधिकारियों को आयोग में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए गए तथा अन्य मामले में महिला पर की गई कुर्ता के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कथित आरोपी को पाबंद किया।
19/01/2024
सामान्यतः एकल महिला को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है, ऐसे में परिवार द्वारा परिवारजन द्वारा की गई आर्थिक धोखाधड़ी का सामना करना महिला के लिए बहुत मुश्किल हो सकता है l ऐसे ही एक मामले में राजस्थान राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदान किए गए संबल से महिला को राहत प्रदान हुई l
राज्य महिला आयोग द्वारा आयोग कार्यालय में किए गए सुनवाई सत्रों में महिलाओं को राहत प्रदान की गई l
आयोग द्वारा विभिन्न स्तरों के अधिकारियों से वार्ता कर महिलाओं को आ रही समस्याओं का निवारण किया गयाl आयोग अध्यक्ष श्रीमती रेहाना रियाज ने दो दिवसीय साप्ताहिक सुनवाई सत्र के दौरान 22 मामलों में समझाइश कर प्रार्थी एवं अप्रार्थी को सदभावना पूर्वक रहकर घर बसाने के लिए प्रेरित किया गया तथा उचित करवाइए आयोग अध्यक्ष द्वारा की गयी l
03/10/2023
राजस्थान राज्य महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती रेहाना रियाज की अध्यक्षता में आयोग कार्यालय जयपुर में मंगलवार सुनवाई सत्र में 14 से अधिक मामलों की सुनवाई की गई।
26/09/2023
महिला को उच्च अधिकारी से मूल दस्तावेज तथा पति की मृत्यु के उपरांत बीमा राशि प्राप्त करवा कर महिलाओं को प्रदान की
राहत
26 सितंबर, जयपुर। मंगलवार को सुनवाई के दौरान राजस्थान राज्य महिला आयोग द्वारा 33 मामलों की सुनवाई कर पांच मामलों में मौके पर ही निस्तारण कर महिलाओं को त्वरित राहत प्रदान की गई ।
महिलाएं निजी संस्थानों पर निर्विघ्न कार्य कर सके इसलिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कदम उठाए गए हैं, राज्य महिला आयोग भी इस क्रम में बेहद गंभीरता से कार्य कर रहा है। आयोग के समक्ष आई एक परीवेदना में संस्था अधीक्षक द्वारा महिला के मूल दस्तावेज रोक लिए जाने पर महिला को पेशेवर जीवन में आगे बढ़ाने में विघ्न पैदा हो रहा था जिसे दूर कर महिला आयोग ने महिला को मूल दस्तावेज आयोग कार्यालय में त्वरित रूप से प्राप्त करवाए एवं उनके करियर में ऊंचाइयों तक पहुंचने के रास्ते का समर्थन किया।
अन्य मामले में पति की मृत्यु के पश्चात ससुराल पक्ष द्वारा रखी गई बीमा राशि महिला आयोग द्वारा परिवादी को जीवन जीने का स्रोत के रूप मे हस्तांतरित करवा कर राहत प्रदान की गई।
प्रदेश भर की महिलाओं को आ रही विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करते हुए माता-पिता की समझाइए कर बेटी को साथ रख पढ़ाई करवाने के लिए प्रेरित किया साथ ही एक दंपति की समझाइए कर साथ रहकर घर बसाने को प्रोत्साहित किया।
अन्य मामलों में आयोग अध्यक्ष श्रीमती रेहाना रियाज द्वारा पुलिस अधिकारी के साथ क्षेत्र के बारे में अपनी जानकारी साझा कर जांच में शामिल किए जाने वाले बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। साथी पुलिस से सत्यात्मक तथ्य आत्मक तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया एवं उचित अन्य संबंधित अधिकारियों को उचित निर्देश दिए गए सनी के दौरान आयोग सदस्य सुनवाई के दौरान आयोग सदस्य श्रीमती सुमित्रा जैन भी उपस्थित रहे।
18/09/2023
*राज्य महिला आयोग प्रदेश भर की महिलाओं के कल्याण के लिए कृत संकल्पित - आयोग अध्यक्ष ने सुनवाई के दौरान किया 32 मामलों का निस्तारण*
राजस्थान राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं अस्मिता की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर, अहम निर्णय लिए जा रहे हैं।
आयोग के निरंतर पप्रयासों से महिलाओं की विभिन्न विभागीय कार्यवाही एवं पुलिस जांच की जानकारी तथा न्याय की राह सुलभ एवं सहज हो रही है इसका प्रमाण आयोग द्वारा की गई कार्यवाही से किया जा सकता है जिसमें आयोग द्वारा विभिन्न मामलों में अनुसंधान अधिकारियों को आयोग में तलब कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली गई एवं निष्पक्ष कार्यवाही करने के सख्त से सख्त निर्देश आयोग द्वारा दिए गए।
आयोग द्वारा यूनिवर्सिटी रजिस्टार से आदेशों की पालना न करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर जवाब मांगा तथा वीसी एवं महिलाओं को प्रताड़ित करने के मामले में संबंधित सिक्योरिटी ऑफिसर के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए अनुपालना की स्थिति में रजिस्टर एवं बी के विरुद्ध कार्यवाही करने को कहा गया।
अन्य घरेलू हिँसा, दहेज प्रताड़ना आदि के मामलों में सम्वेदनशीलता व्यक्त कर गहरी समझाइश की।
14/09/2023
महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्यरत राजस्थान राज्य महिला आयोग-
13/09/2023
सुनवाई के दौरान आयोग के समक्ष आए द्विविवाह के मामले तथा महिला पर जानलेवा हमले एवं महिला की सुरक्षा में आयोग अध्यक्ष ने सम्बंधित पुलिस अधिकारी से वार्ता कर कार्यवाही के निर्देश दिए।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने आयोग में उपस्थित होकर महिला की अनुकंपा नियुक्ति के मामले में वस्तुतः स्थिति की जानकारी दी तथा आयोग अध्यक्ष द्वारा त्वरित रूप से कार्यवाही पूर्ण कर आयोग को सूचित करने के निर्देश दिए गए।
*एक अन्य मामले में दुमाता द्वारा बालिका पर की गई कथित हिंसा में दोनों पक्षों की लंबे समय तक समझाइश की जिससे दोनों पक्ष संतुष्टि पूर्वक साथ रहने लगे। किए गए प्रयासों पर आयोग का आभार प्रकट किया।*
* आयोग अध्यक्ष श्रीमती #रिहाना_रियाज द्वारा आयोग में काउंसलिंग के विभिन्न दौर में विरोधियों को संतुलित और नैतिक जीवन जीने की सलाह देकर घर बसाने के लिए प्रेरित किया।*
राजस्थान राज्य महिला आयोग द्वारा बुधवार को 38 मामलों की सुनवाई कर महिलाओं को राहत प्रदान करने का पूर्ण प्रयास किया गया। सनी के दौरान आयोग सदस्य श्रीमती #सुमन_यादव की उपस्थित रहे।
05/09/2023
राजस्थान राज्य महिला आयोग ने मंगलवार सुनवाई सत्र में महिलाओं से संबंधित 20 मामलों की सुनवाई कर महिलाओं की सुरक्षा एवं सदस्य शक्ति करण सुनिश्चित किया। आयोग द्वारा महिलाओं को त्वरित राहत प्रदान करने का पूर्ण प्रयास किया गया।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Lal Kothi Gandhi Nagar Mode Tonk Road
Jaipur
302015
