Rajasthan Madarsa Board

Rajasthan Madarsa Board

Share

Official Page Of Rajasthan Madarsa Board, Govt. Of Rajasthan

Photos from Rajasthan Madarsa Board's post 13/05/2025

राजस्थान मदरसा बोर्ड चेयरमैन एम. डी. चोपदार जी ने आज राजस्थान मदरसा बोर्ड कार्यालय जयपुर में शिक्षा अनुदेशकों, मदरसा संचालकों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की व मदरसा बोर्ड संबंधित उनके अभाव-अभियोग सुनकर समस्याओं के निस्तारण हेतु अधिकारीयों को दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने राजस्थान मदरसा बोर्ड द्वारा संचालित विकास कार्यों व लंबित कार्यों की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारीयों से विस्तृत चर्चा की।

12/05/2025

कल दिनांक 13 मई को राजस्थान मदरसा बोर्ड चेयरमैन एम. डी. चोपदार जी जयपुर कार्यालय में सुबह 11:15 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान शिक्षा अनुदेशकों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से मुलाकात करेंगें और राजस्थान मदरसा बोर्ड द्वारा संचालित विकास कार्यों व लंबित कार्यों की समीक्षा करेंगें।

आप सभी सादर आमंत्रित है।

Photos from Rajasthan Madarsa Board's post 11/05/2025

राजस्थान मदरसा बोर्ड चेयरमैन एम. डी. चोपदार जी ने आज नरहड़ शरीफ (झुंझुनू) पहुंचकर मदरसा हाजी शक्करबार के उद्घाटन समारोह में शिरकत की।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने राजस्थान मदरसा बोर्ड के माध्यम से मदरसे की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और मदरसा के फाउंडर, संचालकों व समस्त मदरसा टीम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Photos from Rajasthan Madarsa Board's post 03/05/2025

राजस्थान मदरसा बोर्ड चेयरमैन श्री MD Chopdar जी ने आज बाड़मेर में मदरसा दारुल उलूम जिया उल मुस्तफा के निर्माणधीन भवन का निरीक्षण किया व निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। मदरसा को मुख्यमंत्री आधुनिकरण योजना के अन्तर्गत राजस्थान मदरसा बोर्ड द्वारा 25 लाख रूपये की राशि भवन निर्माण हेतु स्वीकृत की गई है।

इस दौरान मदरसा संचालकों व स्थानीय गणमान्य जनों द्वारा स्वागत-सम्मान किया गया।

#राजस्थान_मदरसा_बोर्ड #बाड़मेर

Photos from Rajasthan Madarsa Board's post 03/05/2025

राजस्थान मदरसा बोर्ड चेयरमैन श्री MD Chopdar जी ने आज ग्राम खारिया राठौड़ान (तहसील रामसर, जिला बाड़मेर) पहुंचकर मदरसा फेजे जीलानी उच्च प्राथमिक विद्यालय के नव-निर्मित भवन का उद्घाटन किया। भवन का उद्घाटन मदरसा के संचालक एवं सुजा शरीफ दरगाह के सज्जादानशीं हजरत अल्लामा अल्हाज पीर सैय्यद गुलाम हुसैन शाह जीलानी साहब की सरपरस्ती में हुआ।

मुख्यमंत्री आधुनिकरण योजना के अन्तर्गत राजस्थान मदरसा बोर्ड द्वारा मदरसा फेजे जीलानी हेतु 25.00 लाख रूपयें की राशि स्वीकृत की गई थी। मदरसा भवन के निर्माण से यहां पढ़ने वाले बच्चों को शानदार सुविधाएँ मिलेगी। आशा करते है कि बच्चे यहां से दिनी और दुनियावी तालीम हासिल कर देश का नाम विश्व पटल पर रौशन करेंगे।

उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री आमीन खां जी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गफ्फूर खान साहब, युवा नेता नवाज दर्श, जिला परिषद सदस्य इलमदीन खान जी, समाजसेवी हाजी मूसे खां जी, समाजसेवी रशीद खान साहब, स्थानीय ग्रामीणजन एवं समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहे। मदरसा बोर्ड चेयरमैन ने कार्यक्रम में ग्रामीणजनों एवं समाज के गणमान्य जनों द्वारा किये गए मान-सम्मान हेतु सभी आभार व्यक्त किया।

#राजस्थान_मदरसा_बोर्ड #बाड़मेर

Photos from MD Chopdar's post 24/05/2023
06/05/2023
Want your business to be the top-listed Government Service in Jaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Rajasthan Madarsa Board Bhawan, Drive Radhakrishanan Shiksha Sankul, Jawahar Lal Nehru Marg
Jaipur
302015