Unofficial love

Unofficial love

Share

शायरी शौक नहीं, और नाही
कारोबार मेरा.......!!
बस दर्द जब सह नहीं पाता, तो...

24/11/2017

गुजर जाऊँगा मैं यूँ ही किसी लम्हें सा,
और तुम यूँ ही वक्त में उलझे रहना... :)

15/11/2017

तुम और तुम्हारी वो हरे रंग वाली साड़ी, जिसके साथ लगाती हो तुम वो छोटी काली बिंदी और वो मैरून रंग वाली लिपिसटिक। पता है जब ये सारे रांग आपस में मिल जाते हैं ना तुम्हारी हँसी के साथ, तब तुम एक ही क्षण में गुलाब और गुलाबी दोनों हो जाती हो! ❤️
#मैं_भी_गुलाबी_तू_भी_गुलाबी

20/09/2017

आधी रात में लड़का चुपके से call करता। लड़की हर रात ज़िद करती कि "मुझे मरीन ड्राइव घूमना है!" लड़का सुनता और मना न कर पाता। लड़का बोलता कि "दस मिनट मे घर के बाहर आरहें हैं। निकल के आओ। और साड़ी मे आना। साड़ी बहुत जँचती है तुमपे!" होता भी यही। दस मिनट में लड़का लड़की के घर के थोड़ा सा आगे खड़े होके होर्न बजाता। लड़की आती और चिल्लाती कि "पापा जाग गए तो?" लड़का मुकरता और जवाब देता "प्यार किया तो डरना क्या जानेमन?"

उस रात भी ऐसा ही कुछ हुआ। लड़का इंतज़ार कर रहा था। लड़की आयी और धप्प से bike पे बैठ गयी।
"चलो"
"इतना देर क्यों लगा दी?"
"अरे तुमने ही तो कहा साड़ी पहन के आओ! तो लेट हो गया थोड़ा। चलो भी अब!"
"Burrrraaahhhh पीपीपीपी" (लड़का गाड़ी स्टार्ट करता और निकल लेता)
"सुनिए.."
"कहिए.."
"आइसक्रीम खाने का मन हो रहा है!"
"अच्छा। आधी रात में आइसक्रीम खाओगी?"
"हाँ"

लड़का गाड़ी दुकान पे रोकता और आइसक्रीम खिलाता। उनके शहरों में आइसक्रीम आधी रात को मिल ही जाती है!

"चलो बैठो निकला जाए अब.."
"चलो.." (और वो मरीन ड्राइव निकल पड़ते।)

लड़की आइसक्रीम खाती और लड़के की गर्दन पे चूम लेती। लड़का हँसता और ख़ुश हो रहा होता.. बतियाते बतियाते मरीन ड्राइव भी आही जाता। लड़का बाइक पार्क करता और नदी मे पैर डालके चबूतरे पे बैठ जाता। लड़की लड़के के पैर पे सर रखती और सर्द मौसम मे पिघल जाती। पानी में तैरता चाँद उस गोद वाले चाँद को देख जल उठता! समय बीतता जाता और लड़की दुबकती जाती। लड़का लड़की के बालों मे हाथ फेरता और झुक कर उसके माथे को चूमता रहता! लड़की उँगलियों की पकड़ को और कस के बाँध लेती। लड़का पकड़ को फ़ील करता और मुस्कुराता। लड़की धीरे से बोलती..

"सुनिए..."
"कहिए..." (लड़का उत्सुकता से पूछता..)
"आप के साथ रहना है!"
"Hmmm हमको भी!"
"नहीं आप समझ नही रहे। हमको सच में रहना है.."
..........

(इतनी देर में एक घंटा पूरा हो जाता और फ़ोन कट जाता! बातें अधूरी पर इश्क पूरा हो जाता! लड़की की आवाज़ मे वो "Burrrraaahhhh पीपीपीपी" बड़ा मासूम लगता। इश्क़ कुछ इस तरह भी पकता है रातों मे। बेवजह। बेपरवाह। अनवरत। Long Distance Relationship वाले प्रेमी कुछ इस तरह साथ घूमते हैं!)

#बेरोज़गार_आशिक

16/09/2017

अगर लड़की की इज्जत नहीं कर सकते तो मत करो,

लेकिन सबके सामने उसे कभी बेइज्जत भी मत करो !! 😢😢

16/09/2017

खेत में बैठ के दारू पीने का एक ही नुकसान है कि डिस्पोजल गिलास बार-बार उड़ जाता है 😐
-

16/09/2017

उत्तराखंड सी हो गई हैं जिंदगी,

खूबसूरत तो बहुत हैं पर आपदाएं भी कम नहीं है.. 😢😢

Photos 16/09/2017
Photos 14/09/2017

😂😂😂

01/09/2017

आज जो तू नहीं है तो...

आज फिर खिड़की से कोई चाँद नज़र आएगा,
आज फिर चाँदनी आएगी दिल दुखाने को।

आज फिर भूल के मुझको तू चली जायेगी,
आज फिर याद रहूँगा मैं इस ज़माने को।

30/08/2017

जब बच्चा रोता है तो पूरे मोहल्ले को पता चलता है.... मगर साहब... जब माँ बाप रोते है तो बाजू वाले को भी पता नही चलता.... !!! जिंदगी की सच्चाई है 😊
-

28/08/2017

फ़िर से एक नया दिन,
फ़िर से एक नई सुबह,
फ़िर से एक नई उम्मीद,
फ़िर से एक नया विश्वास,
फ़िर से एक नया सफ़र,

शुभप्रभात के साथ प्रणाम सबको _/\_

-YJ

Want your business to be the top-listed Government Service in Jaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Jaipur
302021