02/06/2026
माननीय विधायक श्री Gopal Sharma जी ने ‘सेवा भवन’ कार्यालय पर आयोजित नियमित जनसुनवाई के दौरान सिविल लाइंस परिवार के सम्माननीय क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट कर उनकी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुन कर उनके त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए राजस्थान प्रदेश ओपन ताईक्वांडो चैंपियनशिप – राजस्थान कप 2026 के पोस्टर का विमोचन कर खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
साथ ही प्रसिद्ध यूट्यूब चैनल ‘द खटक’ के साथ संवाद करते हुए समसामयिक सामाजिक, राजनीतिक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की तथा अपने विचार साझा किए।
#थांको_गोपाल #सेवा_भवन #जनसुनवाई
01/06/2026
“सेवा भवन में जनसंवाद, समाज के लिए संकल्प का विस्तार।”
माननीय विधायक श्री Gopal Sharma जी ने सिविल लाइंस विधानसभा परिवार के सम्मानित क्षेत्रवासियों से सेवा भवन कार्यालय पर आयोजित नियमित जनसुनवाई के दौरान आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
#थांको_गोपाल
#सेवा_भवन #जनसुनवाई
30/05/2026
माननीय विधायक श्री Gopal Sharma जी द्वारा सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 32 में कुल ₹80 लाख की लागत से करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
🗓️ 31 मई, 2026
⏰ प्रातः 10:00 बजे
📍 मां भगवती गार्डन, RPA रोड, पानी पेच, जयपुर
#लोकार्पण #थांको_गोपाल
30/05/2026
माननीय विधायक श्री गोपाल शर्मा जी द्वारा सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में आमजन को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ कि गई विस्तृत समीक्षा बैठक के समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार!!
इस महत्वपूर्ण बैठक में माननीय विधायक जी द्वारा क्षेत्रवासियों द्वारा उठाई जा रही विभिन्न समस्याओं जैसे अघोषित बिजली कटौती, बार-बार ट्रिपिंग, पानी की सप्लाई के समय बिजली बाधित होने, खुले तारों एवं असुरक्षित ट्रांसफॉर्मरों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस दौरान अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाने, जलापूर्ति के समय “नो-कट जोन” सुनिश्चित करना, खुले तारों को प्राथमिकता से ए.बी. केबल में परिवर्तित करना, खुले ट्रांसफॉर्मरों की शीघ्र फेंसिंग कर सुरक्षा सुनिश्चित करना, त्वरित शिकायत निवारण हेतु कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन को सक्रिय करना, फॉल्ट एवं ट्रिपिंग की स्थिति में क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) तैनात करने के निर्देश प्रदान किए गए।
#थांको_गोपाल
Gopal Sharma
30/05/2026
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण एवं माननीय विधायक श्री गोपाल शर्मा जी द्वारा ‘योग भवन’ के लोकार्पण कार्यक्रम में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
🗓️ 31 मई, 2026
⏰ प्रातः 10:00 बजे
📍 मां भगवती गार्डन, RPA रोड, पानी पेच, जयपुर
ी_बात #योग_भवन #लोकार्पण
#थांको_गोपाल
Narendra Modi Gopal Sharma
29/05/2026
माननीय विधायक श्री Gopal Sharma जी के मार्गदर्शन में बनीपार्क मंडल अध्यक्ष श्री निखिल वर्मा जी द्वारा क्षेत्र में निरंतर स्वच्छता बनाए रखने हेतु आज नेहरू नगर में सफाई अभियान की शुरुआत की गई।
सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाने के उद्देश्य से यह सफाई अभियान निरंतर जारी रहेगा।
Nikhil Verma
27/05/2026
माननीय विधायक श्री Gopal Sharma जी ने प्री-मानसून तैयारियों के क्रम में, सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में सड़क, सीवर एवं जल निकासी की व्यवस्थाओं को लेकर जेडीए, नगर निगम तथा पीएचईडी विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।
बैठक में माननीय विधायक जी द्वारा विधानसभा क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों को प्राथमिकता से ठीक करने, जलभराव संभावित क्षेत्रों में पूर्व तैयारी करने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में समयबद्ध कार्यवाही एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
27/05/2026
भाजपा सिविल लाइंस मंडल के महामंत्री एवं समर्पित युवा कार्यकर्ता श्री संजय सैनी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर आपको समृद्ध एवं यशस्वी दीर्घायु प्रदान करें।
26/05/2026
भारतीय जनता पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता एवं श्याम नगर मंडल ‘मन की बात’ प्रमुख श्रीमती रीना मिश्र जी को माननीय विधायक श्री Gopal Sharma जी द्वारा जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की गई।
ईश्वर आपको स्वस्थ, यशस्वी एवं दीर्घायु प्रदान करें, समस्त सिविल लाइंस विधानसभा परिवार की ओर से आपको हार्दिक शुभेच्छाएं!