28/06/2026
बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र के आनंदपुरी में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में, बूथ संख्या 102 पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी एवं लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया गया।
इस अवसर पर श्री गोपीचंद मीणा जी (प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, राजस्थान), श्री हकरू भाई मईडा (प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी), श्री राजेश जी कटारा (प्रदेश महामंत्री, अनुसूचित जनजाति मोर्चा), श्री मान सिंह जी (प्रदेश कार्यालय मंत्री), श्री संपत जी मीणा (प्रदेश आईटी संयोजक), श्री खेमराज जी (जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा), श्री विनोद जी (जिला महामंत्री, अनुसूचित जनजाति मोर्चा), श्री राजेंद्र जी (जिला उपाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा), श्री प्रकाश जी (मंडल अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, आनंदपुरी मंडल), श्री मनीष जी माछर (नाहरपुरा मंडल), श्री तोलाराम जी निनामा (विस्तारक) एवं श्री कृष्णा जी कटारा (विधायक प्रत्याशी) सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, नवाचार, सेवा और समाजहित से जुड़े अनेक प्रेरक विषयों पर अपने विचार साझा किए, जो हम सभी के लिए प्रेरणा एवं मार्गदर्शन का स्रोत हैं।