SunshineHope Samiti

SunshineHope Samiti

Share

Our motto is to provide a descent life to underprivileged kids. We’ll give parenthood love to orph

Photos 31/10/2016
Untitled album 30/09/2016
Photos from SunshineHope Samiti's post 22/03/2016
23/09/2015

एक बुद्धिमान व्यक्ति,जो लिखने का शौकीन था, लिखने के लिए समुद्र के किनारे जा कर बैठ जाता था और फिर उसे प्रेरणायें प्राप्त होती थीं और उसकी लेखनी चल निकलती थी। लेकिन, लिखने के लिए बैठने से पहले वह समुद्र के तट पर कुछ क्षण टहलता अवश्य था। एक दिन वह समुद्र के तट पर टहल रहा था कि तभी उसे एक व्यक्ति तट से उठा कर कुछ समुद्र में फेंकता हुआ दिखा।
जब उसने निकट जाकर देखा तो पाया कि वह व्यक्ति समुद्र के तट से छोटी -छोटी मछलियाँ एक- एक करके उठा रहा था और समुद्र में फेंक रहा था। और ध्यान से अवलोकन करने पर उसने पाया कि समुद्र तट पर तो लाखों कि तादात में छोटी -छोटी मछलियाँ पडी थीं जो कि थोडी ही देर में दम तोड़ने वाली थीं।
अंततः उससे न रहा गया और उस बुद्धिमान मनुष्य ने उस व्यक्ति से पूछ ही लिया,"नमस्ते भाई ! तट पर तो लाखों मछलियाँ हैं। इस प्रकार तुम चंद मछलियाँ पानी में फेंकने पर मरने वाली मछलियों का अंतर कितना कम कर पाओगे?
इस पर वह व्यक्ति जो छोटी -- छोटी मछलियों को एक -- एक करके समुद्र में फेंक रहा था, बोला,"देखिए! सूर्य निकल चुका है और समुद्र की लहरें अब शांत होकर वापस होने की तैयारी में हैं। ऐसे में, मैं तट पर बची सारी मछलियों को तो जीवन दान नहीं दे पाऊँगा। "" और फिर वह झुका और एक और मछली को समुद्र में फेंकते हुए बोला," किन्तु, इस मछली के जीवन में तो मैंने अंतर ला ही दिया, और यही मुझे बहुत संतोष प्रदान कर रहा है। ""
इसी प्रकार ईश्वर ने आप सब में भी यह योग्यता दी है कि आप एक छोटे से प्रयास से रोज़ किसी न किसी के जीवन में छोटा सा अंतर ला सकते हैं। जैसे, किसी को स्वास्थ्य हेतु प्रेरित करना, किसी भूखे पशु या मनुष्य को भोजन देना, किसी ज़रूरतमंद की निःस्वार्थ सहायता करना, पर्यावरण की सुरक्षा इत्यादि। आप अपनी किस योग्यता से इस समाज को, इस संसार को क्या दे रहे हैं, क्या दे सकते हैं, ...
आपको यही आत्मनिरीक्षण करना है और फिर अपनी उस योग्यता को पहचान कर रोज़ किसी न किसी के मुख पर मुस्कान लाने का प्रयास करना है।
और विश्वास जानिए, ऐसा करने से अंततः सबसे अधिक लाभान्वित आप ही होंगे। ऐसा करने से सबसे अधिक अंतर आपको अपने भीतर महसूस होगा। ऐसा करने से सबसे अधिक अंतर आपके ही जीवन में पड़ेगा,और स्वस्थ भी रहेंगे !!!!!!

14/09/2015
14/09/2015
Want your business to be the top-listed Government Service in Jaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


109 Padam Vihar ITI Center, Rajatpath Circle, Maharani Resort, Newsanganer Road, Mansarover
Jaipur
302020

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 6pm
Sunday 10am - 6pm