Government of Rajasthan

Government of Rajasthan

Share

Official handle of Government of Rajasthan, राजस्थान सरकार का आधिकारिक अकाउंट

The Government of Rajasthan, is the supreme governing authority of the Indian state of Rajasthan and its 33 districts.

04/06/2026

पर्यटन विभाग की आयुक्त ने शासन सचिवालय स्थित, राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर, विभागीय प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर, विशेष ध्यान दिया जाए तथा परिवादियों की संतुष्टि सुनिश्चित की जाए।

#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

04/06/2026

राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के विद्युतगृहों ने, कोयला आधारित कुल क्षमता 7580 मेगावाट की 23 इकाइयों से, 2 जून 2026 को रात्रि 10 बजे तक का उच्चतम 7171 मेगावाट विद्युत उत्पादन करते हुए, गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में, प्रदेश में ऊर्जा के क्षेत्र में विशेष फोकस रहा। ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उत्पादन निगम के सीएमडी, अभियन्ताओं एवं समस्त कर्मचारियों को बधाई दी है।

Heeralal Nagar
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

04/06/2026

केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्यमंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने, अलवर जिले के ग्राम बगड़ राजपूत में कृषि गोष्ठी के माध्यम से, 'खेत बचाओ अभियान' की शुरुआत की तथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'विकसित भारत 2047' के संकल्प में, स्वस्थ खेत एवं स्वस्थ शरीर अहम घटक हैं और उनके मार्गदर्शन में, 'खेत बचाओ अभियान' की शुरुआत, 1 जून से की गई है। यह अभियान देशभर में 30 जून तक चलेगा। उन्होंने रासायनिक खाद के विकल्पों का उपयोग करने पर, बल देते हुए कहा कि, हमें परंपरागत खेती पद्धति पर वापस लौटना होगा।

#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

04/06/2026

राजस्थान में डेयरी नेटवर्क को मजबूत करने और पशुपालकों को संबल देने के लिए, राज्य सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने, शासन सचिवालय में डेयरी विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में राजस्थान कोपरेटिव डेयरी फेडरेशन (RCDF) की प्रबंध संचालक (MD) सहित, विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। श्री कुमावत ने डेयरी नेटवर्क में पारदर्शिता लाने के लिए, बड़े निर्देश दिए। अब नई आवंटन नीति के तहत, दुग्ध सहकारी समितियाँ और दुग्ध संकलन केंद्र खोलने के लिए, ऑनलाइन आवेदन लिए जाएँगे। इनका आवंटन भी पूरी तरह ऑनलाइन ही होगा।

Joraram Kumawat
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

04/06/2026

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा ने सर्किट हाउस में नगर निगम, बीडीए और आवासन मंडल के अधिकारियों के साथ, समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि, बीकानेर शहर में कहीं भी कचरे का ढेर नजर नहीं आना चाहिए। तकनीकी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएँ। नालों की सफाई समय पर हो। सीवरेज और ड्रेनेज को लेकर, लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने आमजन से प्राप्त हुई, परिवेदनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

04/06/2026

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्णयानुसार, पाँचवे एवं छठे वेतनमान के अंतर्गत, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते एवं पेंशनरों की महंगाई राहत में, 1 जनवरी, 2026 से क्रमशः 9 प्रतिशत एवं 5 प्रतिशत की वृद्धि के, वित्त विभाग के प्रस्ताव का उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने, अनुमोदन कर दिया है। इस निर्णय के बाद, पाँचवे वेतनमान में महंगाई भत्ता/महंगाई राहत 474 प्रतिशत से बढ़कर, अब 483 प्रतिशत एवं छठे वेतनमान में 257 प्रतिशत से बढ़कर, अब 262 प्रतिशत हो गया है। पेंशनर्स को 1 जनवरी, 2026 से बढ़ी हुई महंगाई राहत, एरियर के रूप में नकद मिलेगी।

#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

04/06/2026

राजस्थान पुलिस की अपराध शाखा ने, उत्कृष्ट पुलिसिंग और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए, सात पुलिसकर्मियों को कुल 60 हजार रुपये का नकद इनाम एवं प्रशंसा पत्र प्रदान करने की घोषणा की है। यह सम्मान, एक ओर लंबे समय से फरार चल रहे इनामी अपराधी की गिरफ्तारी में, महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को दिया गया है, वहीं दूसरी ओर सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से, गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर, उनके वास्तविक मालिकों तक पहुँचाने वाले साइबर सेल के कार्मिकों को भी, पुरस्कृत किया गया है।

#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

04/06/2026

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने, दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने से हुई जनहानि पर, गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है। श्री देवनानी ने अपने शोक संदेश में कहा कि, आग की इस दुखद घटना में लोगों के निधन का समाचार, अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक है। उन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

04/06/2026

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने, उत्तराखंड के टिहरी क्षेत्र में हुए, भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री देवनानी ने कहा कि, टिहरी जनपद में हुए इस दुखद सड़क हादसे में, अनेक लोगों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदय विदारक है। उन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

04/06/2026

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित, युवा प्रोफेशनल्स संवाद कार्यक्रम में युवाओं के विचार, सुझाव एवं अनुभव सुने। इस दौरान, जयपुर की शीतल विश्वकर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि, माय भारत पोर्टल के माध्यम से संचालित, विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की है। शीतल विश्वकर्मा ने युवाओं को ऐसे मंच उपलब्ध कराने के लिए, मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

Want your business to be the top-listed Government Service in Jaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Chief Minister Office , Secretariat
Jaipur
302005