हुनर रखो सच और झूठ को परखने का, कानों में जहर घोलना तो ज़माने का काम है ।
Brijesh Kumar
A Page for sharing my vision and social service.
अगर अंधे आदमी को दिखने लग जाए तो वो सबसे पहले अपनी छड़ी को फेंकता है जिसने हमेशा उसका साथ दिया।
इंसान वो लड़ाई कभी नहीं जीत सकता, जिसमें दुश्मन उसके ख़ुद के अपने हों।
गरीब व्यक्ति अमीर दिखने के चक्कर में,
और ज्यादा गरीब हो जाता है...
पल पल रंग बदलती है दुनिया,
और लोग पूछ रहे हैं कि होली कब है...
परवाह मत करो कि कोई क्या कहेगा,
क्योंकि तुम्हारे घर के खर्चे तुम्हें उठाने हैं किसी और को नहीं ।
मकड़ी भी नहीं फंसती खुद के बने जालों में,
आदमी उलझा रहता है अपने बुने ख़्यालों में..
सबको होता है पता अपने कर्मों का ,
यूँ ही नहीं होती गंगा पर इतनी भीड़ ।
टेंशन उतनी ही लेनी चाहिए जिससे काम हो जाए,
इतनी नहीं कि जिंदगी झंडू बाम हो जाए ।
हर छोटी लड़ाई में, खुद ना उलझें
जवाब देने का हक़, वक़्त को भी दें ।
पेड़ों जैसी ज़िंदगी गुज़र रही है, लोग तोड़कर फल भी खाते हैं और पत्थर भी मारते हैं।
'मतलबी डे' भी होना चाहिए,
काफी लोग हैं मेरे पास Wish करने के लिये ।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Jaipur
