Dilip Singh Nathawat

Directions Contact the organization

Dilip Singh Nathawat जय जगत
अहिंसा के रास्ते

07/10/2026

Pic 1 : Dharmender Resigned
Pic 2 : Gyanesh Gupta Loading

06/10/2026
06/10/2026
06/10/2026
02/10/2026

“पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हँसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे”

~ महात्मा गाँधी

सत्य को शक्ति, अहिंसा को साहस और सत्याग्रह को अन्याय के विरुद्ध सबसे प्रभावशाली अस्त्र बनाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी ने न केवल भारत के स्वतंत्रता संग्राम को दिशा दी, बल्कि पूरी दुनिया को मानवता, करुणा और शांति का मार्ग दिखाया।

आज जब उनके विचारों और मूल्यों के सामने नई चुनौतियाँ खड़ी हैं, तब बापू के सत्य, अहिंसा, सद्भाव और न्याय के सिद्धांतों पर अडिग रहना ही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।

गाँधी जयंती पर बापू को विनम्र नमन एवं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

दिलीप सिंह नाथावत
अहिंसा के रास्ते

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं  शुभकामनाएं।Govin...
01/10/2026

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Govind Singh Dotasra

दिलीप सिंह नाथावत
प्रभारी
विधानसभा केशव राय पाटन 185
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी

ज्ञानेश कुमार ने भारत के साथ देशद्रोह किया है.. मुख्य चुनाव आयुक्त के भेष में भाजपा के एजेंट बनकर लोकतंत्र लटूने वाले बच...
28/09/2026

ज्ञानेश कुमार ने भारत के साथ देशद्रोह किया है.. मुख्य चुनाव आयुक्त के भेष में भाजपा के एजेंट बनकर लोकतंत्र लटूने वाले बचकर भाग नहीं सकते, उन्हें इस्तीफा देना ही होगा।

आज जयपुर की सड़कों पर लोकतंत्र के पहरेदार बनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी और नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की बेईमानी के खिलाफ राज्य निर्वाचन आयोग का घेराव किया।

नेता विपक्ष Rahul Gandhi जी 2 साल से चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत से वोट चोरी की सच्चाई देश को बता रहे हैं। अब 2 चुनाव आयुक्तों की नए वोटर जोड़ने, वोटर लिस्ट से नाम काटने, SIR प्रक्रिया एवं ‘फॉर्म 6’ में अनधिकृत बदलाव करने जैसे कई विषयों पर गंभीर आपत्ति सामने आना इस बात का सबूत है कि बड़े स्तर पर वोट चोरी हुई है। मोदी-शाह की शह के बिना ज्ञानेश कुमार की इतनी हिम्मत नहीं हो सकती। इसलिए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के साथ मोदी और शाह की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए।

जिस तरह BJP ने चुनाव आयोग से मिलकर वोट चोरी एवं तानाशाही से सरकार बनाई, वैसा ही पैटर्न इन्होंने राजस्थान के निकाय चुनाव में अपनाया। भाजपा सरकार ने पुलिस-प्रशासन और धनबल के जरिए कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों पर दबाव बनाकर, धमकाकर और जनादेश लूटकर अपने बोर्ड बनाए हैं।

देश का चुनावी तंत्र कॉलेप्स कर चुका है, इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। वोट चोरी का हिसाब होना चाहिए, गुनहगारों को सज़ा मिलनी चाहिए। नहीं तो, लोकतंत्र के लूटेरों के खिलाफ लड़ाई और तेज़ होगी।

दिलीप सिंह नाथावत
प्रभारी
विधानसभा केशव राय पाटन 185
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी

26/09/2026

भारत जाग चुका है

जय जगत 🙏🧵सेवाग्राम में बिताए ये पाँच दिन मेरे लिए केवल चरखा सीखने के दिन नहीं थे, बल्कि खुद से जुड़ने और स्वावलंबन को मह...
25/09/2026

जय जगत 🙏🧵

सेवाग्राम में बिताए ये पाँच दिन मेरे लिए केवल चरखा सीखने के दिन नहीं थे, बल्कि खुद से जुड़ने और स्वावलंबन को महसूस करने की एक आत्मीय यात्रा थे।

कपास को छूने से लेकर उसे धुनने, कातने और सूत में बदलने तक हर कदम ने श्रम की गरिमा का एहसास कराया।

देश के अलग-अलग प्रांतों से आए साथियों के साथ रहना, सीखना और विचार साझा करना इस अनुभव की सबसे सुंदर स्मृतियों में से एक रहेगा।

चरखे के हर फेरे में एक शांति महसूस हुई…
हर धागे में श्रम का सम्मान…
और हर सूत में स्वराज का सपना।

सेवाग्राम से लौट रहा हूँ, लेकिन चरखे की वह सीख और आत्मीयता मन में हमेशा साथ रहेगी।

कपास से कपड़ा,
श्रम से स्वावलंबन,
और स्वावलंबन से स्वराज। 🧵🙏

#चरखा #सेवाग्राम #चरखाअभ्यास #स्वावलंबन #स्वराज #करकेसीखना #श्रमकीगरिमा

दिलीप सिंह नाथावत
अहिंसा के रास्ते

Address

Jaipur
302021

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dilip Singh Nathawat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dilip Singh Nathawat:

Shortcuts

Share