Kisan Help Center

Kisan Help Center

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kisan Help Center, RARI AGRICULTURE, Jaipur.

​खेती की हर समस्या का समाधान, अब एक कॉल पर!
टोल-फ्री नंबर: 1800-180-1551
​सटीक सलाह: सीधे कृषि विशेषज्ञों से प्रमाणित जानकारी।
​हर जवाब: फसल की बीमारी हो या मंडी भाव, सब कुछ जानें।
​भरोसेमंद: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित।
​सलाह और समाधान!

17/05/2026
12/05/2026

🌱🌾 मृदा परीक्षण 🌾🌱

11/05/2026

कृषि विभाग राजस्थान से महत्वपूर्ण सूचना👆🏻
1800-180-1551

*🌱 तारबंदी योजना से जुड़े किसानों के लिए राहत भरी खबर 🌱*

राजस्थान सरकार के कृषि आयुक्तालय जयपुर द्वारा जारी आदेश अनुसार वित्तीय वर्ष

–2025-26 में स्वीकृत विभिन्न* योजनाओं के अंतर्गत तारबंदी स्थापना कार्य पूर्ण करने की अंतिम *तिथि अब 30 जून 2026 तक बढ़ा दी गई है।

– जिन किसानों के कार्य अभी तक अधूरे हैं, वे निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करवा सकते हैं।

– पहले यह कार्य 31 मार्च 2026 तक पूर्ण करना था, लेकिन फसल व अन्य परिस्थितियों को देखते हुए अवधि बढ़ाई गई है।

– किसान भाई समय रहते अपने कार्य पूर्ण करवाएं और योजना का लाभ लें।

19/04/2026

गर्मी की गहरी जुताई (अप्रैल-जून) मिट्टी को 9-12 इंच तक पलटने वाली हल से की जाने वाली एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।

यह तेज धूप से हानिकारक कीटों (प्यूपा/अंडे), खरपतवार के बीजों और फंगस को नष्ट करती है। इस प्रक्रिया से मिट्टी का सौरीकरण होता है, जल धारण क्षमता बढ़ती है और पैदावार में 25% तक वृद्धि हो सकती है।

गर्मी की गहरी जुताई के मुख्य लाभ:-👇👇

✅कीट और रोग नियंत्रण: चिलचिलाती धूप में मिट्टी की गहरी परतों से हानिकारक कीड़े, लार्वा और प्यूपा ऊपर आकर नष्ट हो जाते हैं।

✅खरपतवार में कमी: बहुवर्षीय खरपतवारों की जड़ें धूप से सूखकर खत्म हो जाती हैं, जिससे अगली फसल में खरपतवार कम होते हैं।

✅मिट्टी की उर्वरता: पुरानी फसल के अवशेष सड़कर खाद बन जाते हैं, जिससे मिट्टी की उपजाऊ क्षमता (Humus) बढ़ती है।

✅जल धारण क्षमता (Water Holding Capacity): गहरी जुताई से मिट्टी भुरभुरी होती है, जिससे मानसून की पहली बारिश का पानी जमीन के अंदर तक सोखा जाता है।

✅मिट्टी में हवा का संचार: मिट्टी पलटने से नीचे की मिट्टी ऊपर आती है, जिससे ऑक्सीजन का संचार बढ़ता है और पोषक तत्व सक्रिय होते हैं

जुताई के लिए महत्वपूर्ण सुझाव:-👇👇

✅उपकरण: मिट्टी पलटने वाले हल (MB Plough) या डिस्क हैरो (Disc Harrow) का उपयोग करें।

✅समय: रबी की फसल की कटाई के बाद अप्रैल-मई में, जब तापमान 35-45°C हो।

✅दिशा: यदि खेत का ढलान पूर्व-पश्चिम है, तो जुताई उत्तर-दक्षिण दिशा में करें, इससे बारिश का पानी रुकता है।

✅आवृत्ति: बेहतर परिणामों के लिए हर 3 साल में कम से कम एक बार गहरी जुताई अवश्य कर

18/04/2026

🚜 नमस्ते किसान भाइयों! 🌾
​क्या आपको खेती-किसानी से जुड़ी कोई समस्या है? क्या आप फसल, बीज, मौसम या सरकारी योजनाओं के बारे में सही सलाह चाहते हैं? अब चिंता छोड़ें और सीधे विशेषज्ञों से बात करें!

​आपकी हर समस्या का समाधान अब बस एक कॉल की दूरी पर है। भारत सरकार का किसान हेल्पलाइन सेंटर अब पूरी तरह से सक्रिय है।

​📞 हमारा टोल-फ्री नंबर नोट करें:
​1800-180-1551

​(सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध)

​✅ आपको यहाँ क्या मिलेगा?
​सटीक सलाह: कृषि विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित जानकारी।
​हर समस्या का समाधान: फसल की बीमारियों से लेकर बाज़ार भाव तक, हर सवाल का जवाब।
​भरोसेमंद जानकारी: सीधे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित।
​"सलाह भी, समाधान भी!"

08/02/2026

*किसान भाई अपना समान बेचने मंडी जाएं तो भोजन करके ही लौटें* आपके लिए सरकार ने किसान कलेवा योजना संचालित की है

* राजस्थान सरकार की *किसान कलेवा योजना* कृषि उपज मंडियों में फसल बेचने आने वाले किसानों और उनके सहायकों को *केवल ₹5* में रियायती और पौष्टिक भोजन (थाली) उपलब्ध कराती है।

* इस योजना का उद्देश्य मंडी में आने वाले किसानों का आर्थिक बोझ कम करना और उन्हें स्वस्थ्य भोजन प्रदान करना है। इसके लिए मंडी गेट पर कूपन की सुविधा उपलब्ध है।

* *किसान कलेवा योजना की मुख्य विशेषताएं:*-

*उद्देश्य:*- मंडी परिसर में आने वाले किसानों को रियायती दरों पर भोजन उपलब्ध कराना।

*लाभांवित:*- राज्य की कृषि उपज मंडियों में फसल बेचने आने वाले किसान और उनके सहायक।

*भोजन की कीमत:*- थाली की कुल कीमत ₹40 है, जिसमें से किसान को केवल ₹5 देने होते हैं और ₹35 की सब्सिडी मंडी समिति द्वारा दी जाती है।

*भोजन सामग्री:*- थाली में 250 ग्राम रोटी (आटा), सब्जी, और गुड़ शामिल है।

*कूपन वैधता:*- भोजन कूपन 24 घंटे के लिए मान्य होता है।

*प्रक्रिया:* मंडी गेट पर वाहन की एंट्री के समय कूपन प्राप्त किया जा सकता है।

डिजिटल सत्यापन: अब कूपन को "*RajKisan Geo Tagging*" मोबाइल ऐप के माध्यम से सत्यापित किया जाता है।

यह योजना राजस्थान के कृषि विपणन विभाग द्वारा संचालित है, जिसका लाभ राज्य भर की प्रमुख मंडियों में उठाया जा सकता है।
#बढ़ता_राजस्थान_हमारा_राजस्थान #2साल_नव_उत्थान_नया_राजस्थान

Want your business to be the top-listed Government Service in Jaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


RARI AGRICULTURE
Jaipur
302018