RPF Exam - 2018 daily updates

RPF Exam - 2018 daily updates

Share

Only study

15/08/2020
03/12/2019

12साल से ऊपर के बच्चे का पूरा टिकट लगेगा और
17साल के बलात्कारी को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा!
वाह रे मेरा देश वाकई में महान है 🤬

शिक्षा विभाग समाचार राजस्थान 26/01/2019

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

*RSMSSB Lab Assistant Admit Card 2018 जारी, यहां से करें डाउनलोड*

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

RSMSSB Lab Assistant Admit Card 2019 : राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रयोगशाला सहायक परीक्षा 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। जिन अभ्यर्थियों ने उक्त भर्ती हेतु आवेदन किया था, वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। RSMSSB ने विज्ञापन 10/2018 के तहत प्रयोगशाला सहायक की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। RSMSSB Lab Assistant Exam रविवार, 3 फरवरी, 2019 को सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

RSMSSB Lab Assistant Admit Card 2019 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

जिन उम्मीदवारों ने वर्ष 2018 में लैब असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे 25 जनवरी, 2019 से अपने ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा डाक या अन्य कोई माध्यम से कोई एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को इसे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करना होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर 09:30 बजे जाने की सलाह दी जाती है।

How To Download RSMSSB Lab Assistant Admit Card 2019
सबसे पहले अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए नई अपडेट में एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के साथ ही अभ्यर्थी को नई टैब में भेजा जाएगा जहाँ अभ्यर्थी को आवेदन संबंधित डिटेल मांगी जाएगी। मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करने के साथ ही अभ्यर्थी को स्क्रीन पर एडमिट कद दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सटके हैं। अभ्यर्थी SSO राजस्थान पोर्टल से भी सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

https://www.youtube.com/channel/UCjYkhzEuzBqcNHivappZVBQ

*📔🏆 शिक्षा विभाग समाचार 🏆📔*

शिक्षा विभाग समाचार राजस्थान राजस्थान प्रदेश के सबसे बड़े, बेहद अनुशासित व विश्वसनीय शैक्षणिक चैनल - शिक्षा विभाग समाचार, से जुड़े रहने के लिए आप स...

24/01/2019

*गहलोत की घोषणा-10% सवर्ण आरक्षण लागू करेंगे, किसानों को पेंशन व गरीबों को 1₹ किलो गेहूं देंगे👇👇*

20/01/2019

*आरपीएससी के बाहर बेरोजगार बने मुर्गा*👇👇

16/01/2019

*1832 पदों पर कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 10 फरवरी को एक पद के लिए 57 अभ्यर्थी दावेदार*👇👇

शिक्षा विभाग समाचार राजस्थान 15/01/2019

*13 फरवरी को जारी होगा RRB Group D results 2018*

Railway Recruitment Board (RRB) ने घोषणा की है कि बोर्ड की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर त्Group D examinations का परिणाम 13 फरवरी, 2019 को जारी कर दिया जाएगा।
Railway Recruitment Board (RRB) ने घोषणा की है कि बोर्ड की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर त्Group D examinations का परिणाम 13 फरवरी, 2019 को जारी कर दिया जाएगा। जो उम्मीदवार, लिखित परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें Physical Endurance Test (PET) के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने pet के लिए तारीख की घोषणा नहीं की है। साथ ही, 11 जनवरी को बोर्ड ने rrb Group D exam 2018 की answer keys भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की थी।

RRB Group D : चयन प्रक्रिया
-Computer Based Test (CBT) : यह ऑनलाइन परीक्षा होगी जो 90 मिनट तक चलेगी और इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

-Physical Efficiency Test (PET) : इस टेस्ट में कुछ कार्यों के साथ एक उम्मीदवार की शारीरिक क्षमताओं का परीक्षण किया जाएगा।



भारतीय रेलवे
दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है भारतीय रेल। देश में पहली रेल वर्ष 1853 में शुरू की गई थी। प्रतिदिन करोड़ों यात्री भारतीय रेल से सफर करते हैं और हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है। पहली रेल 1853 में बांबे (अब मुंबई) से ठाणे के बीच चली थी। 1951 तक रेलवे की विभिन्न प्रणालियों को एक इकाई के रूप में राष्ट्रीयकृत कर दिया गया जो भारतीय रेलवे बन गई।

https://www.youtube.com/channel/UCjYkhzEuzBqcNHivappZVBQ

*📔🏆शिक्षा विभाग समाचार 🏆📔*

शिक्षा विभाग समाचार राजस्थान राजस्थान प्रदेश के सबसे बड़े, बेहद अनुशासित व विश्वसनीय शैक्षणिक चैनल - शिक्षा विभाग समाचार, से जुड़े रहने के लिए आप स...

12/01/2019

*रेलवे में एक लाख 10 हजार पदों पर भर्ती,अजमेर मंडल को मिलेंगे 7 हजार कर्मचारी👇👇*

12/01/2019

*एलडीसी भर्ती परीक्षा देने वाले 800000 अभ्यर्थियों के पेपर की कुंडली होगी तैयार*👇👇

शिक्षा विभाग समाचार राजस्थान 12/01/2019

*एक साल बाद भाग जाएगा गणित का डर*

दसवीं व बारहवीं बोर्ड के विद्यार्थियों को गणित के खौफ से मुक्ति मिलेगी।
2020 से मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड या मैथमेटिक्स बेसिक में से एक विकल्प चुन सकता है विद्यार्थी



कोटा. दसवीं व बारहवीं बोर्ड के विद्यार्थियों को गणित के खौफ से मुक्ति मिलेगी। गणित के तनाव को कम करने दिशा में सीबीएसई ने एक महत्वपूर्ण सकारात्मक एवं साहसिक कदम उठाया है। सीबीएसई के एकेडमिक डॉयरेक्टर जोसेफ इमानुएल की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि 2020 में दसवीं बोर्ड के गणित विषय के लिए दो विकल्प तैयार किए गए है।


विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार इसमें से कोई एक विकल्प चुन सकता है। यह दो विकल्प मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड तथा मैथमेटिक्स बेसिक के रूप में है। मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड का स्तर वर्तमान गणित के जैसा ही है, किंतु मैथमेटिक्स बेसिक का स्तर आसान कर दिया गया है। ऐसे विद्यार्थी जो मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड में स्वयं को सहज महसूस नहीं करते, वे मैथमेटिक्स बेसिक का चयन कर सकते हैं।

फेल होने पर बदला जा सकता है विकल्प

सीबीएसई ने नेशनल फ ोकस गु्रप के सुझाव पर अमल करते हुए कदम उठाया है कि यदि विद्यार्थी मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड लेकर दसवीं बोर्ड की परीक्षा देता है और दुर्भाग्यवश फेल हो जाता है तो वह मैथमेटिक्स बेसिक से कंपार्टमेंट दे सकता है। यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यदि विषय चुनने में एक बार गलती हो जाए तो आप उस गलती को सुधार सकते है। यह विकल्प निश्चित तौर पर विद्यार्थी के मानसिक तनाव को कम करेगा।

तनाव पर किया था अध्ययन

कॅरियर प्वाइंट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट देव शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की संस्था ने वर्तमान परीक्षा प्रणाली से विद्यार्थियों में उत्पन्न होने वाले तनाव का अध्ययन किया। निष्कर्ष निकला कि कठिन विषयों की परीक्षा के दौरान विद्यार्थी अधिकतम तनाव के दौर से गुजरता है। कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों के लिए गणित विषय का प्रश्न पत्र अधिकतम तनाव का कारण पाया गया।

https://www.youtube.com/channel/UCjYkhzEuzBqcNHivappZVBQ

*📔🏆शिक्षा विभाग समाचार 🏆📔*

शिक्षा विभाग समाचार राजस्थान राजस्थान प्रदेश के सबसे बड़े, बेहद अनुशासित व विश्वसनीय शैक्षणिक चैनल - शिक्षा विभाग समाचार, से जुड़े रहने के लिए आप स...

शिक्षा विभाग समाचार राजस्थान 12/01/2019

*RSMSSB NTT 2018 Admit Card इस प्रकार कर सकेंगे डाउनलोड, परीक्षा 10 फरवरी को*

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड(RSMSSB) द्वारा 1,310 NTT शिक्षकों भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। उक्त भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत इस माह 29 सितंबर से हुई थी।

राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग (राज्य और अधीनस्थ) सेवा नियम के अंतर्गत निदेशालय, समेकित बाल विकास सेवाएं, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान जयपुर के लिए पूर्व प्राथमिक शिक्षा अध्यापक के कुल 1310 (गैर अनुसूचित क्षेत्र के 1000 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 310) पदों पर भर्ती हेतु बोर्ड के विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए थे।

उक्त पदों पर भर्ती हेतु राजस्थान चयन बोर्ड जयपुर द्वारा दिनांक 10 फरवरी को प्रातः 8: 30 बजे से 11:30 बजे के मध्य सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

उक्त परीक्षा के लिए ई-प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने की तिथि के लिए अलग से सूचित किया जाएगा। आवेदक यह सुनिश्चित कर लें कि वे बोर्ड कार्यालय की उक्त विज्ञप्ति के अनुसार निर्धारित पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता रखते हैं।

RSMSSB NTT Admit Card 2018 Pre-Primary Teacher Admit Card Exam अपडेट के लिए यहाँ क्लिक करें

परीक्षा के लिए अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की नक़ल सामग्री परीक्षा केंद्र पर न लेकर जाएँ। नक़ल की सामग्री पाई जाने पर बोर्ड द्वारा आगामी परीक्षाओं के लिए रोक लगा दी जाएगी। परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को अपने साथ प्रवेश पत्र और फोटो पहचान पत्र के साथ बॉल पॉइंट पेन भी लाना होगा।

How to download NTT 2018 Admit Card
पूर्व प्राथमिक शिक्षक भर्ती के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के साथ ही अभ्यर्थी के सामने एक नई टैब ओपन होगा, जिसमें अभ्यर्थी से आवेदन संबंधित जानकारी मांगी जाएगी। मांगी गई जानकारी भरकर सब्मिट करने के साथ ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट भी ले सकते हैं।

https://www.youtube.com/channel/UCjYkhzEuzBqcNHivappZVBQ

*📔🏆शिक्षा विभाग समाचार 🏆📔*

शिक्षा विभाग समाचार राजस्थान राजस्थान प्रदेश के सबसे बड़े, बेहद अनुशासित व विश्वसनीय शैक्षणिक चैनल - शिक्षा विभाग समाचार, से जुड़े रहने के लिए आप स...

Want your business to be the top-listed Government Service in Jaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Kata Choraha, Jhotwara
Jaipur