02/06/2026
आज से 10 जून तक धार्मिक कार्य में व्यस्त रहने के कारण, कार्यालय से अवकाश पर रहूंगा I 11 जून को हरिद्वार और 13 जून को बीकानेर रहूंगा जयपुर और दिल्ली कार्यालय पर 14 जून के बाद ही मुलाकात हो सकेगी । इस बीच आइए आप भी मेरे Pt Anant Sharma के साथ श्री कृष्ण लीला प्रसंग का आनंद लीजिए ।
श्रीमद्भागवत पुराण भगवान श्रीकृष्ण का साक्षात् वाङ्मय (शब्द) स्वरूप है。कलियुग में अज्ञान और तनाव रूपी अंधकार के लिए यह ज्ञान रूपी सूर्य के समान है。इसके श्रवण मात्र से मन निर्मल होता है और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अनन्य भक्ति व दिव्य आनंद की प्राप्ति होती है。श्रीमद्भागवत में महर्षि वेदव्यास ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का ऐसा वर्णन किया है, जिसे पढ़ने या सुनने से स्वयं ईश्वर की उपस्थिति का अनुभव होता है。कलियुग में मोक्ष का मार्ग के इस पुराण में 18000 श्लोक हैं。कलियुग में मुक्ति और भक्ति प्राप्त करने का यह सबसे सरल और सिद्ध साधन है。भागवत कथा के दौरान भक्ति, ज्ञान और वैराग्य तीनों एक साथ प्रकट होते हैं। आइए 3 जून से 9 जून तक श्रीमद् भागवत महापुराण की हिंदी मूल पाठ श्रवण के लिए 21 गंगवाल पार्क जयपुर। समय प्रातः 9 से दोपहर 1 और शाम को 4 से 7 बजे तक I
Anant Sharma
30/05/2026
13 जून को राजस्थान के सभी साथियों से होगी मुलाकात बीकानेर में
प्रदेश के 150 से अधिक उपभोक्ता संगठनों की शीर्ष संस्था अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ की ओर से आगामी 13 जून को बीकानेर के धरनी धारण सभागार में प्रदेश के उपभोक्ता आंदोलनकारी का 32वां प्रांतीय महासम्मेलन कंज्यूमर मैन ऑफ इंडिया Dr. Anant Sharma सीसीआई CCI के नेशनल चेयरमैन डॉ अनंत शर्मा की मौजूदगी में आयोजित किया जा रहा है I महासम्मेलन में प्रदेश के उपभोक्ता आंदोलन की भावी रणनीति तय की जाएगी और 21000 किलोमीटर लंबी सफल के बाद पहली बार बीकानेर आ रहे डॉक्टर Anant Sharma शर्मा जी का अभिनंदन किया जाएगा I महासम्मेलन का आयोजन उपभोक्ता संरक्षण एवं सुरक्षा समिति बीकानेर के माध्यम से किया जा रहा है I
27/05/2026
मुझे चीन के हाइकोई शहर में चल रही कंज्यूमर पॉलिसी कमेटी की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले दल में चुना गया है। दल में भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त सचिव अनुपम मिश्रा सहित कुल पांच लोगों को शामिल किया गया है। तीन अन्य सदस्य भारतीय मानक ब्यूरो नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी सूर्या कल्याणी, निताशा डोगर एवं राजीव रंजन शामिल हैं। बैठक का आयोजन विश्व मानक संगठन की ओर से किया जा रहा है।
Dr. Anant Sharma Joins Indian Delegation for Consumer Policy Committee Meeting in China
Chairman of CCI Dr. Anant Sharma, a leading consumer activist known as the "Consumer Man of India," has been selected to represent India at the Consumer Policy Committee meeting in Haikou, China. The delegation comprises five members, including Anupam Mishra, Additional Secretary, Department of Consumer Affairs, Government of India.
Dr. Anant Sharma is the sole representative of Indian consumer organizations in this delegation. The other three members are senior officials from the Bureau of Indian Standards, New Delhi: Surya Kalyani, Nitasha Dogar, and Rajiv Ranjan. The meeting is being organized by the International Standards Organization ISO.
Dr. Anant Sharma is the President of the leading consumer organization, CANS, in Jaipur, and national chairman of Central Council of VCA and PCA. He has previously represented India at Consumer Policy Committee meetings held in various countries.
Various consumer organizations have welcomed Dr. Anant Sharma's selection as part of the Indian delegation. According to a release issued by CCI, in keeping with the norm of reducing foreign travel, the delegation is attending the meeting virtually.
Dr. Anant Sharma Consumer Man Anant Sharma CANS Consumer Awareness Bharat
Consumers world Consumernews.online
22/05/2026
सभी श्रद्धालु भक्तगण सादर आमंत्रित है, कार्यक्रम में पधार कर हमारे निवास को अपने चरण रजो से पवित्र करें I
20/05/2026
आज उदयपुर की महारानी और राजसमंद से सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड एवं जयपुर की सांसद श्रीमती मंजू शर्मा के साथ हुई सार्थक मुलाकात एवं चर्चा I महिमा कुमारी मेवाड, बंगाल के पश्चिमी सीमांत पर स्थित पंचकोट जमींदारी संपदा के महाराज जगदीशवरी प्रसाद सिंह देव और मध्य प्रदेश के बंधी तालुकदारी की राजमाता विद्या देवी की पुत्री हैं और उदयपुर के महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़ की पत्नी है I जबकि जयपुर की सांसद मंजू शर्मा भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता और राजस्थान में मंत्री रहे श्री भंवरलाल शर्मा जी की पुत्री है I
CCI Consumer Man Anant Sharma
16/05/2026
क्या आप निगरानी मूल्य या सर्विलांस प्राइसिंग के बारे में जानते हैं, और क्या आपको पता है अब इसके जरिए किस तरह आपका शोषण हो रहा है I कल CANS की स्थापना दिवस समारोह में इसी विषय को मैंने गंभीरता से उठाया I
15/05/2026
आज ही के दिन 35 साल पहले हमने मिलकर की थी CANS की स्थापना , आज स्थापना दिवस समारोह में हुआ शामिल, मैंने आज यहां उपभोक्ताओं के शोषण के एक नए तरीके की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षण किया I
CANS द्वारा जारी प्रेस नोट से सामग्री यहां प्रस्तुत है -
*केन्स के 36वें स्थापना दिवस पर समारोह आयोजित*
*सर्विलांस प्राइजिंग बना उपभोक्ता शोषण का नया हथियार : डॉ. शर्मा*
*शिकायतों का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता : माथुर*
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एवं मोबाइल एप्स के जरिए सूचनाएं एकत्र कर उपभोक्ता से अनुचित कीमतें वसूल करना वैश्विक रूपसे ग्राहक शोषण का नया तरीका बन गया है। ‘सर्विलांस प्राइजिंग’के इस खेल का खुलासा करते हुए सीसीआई के राष्ट्रीय प्रमुख कंज्यूमर मैन ऑफ इंडिया डॉ. अनन्त शर्मा ने उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े लोगों का आह्वान किया है कि इस खतरे से आम उपभोक्ता को अवगत करावें।
शुक्रवार को जयपुर में अग्रणी उपभोक्ता संस्था ‘केन्स’ के 36वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए उन्होंने उपभोक्ताओं के सामने आ रही नई चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने इस संबंध में केन्द्र व राज्य सरकारों की ओर से उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी दी और अपनी हालिया 20 हजार किलोमीटर लंबी उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा के अनुभव को भी साझा किया।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष निवारण आयोग के अध्यक्ष देवेन्द्र मोहन माथुर ने कहा कि उपभोक्ता शिकायतों का त्वरित निस्तारण राज्य सरकार की प्राथमिकता है और डिजिटल माध्यमों से ई-जागृति के जरिए उपभोक्ताओं को सहज न्याय दिलाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि ‘केन्स’ ने अपने 35 वर्षों के स्वर्णिम इतिहास में उपभोक्ता संरक्षण के लिए जो कार्य किया है, उसकी अन्यत्र मिसाल नहीं है।
कार्यक्रम की संयोजिका केन्स महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा दीक्षिता पापड़ीवाल ने डाटा सिक्योरिटी, डार्क पैटर्न, इंफ्लुएंसर मार्केटिंग सहित उपभोक्ता के सामने आ रही विभिन्न नई समस्याओं पर जानकारी दी और नियामक एजेंसियों को अधिक प्रभावी बनाए जाने की जरुरत बताई।
प्रारंभ में वक्ताओं ने केन्स की विभिन्न उपलब्धियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। केन्स की भावी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर डॉ. अनन्त शर्मा द्वारा संपूर्ण भारत की सफल जागरूकता यात्रा आयोजित करने पर उनका अभिनंदन भी किया गया। Posted by Team Dr. Anant Sharma
Celebration held on the 36th foundation day of “CANS”
*Surveillance pricing has become a new weapon of consumer exploitation: Dr. Sharma*
Quick Redressal of complaints is a government priority: Mathur
Charging consumers surveillance prices by collecting information through artificial intelligence and mobile apps has become a new method of consumer exploitation globally. Exposing this practice of "surveillance pricing," Dr. Anant Sharma, CCI's National Chairman,Consumer Man of India, called on those involved in consumer protection to make the common consumer aware of this danger.
Speaking as the keynote speaker at the 36th foundation day celebration of the leading consumer organization CANS in Jaipur on Friday, he elaborated on the new challenges facing consumers. He also detailed the steps being taken by the central and state governments in this regard and shared his experiences from his recent 20,000-kilometer Consumer Awareness Bharat Yatra.
Presiding over the event, Devendra Mohan Mathur, President of the District Consumer Disputes Redressal Commission, Jaipur stated that prompt redressal of consumer complaints is a priority for the state government, and that numerous steps have been taken to ensure consumer access to justice through e-awareness through digital means. He stated that the work undertaken by CANS in its 35-year history for consumer protection is unparalleled.
The program coordinator, Dixita Papriwal, President of CANS Women's Cell, provided information on various emerging consumer issues, including data security, dark patterns, and influencer marketing, and highlighted the need to make regulatory agencies more effective.
Speakers initially presented information on CANS various achievements and programs. They also highlighted CANS future plans. Dr. Anant Sharma was also felicitated on the occasion for organizing a successful awareness campaign across India.
09/05/2026
धन्यवाद I कृतज्ञता I आभार I 8 मई 2026, अलीगढ, उत्तर प्रदेश I मेरे भव्य सम्मान के लिए I कंज्यूमर मेन ऑफ इंडिया Consumer Man I डॉ अनंत शर्मा Anant Sharma आपका बहुत-बहुत आभार ज्ञापित करता हू I बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं, उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति एवं कंज्यूमर्स कनफेडरेशन ऑफ़ इंडिया सीसीआई CCI के सभी पदाधिकारी और पूरी टीम ने जिस आत्मीयता प्रेम ओर सद्भाव के साथ मेरा अभिनंदन किया उसके लिए अंतर्मन से धन्यवाद I
मेरी 20000 किलोमीटर लंबी उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा Consumer Awareness Bharat Yatra के रोड मैप की घोषणा मैंने दिनांक 5.10.2025 को अलीगढ़ मे ही की थी I देश भर के हमारे हजारों कार्यकर्ताओं ने निस्वार्थ मेहनत कर इसे उम्मीद से अधिक सफल बनाया I यात्रा रूट में अलीगढ़ शामिल नहीं था इसलिए यात्रा के दौरान अलीगढ़ नहीं आ पाया था, मुझे खुद भी धन्यवाद देने आना था और यहां के लोग भी बड़े दिल से बुला रहे थे, उपभोक्ता कल्याण परिषद का स्थापना दिवस समारोह एवं साथ ही प्रिय रूप किशोर जी द्वारा निर्मित मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह एक ही यात्रा से विभिन्न आयोजन प्रयोजन पूरे हुए I सीसीआई के राष्ट्रीय महासचिव भूप पाल सिंह, संयुक्त सचिव ताहिर हुसैन, कुसुम शर्मा, रूप किशोर जी एवं राजेश सिसोदिया का बहुत-बहुत धन्यवाद I उपभोक्ता संगठन कार्यकर्ताओं का यह प्यार ही मेरी शक्ति है I
07/05/2026
Consumer Confederation of India CCI सदैव सरकारी योजनाओं और जनता के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करती रही है I संस्था के रजत जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री अनुपम मिश्रा की गरिमामय उपस्थित ने हमें नई प्रेरणा दी है I