08/08/2026
पाटन से कानेटी (तहसील तूंगा,जयपुर) दो मुख्य गांवों को जोड़ने वाले मुख्य रास्ते का हाल जबकि लगभग 20 साल पहले ही इस रास्ते का ग्रेवल सड़क कार्य हो चुका है और कुछ 4,5 सालों पहले भी 80,90 लाख रुपए खर्च करके मिट्टी डाली जा चुकी है लेकिन हाल जस के तस हैं ।
यह रास्ता पूर्णतया सरकारी कटा हुआ है और आसपास के ग्रामीणों, ढाणीवासियों, किसानों का मुख्य रास्ता है जो काली चिकनी मिट्टी होने के कारण पढ़ने जाने वाले बच्चों, अनाज उपज ले जाने वाले किसानों, आपातकालीन सेवाओं के लिए बाधित है।
सभी माननीयों से विनम्र निवेदन है इस सड़क का डामरीकरण करवाने की कृपा करवाएं आपकी महती कृपा होगी क्योंकि यह वास्तविक स्थिति है।
सड़क का नाम : पाटन से पुराना गांव कानेटी
सड़क की लंबाई : 3.5 किमी लगभग
बीच में दो नहरें भी है जिन पर 2 पुलिया भी बनेगी
एक जगह सीमेंटेड रपट
अनुमानित लागत : 3 से 4 करोड़
PWD Office_bassi