08/03/2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की अनंत शुभकामनाएं।
💐💐
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from AsraSetu India, Social service, C-1 Flat No. 102, Raheja Homes, Patrakar Colony, Mansarovar, Jaipur.
AsraSetu Foundation is a Not For Profit Company based at Jaipur (Rajasthan) , India, dedicated to betterment of community living status through empowerment and entrepreneurship development among women, youth, farmers and artisans.
08/03/2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की अनंत शुभकामनाएं।
💐💐
08/03/2026
19/10/2025
कल दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को आसरा सेतु फाउंडेशन द्वारा प्रोत्साहित द्विभाषी पत्रिका विचार सेतु पत्रिका के प्रथम अंक का विमोचन एवं पोर्टल (वेबसाईट) का लोकार्पण प्रयागराज स्थित हिन्दुस्तानी एकेडेमी प्रयागराज में आयोजित एक समारोह में किया गया।
समारोह के अध्यक्ष मा० न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित जी तथा मुख्य अतिथि मा० न्यायमूर्ति डॉ० गौतम चौधरी जी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य स्थायी अधिवक्ता द्वय आदरणीय श्री विजय शंकर मिश्र जी तथा आदरणीय श्री शीतला प्रसाद गौड़ Sheetal जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। प्रयागराज के महापौर Ganesh Kesarwani Bjp जी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में पत्रिका के ऑनलाइन पोर्टल ( वेबसाइट) www.vicharsetu.com का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम का संचालन ख्यातिलब्ध कवि एवं साहित्यकार बड़े भाई की तरह स्नेह देने वाले डॉ० Shlesh Gautam ने किया।
19/10/2025
कल दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को आसरा सेतु फाउंडेशन द्वारा प्रोत्साहित द्विभाषी पत्रिका विचार सेतु पत्रिका के प्रथम अंक का विमोचन एवं पोर्टल (वेबसाईट) का लोकार्पण प्रयागराज स्थित हिन्दुस्तानी एकेडेमी प्रयागराज में आयोजित एक समारोह में किया गया।
समारोह के अध्यक्ष मा० न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित जी तथा मुख्य अतिथि मा० न्यायमूर्ति डॉ० गौतम चौधरी जी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य स्थायी अधिवक्ता द्वय आदरणीय श्री विजय शंकर मिश्र जी तथा आदरणीय श्री शीतला प्रसाद गौड़ Sheetal जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। प्रयागराज के महापौर Ganesh Kesarwani Bjp जी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में पत्रिका के ऑनलाइन पोर्टल ( वेबसाइट) www.vicharsetu.com का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम का संचालन ख्यातिलब्ध कवि एवं साहित्यकार बड़े भाई की तरह स्नेह देने वाले डॉ० Shlesh Gautam ने किया।
06/04/2025
आप सभी देशवासियों को रराम नवमी की हार्दिक शुभकामनाये
*होली की हार्दिक शुभकामनाएं* 👏
रंगोत्सव एवं आनन्दोत्सव का पावन पर्व *होली* आपके जीवन में अनेकानेक सफलताएँ एवं अपार खुशियाँ लेकर आए, आपके जीवन में प्रकृति के हर सुखद रंग समाहित रहे ।।
इन्ही शुभेच्छाओं के साथ 🌹आपको एवं आपके परिवार को *होली* महोत्सव की अशेष मंगलकामनाएँ।
शुभाकांक्षी
*बद्री व रत्ना तिवारी*
आसरा सेतु फाउंडेशन , जयपुर
🙏🙏💐🙏
08/03/2025
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ।
25/02/2025
दिनाँक 22 फरवरी 2025 को उजाला शिखर हिंदी व अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र, हिंदुस्तानी अकादमी उत्तर प्रदेश, प्रयागराज व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित संगोष्ठी "विश्व पटल पर महाकुंभ 2025" सम्मान एवं महाप्रसाद कार्यक्रम मे आसरा सेतु फाउंडेशन,जयपुर के द्वारा सामाजिक विकास व आजीविका विकास कार्यक्रम क्रियान्वयन विशेष रूप से महिला, किसान व युवा मे नेतृत्व एवं उद्यमिता विकास के प्रयासों के लिए प्रयागराज के प्रथम नागरिक मेयर श्री गणेश केशरवानी जी द्वारा आसरा सेतु फाउंडेशन को सम्मानित किया गया । सम्मान कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बद्री तिवारी ने ग्रहण किया । ये सम्मान आसरा सेतु फाउंडेशन के निदेशकों बोर्ड सदस्यों व सभी टीम सदस्यों के सतत प्रयासों का परिणाम है । इस सम्मान के लिए आप सभी को सादर अभिवादन व अभिनंदन।
02/02/2025
आसरा सेतु फाउंडेशन राजस्थान द्वारा कुछ नया और बड़ा करने के प्रयास मे सफर जारी है ।
1- पिछले शनिवार को मित्र अजीत पुनिया एवं कुछ युवा ड्रोन वैज्ञानिकों के साथ उदयपुर मे वन विभाग को ड्रोन से संबंधित नई पहल का प्रदर्शन किया गया ।
2- रविवार को नव सृजित जिला ब्यावर के जवाजा पंचायत समिति मे अंतराष्ट्रीय जल विशेषज्ञ एवं सामाजिक विकास विशेषज्ञों के साथ भ्रमण और पुराने साथियों व जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ गहन चर्चा ।
3- बुधवार को राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित बजट पूर्व परामर्श चर्चा मे उपस्थित रहा और ग्रामीण उद्यमिता विकास , एफपीओ के स्थायित्व एवं शहरी झुग्गी बस्तियों के लिए बजट आवंटन हेतु अपने सुझवा दिए ।
4- कल शनिवार को अजीज मित्र भास्कर जी के साथ इंडियन ग्रामीण सर्विसेज द्वारा प्रोत्साहित सीकर और झुंझुनूं के 4 एफपीओ का भ्रमण एवं गहन चर्चा ।
प्रयास जारी है ..........
31/10/2024
सादर अभिवादन !
दीपावली राम राम, धन, वैभव, यश एवम ऐश्वर्य के साथ मां महालक्ष्मी आप को एवम आपके परिवार को सुख, सम्पन्नता एवम आरोग्य जीवन प्रदान करे। इन्ही शुभेच्छाओं के साथ आप को एवम आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
आसरा सेतू फाउंडेशन परिवार, जयपुर
*┈┉❀꧁ ꧂❀┉┈*
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
आइये इस नवरात्रि शक्ति स्वरूपा बहन-बेटियों और माताओं की सच्ची सेवा का संकल्प लें।
“शक्ति संजीवनी अभियान” का हिस्सा बनें
आसरासेतु फाउंडेशन इस बात में विश्वास करता है कि प्रत्येक महिला और लड़की को गरिमा, स्वास्थ्य और सम्मान के साथ जीने के समान अवसर मिलने चाहिए। वर्तमान समय में अति पिछड़े गांवों और झुग्गी बस्तियों में कई किशोरियों और महिलाओं के लिए मासिक धर्म स्वाभाविक प्रक्रिया होते हुए भी कठिन चुनौती बनीं हुई है। उन्हें शर्म, कलंक और मासिक धर्म स्वच्छता के लिए सुरक्षित सेनेटरी पैड की कमी का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते उनके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। भारत को हम विकसित तभी बना पायेंगें, जब शक्ति स्वरूपा बेटियों और माताओं को सम्मानपूर्वक स्वस्थ जीवन जीने का सुअवसर मिलेगा।
आइये इस नवरात्रि नई शुरुआत करें। आपके सहयोग से ‛शक्ति संजीवनी अभियान’ के माध्यम से इन शक्ति स्वरूपा कन्याओं- महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी जानकारी, जागरूकता और आवश्यक उत्पाद स्वच्छ पैड प्रदान करने की पहल करें, ताकि वे गरिमापूर्ण और स्वस्थ जीवन जी सकें। यह कार्य आपके सहयोग बिना संभव नहीं है।
आज ही मदद के लिए हाथ बढ़ाएं... आप ऐसे बन सकते हैं सहयोगी
1. वित्तीय सहयोग :
• न्यूनतम राशि ₹50
• अधिकतम राशि: आपके सेवाभाव से जो संभव हो ।
• आपके योगदान से अति पिछड़े गांवों और शहरी झुग्गियों की बहनों को मासिक स्वच्छता हेतु सेनेटरी पैड और शिक्षा प्रदान की जाएगी।
● सामान या सेवाएं : सेनेटरी पैड, स्वास्थ्य सेवाएं, जागरूकता हेतु ज्ञानवर्धक सामग्री या अन्य किसी भी प्रकार का सामान जो उनके स्वास्थ्य और सम्मान को संबल प्रदान करे, के द्वारा भी आप मदद कर सकते हैं।
● समय : जागरूकता फैलाने में स्वयं सेवक के रूप मे मदद कर सकते हैं और एक ऐसी मुहिम का हिस्सा बनें जो जीवन बदलती है।
● प्रचार और दस्तावेज़ीकरण: आप इस संदेश को विभिन्न प्रचार-प्रसार के माध्यम जैसे ऑडियो वीडियो संदेशों नुक्कड़ नाटक व सभाओं द्वारा व्यापक जनता तक पहुँचाने में मदद कर सकते हैं।
हम मिलकर इस अज्ञानता, कलंक और स्वास्थ्य समस्याओं के चक्र को तोड़ सकते हैं, जो हमारी बहनों को झेलना पड़ता है। आपका योगदान उनकी ज़िंदगी में उजाला ला सकता है।
याद रखें, आपका एक छोटा कदम एक बड़ा परिवर्तन ला सकता है।
संपर्क करें:
आसरासेतु फाउंडेशन
सी-1/102, रहेजा होम्स, पत्रकार कॉलोनी , मानसरोवर, जयपुर - 302020
मोबाइल: +91 7905103757, +91 9828382341 ईमेल: [email protected] वेबसाइट: www.asrasetuindia.org.in
सहयोग के लिए बैंक विवरण:
खाता धारक का नाम: आसरासेतु फाउंडेशन
खाता संख्या: 50200098909490 ,
आईएफएससी - HDFC0008880
बैंक – एचडीएफसी बैंक, शाखा – पत्रकार कॉलोनी, जयपुर
AsraSetu India AsraSetu Foundation is a Not For Profit Company based at Jaipur (Rajasthan) , India, dedicated to betterment of community living status through empowerment and entrepreneurship development among women, youth, farmers and artisans.