Social Democratic party of india Rajasthan

Social Democratic party of india Rajasthan

Share

political

31/05/2026

*सदस्यता अभियान 2026*

*Join*
*S D P I* 🇧🇫

भूख से आज़ादी - भय से आज़ादी
01 जून से 30 जून, 2026 तक

1. भूख से आज़ादी के लिए।
2. ख़ौफ़ से आज़ादी के लिए।
3. संविधान व लोकतंत्र के लिए।
4. शिक्षा और रोजगार के लिए।
5. गरीब मजदूर और कमजोर वर्ग के लिए।
6. नफरत नहीं, भाईचारे के लिए।

*हम चाहते हैं कि हर युवा, हर छात्र, हर मजदूर, हर व्यापारी और हर जागरूक नागरिक हर बदलाव के संघर्ष का हिस्सा बने।*

*SDPI के सदस्यता अभियान में शामिल हो। और आज ही सदस्य बने।*

*सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी* 🇧🇫
ऑफ़ इंडिया, जयपुर, राजस्थान

27/05/2026

EID AL ADHA MUBARAK 💕

18/05/2026

कोटा में प्रसूताओं की मौत और असहिष्णु मेडिकल कॉलेज प्रशासन।
कोटा के दोनो बड़े हॉस्पिटल एम बी एस और मेडिकल कॉलेज न सिर्फ संभाग बल्कि सीमावृति प्रदेशों से इलाज के लिए कोटा आने वाले मरीज़ों, परिजनों के विश्वास का केंद्र रहा है परन्तु इतने आधुनिक व्यवस्थाओं के बावजूद गत दिनों प्रसूताओं और एम बी एस में इलाज में की गई कोताहियों की वजह से मारे गये लोगों की परिस्थतियां कोटा की प्रशासनिक एवं चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल कर रहें हैं, मृतकों के परिजनों को हम कितनी ही सांत्वना दे दें परन्तु उनके मृत पारिवारिक सदस्य अब वापिस आने वाले नहीं हैँ।

सब से बड़ी बात कोटा ज़िला - संभाग प्रदेश के एक विकसित और उन्नत ज़िले के रूप में जाना जाता है यहाँ से देश की राजनीति में बड़ी पहचान देने वाले सांसद, मंत्री और राज्य सरकार में प्रतिनिधित्व करने वाले लोग जुड़ें हैँ लेकिन फिर भी यह हाल हो रहा है।

सब से बड़ा दुर्भाग्य मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल जो कि इस पूरे प्रकरण में खाना पूर्ति और परिजनों से दुर्व्यहार कर के इती श्री कर रहें हैं वह काफी और संतुष्ट करने वाला क़दम नहीं है।

हम राज्य सरकार से मृतकों के इलाज में हुए खर्च और परिवारों को आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग करतें हैं ।
और भविष्य में इस प्रकार की विपत्ति किसी को नहीं झेलनी पड़े इसके भी अभी से समुचित बंदोबस्त करने की ज़रूरत है।
हस्पताल प्रबंधन को मानवीय आधार पर अपने त्याग और समर्पण को याद करते हुए अपनी ज़िम्मेदारी को समझने की ज़रूरत है अन्यथा वह लोग अपने को इस ज़िम्मेदारी में नाकाम रहने की वजह से स्वयं हट कर दूसरों को आगे आने के अवसर दें ताकि मरीज़ों की जान के साथ खिलवाड़ बंद हो।
राज्य सरकार, मुख्यमंत्री - स्थानीय विधायक, मंत्री और केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के प्रतिनिधि इस पूरे प्रकरण में न सिर्फ उन मृत मरीजों के परिजनों को आर्थिक सहायता ही दिलावें बल्कि इस प्रकरण में जिस भी स्तर के अधिकारी और ज़िम्मेदार लोग हैँ उनको इन मौतों के लिए दोषी पा कर उचित कानूनी कार्यवाही करेंजाए


#सभी_मृतकों_को_मुआवज़ा_दिया_जाए
#संबंधित_प्रकरण_कानूनी_जाँच_हो
@मुख्यमंत्री_राजस्थान
@चिकित्सा_मंत्री_राजस्थान

17/05/2026

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके फैजी ने आज टोंक, राजस्थान में नेताओं के सम्मेलन का उद्घाटन किया।

Photos from Social Democratic party of india Rajasthan's post 17/05/2026

प्रेस विज्ञप्ति

देश में स्वच्छ लोकतान्त्रिक , संवेधानिक और निष्पक्ष राजनीति के लिए हर सेक्युलर पार्टी को एकजुट होने की ज़रूरत है - एम के फैज़ी

टोंक, राजस्थान,
दिनांक 17 मई 2026 सौशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एस डी पी आई) का लीडर्स कन्क्लेव प्रोग्राम टोंक में संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश एवं ज़िला स्तरीय पदाधिकारियों ने प्रतिनिधियों के रूप में भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम के फैज़ी ने इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र की छवि बहुत खराब हो चुकी है, संविधान को दर किनार कर आम वर्ग के नागरिकों के संवेधानिक अधिकारों का हनन हो रहा है, चुनाव आयोग की भूमिका स्पष्ट नहीं है, सरकारी एजेंसीज़ का दुरूपयोग विपक्ष को दबाने के लिए किया जा रहा है।
एम के फैज़ी ने इस भृष्ट राजनीति से सामना करने के लिए देश की सभी धर्म निरपेक्ष पार्टियों को एक साथ आ कर स्वच्छ लोकतान्त्रिक राजनीति को स्थापित करना होगा। इसके लिए एस डी पी आई को भो अपने पार्टी के संगठन को मज़बूत करने के लिए हर ज़िले की बूथ कमेटियों का गठन कर अपनी राजनैतिक उपस्थिति दर्ज कराने के लिए मेहनत करें।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद शफी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारें बदलने की भावना के साथ एस डी पी आई के जन आंदोलनों को कुचल कर लोगों न्याय दिलाने से रोकना चाहतीं हैँ लेकिन हमारी पार्टी अपनी विचारधारा के साथ देश के हर वर्ग को साथ ले कर संघर्ष करती आगे बड़ रही है।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष अशफ़ाक़ हुसैन ने अपने उदघाटन भाषण से की, स्वागत प्रदेश महासचिव अब्दुल हक, संचालन प्रदेश महासचिव नदीम अख्तर ने और धन्यवाद टोंक ज़िला अध्यक्ष अब्दुल लतीफ़ ने किया।

Photos from Social Democratic party of india Rajasthan's post 15/05/2026

न्यू दिल्ली में यंग डेमोक्रेट्स का झंडा लॉन्च
नई दिल्ली में यंग डेमोक्रेट्स का आधिकारिक झंडा औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया। इस अवसर पर SDPI के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. के. फैज़ी ने झंडा जारी किया।
यह झंडा यंग डेमोक्रेट्स के राष्ट्रीय संयुक्त संयोजक मोहम्मद शमीर के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल को सौंपा गया। इस प्रतिनिधिमंडल में एमडी दानिश, अमीना इस्मत और एडवोकेट हसन फैज़ी भी शामिल थे।
राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित इस कार्यक्रम में SDPI के राष्ट्रीय सचिवालय के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Want your business to be the top-listed Government Service in Jaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Jaipur