31/01/2026
भामाशाह द्वारा 90 विद्यार्थियों को चरण पादुका वितरण, शिक्षा के साथ संवेदनशीलता का संदेश
सुमेरपुर (पाली)।
जिला पाली के सुमेरपुर क्षेत्र अंतर्गत शांतिनगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय पालड़ी जोड़ में समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी (IAS) की प्रेरणा से अध्यापक अर्जुन देवासी के सतत प्रयासों से भामाशाह श्री मगाराम देवासी निवासी पालड़ी जोड़ द्वारा विद्यालय के 90 जरूरतमंद विद्यार्थियों को चरण पादुका वितरित की गईं।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कई विद्यार्थी ऐसे थे, जो लंबे समय से बिना उचित चरण पादुका के विद्यालय आने को मजबूर थे। चरण पादुका मिलने से न केवल उनकी दैनिक कठिनाइयाँ कम होंगी, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित गुरुजनों ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अध्यापक अर्जुन देवासी ने बताया कि बच्चों की आवश्यकता को देखते हुए भामाशाह से संपर्क किया गया, जिन्होंने तुरंत सहयोग कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।
विद्यालय परिवार ने भामाशाह मगाराम देवासी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके प्रयास विद्यालय में बच्चों के ठहराव में वृद्धि देखने को मिलेगी ,साथ ही शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में सुधार देखने को मिलेगा।
यह आयोजन समाज में शिक्षा के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।
26/12/2025
#डॉ. #जितेन्द्र #कुमार #सोनी की प्रेरणा से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाय, सीकर में वितरित की चरणपादुका
सीकर :- डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी की प्रेरणा से संचालित “चरण पादुका अभियान” के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाय, सीकर में अध्ययनरत जरूरतमंद विधार्थियो को चरण पादुका वितरित की गईं। भामाशाह जगदीश प्रसाद बिजारणियां भू अभिलेखा आधिकारी दातारामगढ़ द्वारा 180 बच्चों को चरण पादुका वितरित की। इस अवसर पर प्रेरक प्यारे लाल जी जांगिड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर उनकी शिक्षा को निरंतर बनाए रखना है। अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि कई विधार्थी संसाधनों के अभाव में नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ पाते, ऐसे में चरण पादुका जैसी छोटी लेकिन महत्वपूर्ण सहायता उनके लिए बड़ा संबल बनती है।
Dr. Jitendra Kumar Soni
26/12/2025
आभार प्रिंट मीडिया शेखावाटी संकल्प।
टीम चरण पादुका संकल्प कोई नहीं रहेगा नंगे पाँव।
Dr. Jitendra Kumar Soni
23/12/2025
#चरण #पादुका #अभियान के तहत शिशु–राणोली स्कूल की 42 बालिकाओं को वितरित की गई चरण पादुका
डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी की प्रेरणा से संचालित “चरण पादुका अभियान” के अंतर्गत आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिशु–राणोली, सीकर में अध्ययनरत जरूरतमंद बालिकाओं को चरण पादुका वितरित की गईं। इस अवसर पर प्रेरक प्यारे लाल जी जांगिड़ एवं भामाशाह अमित कुमार जांगिड और हरीश कुमार जांगिड राणोली के सहयोग से कुल 42 बालिकाओं को चरण पादुका प्रदान की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर उनकी शिक्षा को निरंतर बनाए रखना है। अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि कई बालिकाएं संसाधनों के अभाव में नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ पातीं, ऐसे में चरण पादुका जैसी छोटी लेकिन महत्वपूर्ण सहायता उनके लिए बड़ा संबल बनती है।
संस्था प्रधान ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की सामाजिक पहल से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनता है। उन्होंने अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय बताया।
अभियान संयोजकों ने जानकारी दी कि चरण पादुका अभियान के तहत अब तक प्रदेशभर में 3 लाख से अधिक चरण पादुका जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की जा चुकी हैं। यह अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है और ग्रामीण अंचलों में शिक्षा को मजबूती देने का कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ, ग्रामीणजन एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी ने भामाशाहों एवं प्रेरक व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी इस तरह के सहयोग की अपेक्षा
13/12/2025
चरण पादुका अभियान
कोई भी नहीं रहेगा नंगे पाँव
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डाईया में डॉ, जितेन्द्र कुमार सोनी जी वर्तमान जिला कलेक्टर जयपुर के द्वारा चलाई गई मुहिम चरण पादुका अभियान तहत 162 स्कूल के बच्चों को जूते एवं स्टेशनरी कीट का वितरण राधेश्याम सोनी तिलक नगर, बीकानेर द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी किशन दान चारण शिवनारायण मौसूण नेमीचंद धुपढ गणेश भून त्रिलोक कुकरा संदीप मौसूण उपस्थित रहे। गत कई वर्षों से लगातार उनके जन्मदिवस के उपलक्ष में यह कार्यक्रम अलग अलग में किया जाता हैं । अब तक 3 लाख से ज्यादा चरणपादुका वितरण की जा चुकी है।
Dr. Jitendra Kumar Soni
13/12/2025
#चरण #पादुका #अभियान
रक्तकोष फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी जी के जन्मदिन के अवसर पर जिला सिरोही के ब्लॉक आबूरोड के भाखर क्षेत्र में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय वराफली में भामाशाह श्री प्रवीण मेघवाल द्वारा 60 बच्चों को चरण पादुका वितरण की गई।
संस्था प्रधान द्वारा प्रेरक जितेन्द्र परिहार एवं भामाशाह प्रवीण मेघवाल का आभार व्यक्त किया तथा रक्तकोष फाउंडेशन द्वारा किए जाने वाले कार्यों तथा चरण पादुका अभियान की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। सूरज बामणिया द्वारा बताया गया कि इस कार्य से विद्यालय में बच्चों का ठहराव सुनिश्चित होगा तथा शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में बेहतर रूप से सुधार भी होगा।इस मौके पर जायदरा पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शंभूलाल पुरोहित, व्याख्याता मुकेश शर्मा,संस्था प्रधान युवराज गर्ग, अध्यापक सूरज कुमार एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Dr. Jitendra Kumar Soni
29/11/2025
#डॉ. #जितेन्द्र #कुमार #सोनी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🎂💐
Dr. Jitendra Kumar Soni
31/08/2025
डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी की प्रेरणा से जरूरतमंद नंगे पाँव स्कूल जा रहे बच्चों तक पहुंच रही है चरण पादुका।
भामाशाह सेवानिवृत आईएएस श्री राकेश श्रीवास्तव जी द्वारा अपनी माता जी स्व. श्रीमती पुष्पा श्रीवास्तव जी की स्मृति में राजकीय प्राथमिक विद्यालय केटरिया फली आबू रोड़ सिरोही में 50 बच्चों को चरणपादुका वितरित की गई।
भामाशाह का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
अब तक चरणपादुका अभियान के तहत 3 लाख से अधिक नंगे पांवों तक पहुंच चुकी है चरणपादुका।
18/08/2025
डॉ जितेंद्र कुमार सोनी की प्रेरणा से नंगे पाँव तक पहुंच रही है चरण पादुका।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय निचला टूका देलदर में भामाशाह श्री निर्मल शर्मा जी जयपुर द्वारा 40 विद्यार्थियों को चरण पादुका उपलब्ध करवाई गई हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
16/08/2025
डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की प्रेरणा से चल रहे चरण पादुका अभियान के तहत #राजकीय #उच्च प्रथामिक #विधालय #भुजेला #सिरोही जिले के 83 बच्चों के पास चरण पादुका पहुंच गयी है।
#इस अभियान से अब तक 3 लाख से अधिक नंगे पाँव को ' चरणपादुका' मिल चुकी है।
भामाशाह श्री पदमा राम जी मेघवाल का हार्दिक आभार।
Dr. Jitendra Kumar Soni
10/08/2025
हार्दिक आभार उनति एक्सप्रेस 🙏
09/08/2025
#मिशन #चरणपादुका - कोई विधार्थी नहीं रहेगा नंगे पाँव, हर विधार्थी के पैरों में होगी चरणपादुका।
डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की प्रेरणा से चल रहे चरण पादुका अभियान के तहत #राजकीय #उच्च प्रथामिक #विधालय #भुजेला #सिरोही जिले के 83 बच्चों को चरण पादुका वितरण की गई।
#इस अभियान से अब तक 3 लाख से अधिक नंगे पाँव को ' चरणपादुका' मिल चुकी है।
भामाशाह श्री पदमा राम जी मेघवाल का हार्दिक आभार।
Jitendra Kumar Soni