Shri Vishwakarma Kaushal Vikas Board

Shri Vishwakarma Kaushal Vikas Board

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shri Vishwakarma Kaushal Vikas Board, Government Organization, J-8-A, EMI CAMPUS, Jhalana Institutional Area, Jhalana Doongari, Jaipur.

19/03/2026

समस्त प्रदेशवासियों को 'राजस्थान दिवस' की कोटि-कोटि बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं!

02/03/2026

पावन पर्व होलिका दहन के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह पर्व हम सभी के जीवन से नकारात्मकता का नाश कर सुख, शांति एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करे।

15/02/2026

भगवान शिव की आराधना और उपासना के पावन पर्व महाशिवरात्रि की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।

देवाधिदेव महादेव एवं माता पार्वती की असीम कृपा से प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सदाचार का प्रकाश फैले। समाज में प्रेम, भाईचारा और आध्यात्मिक चेतना का संचार हो तथा समस्त सृष्टि का कल्याण हो।

हर-हर महादेव! 🔱

केंद्रीय बजट 2026 गरीब-किसान-मजदूर के सशक्तिकरण का रोडमैप: रामगोपाल सुथार 02/02/2026

केंद्रीय बजट पर श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के माननीय अध्यक्ष महोदय की प्रतिक्रिया

केंद्रीय बजट 2026 गरीब-किसान-मजदूर के सशक्तिकरण का रोडमैप: रामगोपाल सुथार जयपुर।केंद्रीय बजट 2026 को लेकर श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड, राजस्थान सरकार के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने इसे ग....

31/01/2026

निर्माण, सृजन एवं वास्तुकला कौशल के आदिदेव, सृष्टि के महान शिल्पकार भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद हम सभी के जीवन में प्रगति, समृद्धि एवं नव-सृजन की प्रेरणा प्रदान करे।

26/01/2026

समस्त प्रदेशवासियों को भारत के 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

इस पावन अवसर पर हम सभी अपने संविधान के आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति निष्ठा रखते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लें।
जय हिन्द

23/01/2026

विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की कृपा से सभी के जीवन में ज्ञान, विवेक, सदाचार एवं कौशल का विकास हो।
माँ सरस्वती का आशीर्वाद हम सभी को विद्या, कला, कौशल एवं संस्कृति के पथ पर निरंतर अग्रसर रखे।
सरस्वती पूजा एवं बसंत पंचमी के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ।

14/01/2026

दान, पुण्य और हर्षोल्लास के पावन पर्व मकर संक्रांति की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
☀️🪁

यह पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और खुशहाली लेकर आए।

01/01/2026

🎉 नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं 🎉

नववर्ष सभी युवाओं के जीवन में नए अवसर, नए कौशल और नई संभावनाएं लेकर आए। आइए, इस नए वर्ष में कौशल, आत्मनिर्भरता और नवाचार को अपना संकल्प बनाएं।
कौशल से सशक्त युवा ही समृद्ध समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव रखते हैं।

✨ कौशल है सफलता की कुंजी
✨ सीखें, आगे बढ़ें और आत्मनिर्भर बनें

नववर्ष मंगलमय हो!💐💐

Photos from Ramgopal Suthar's post 25/12/2025
Photos from Shri Vishwakarma Kaushal Vikas Board's post 09/12/2025

📍 जयपुर | ब्लू पॉटरी यूनिट निरीक्षण

आज श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामगोपाल सुथार जी ने जयपुर की प्रसिद्ध Jaipur Blue Pottery Workshop – A Unit of Village Arts का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारीगरों से मुलाकात की, उनके कार्यशैली, प्रशिक्षण प्रक्रिया और उत्पादन तकनीक की जानकारी ली। सबसे खास क्षण वह रहा जब अध्यक्ष महोदय ने स्वयं चाक पर मिट्टी चढ़ाकर पॉट बनाते हुए कारीगरी का अनुभव किया।

आज जयपुर में ब्लू पॉटरी बर्तनों और डिज़ाइनों को तैयार करने की पूरी प्रक्रिया—मिट्टी, ग्लेज़ और पारंपरिक रंगों के संयोजन—को निकट से देखा गया। इस दौरान यह भी समझा गया कि आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को जोड़कर इस परंपरागत कला के कौशल विकास को और कैसे प्रोत्साहित किया जा सकता है, ताकि स्थानीय कारीगरों को बेहतर प्रशिक्षण, मज़बूत बाज़ार और अधिक अवसर प्रदान किए जा सकें।

अध्यक्ष महोदय ने कहा— “ब्लू पॉटरी राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान है। इसे वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने और कारीगरों को प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीक एवं बाजार उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।”

उन्होंने कारीगरों की उत्कृष्ट कला और उनकी मेहनत की सराहना की।

Want your business to be the top-listed Government Service in Jaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


J-8-A, EMI CAMPUS, Jhalana Institutional Area, Jhalana Doongari
Jaipur
302004

Opening Hours

Monday 9:30am - 6am
Tuesday 9:30am - 6am
Wednesday 9:30am - 6am
Thursday 9:30am - 6am
Friday 9:30am - 6am