17/01/2026
मोटापा और ओवर ईटिंग (अत्यधिक भोजन) आपस में गहराई से जुड़े हैं, जहाँ ज़रूरत से ज़्यादा कैलोरी का सेवन शरीर में वसा के रूप में जमा हो जाता है, जिससे वजन बढ़ता है और उच्च रक्तचाप, मधुमेह, व हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। मोटापे को अक्सर 30 से ऊपर BMI के रूप में परिभाषित किया जाता है, जो शारीरिक निष्क्रियता और अस्वस्थ खान-पान का परिणाम है।
मोटापा और ओवर ईटिंग: प्रमुख कारण और स्वास्थ्य जोखिम
ओवर ईटिंग के कारण (Overeating Causes): तनाव, भावनाएं, जल्दी-जल्दी खाना, भोजन न छोड़ना (habits), और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन अधिक खाने के मुख्य कारण हैं।
मोटापे का कारण (Causes of Obesity): जब शरीर द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कैलोरी की तुलना में कैलोरी का सेवन ज़्यादा हो, तो मोटापा बढ़ता है। खराब जीवनशैली, खान-पान की गलत आदतें, और शारीरिक गतिविधि की कमी प्रमुख हैं।
स्वास्थ्य जोखिम (Health Risks): मोटापा हृदय रोग, स्ट्रोक, टाइप 2 मधुमेह, और उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।
रोकथाम और उपाय (Prevention & Tips):
स्वस्थ खान-पान: कम कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ जैसे फल और सब्जियां ज्यादा खाएं।
गतिविधि: प्रति सप्ताह 60-90 मिनट मध्यम से तीव्र शारीरिक गतिविधि करें।
जीवनशैली: भोजन की डायरी रखें, धीरे-धीरे खाएं, और छोटे प्लेटों का उपयोग करें।
आयुर्वेदिक दृष्टिकोण: भूख न लगने पर खाना, या पहले का भोजन न पचने पर दोबारा खाना मंदाग्नि (कमजोर पाचन) का कारण बनता है।
अत्यधिक खाने की आदत को रोकने के लिए अपनी भूख के संकेतों को समझें और भावनात्मक रूप से खाने से बचें। वजन कम करने के लिए प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से बचना और पौष्टिक भोजन करना अत्यंत आवश्यक है।
25/09/2025
स्वस्थ संकल्प मंत्र
,
Fit India Movement
PMO India Mansukh Mandaviya Nehru Yuva Kendra Sangathan - NYKS IndiaNSS India Department of Sports, MYAS, Government of India MyGovIndia Narendra Modi
22/12/2024
सीए गजेंद्र कुमार जैन फिट इंडिया ब्रांड एंबेसडर ने पहला विश्व ध्यान दिवस पर वर्ल्ड रिकॉर्ड्स यूनियन में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
राजस्थान के गौरव, युवाओ के आदर्श, वरिष्ठ सीए गजेंद्र कुमार जैन को पहले विश्व ध्यान दिवस पर मेडिटेशन में सहभागिता के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनियन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया
जैन ने हैबिल्ड के साथ 21 दिसंबर 2024 को विश्व ध्यान दिवस पर सामूहिक वर्चुअल मेडिटेशन कार्यक्रम में सर्वाधिक उपस्थिति के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनियन द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनियन ने स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जैन के समर्पण की सराहना की
जैन योगा सर्टिफिकेशन बोर्ड, आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सर्टिफाइड प्रोफेशनल योग वॉलंटियर है एवं वर्तमान में भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के भारतीय खेल प्राधिकरण के फिट इंडिया अभियान के फिट इंडिया ब्रांड एंबेसडर है फिट इंडिया मिशन में उनके साथ फिल्म अभिनेता अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी, शाहिद कपूर, लेखक चेतन भगत, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी मेरी कॉम, हेमा दास सहित कई दिग्गज हस्तियां भी गजेंद्र कुमार जैन के साथ फिट इंडिया टीम का हिस्सा है
जैन भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित चेंजमेकर अवार्ड सम्मान से भी सम्मानित है प्लेटिनम रंग का यह पुरस्कार भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन द्वारा संचालित मेरी सरकार मंच द्वारा प्रौद्योगिकी की मदद से भारत की वृद्धि सुशासन और विकास के लिए नागरिक को एवं सरकार के बीच साझेदारी निर्माण करने के लिए विशिष्ट योगदान के आधार पर डिजिटल बैज से सम्मानित किया जाता है
जैन भारत सरकार के मेरी सरकार कैंपस ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किए गए हैं नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिया भारत में शिक्षा क्षेत्र में सबसे बड़ी स्वयंसेवी संस्था विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्था की ओर से भी उन्हें नई शिक्षा नीति 2020 का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है
2014 में भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान द्वारा आयोजित स्टूडेंट काउंसलिंग प्रोग्राम जिसमें देशभर के कक्षा दशम से 12वी के 22128 विद्यार्थियों को काउंसलिंग दी गई उसमें भी जैन ने काउंसलर के रूप में अपना योगदान दिया इस कार्यक्रम को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया एवं जैन को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा सहभागिता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जा चुका है
जैन सीए, आईएसए, कला वर्ग में स्नातकोत्तर, पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में स्नातक, कला एवं वाणिज्य वर्ग में स्नातक उपाधि प्राप्त की है
जैन पर्यावरण सुधार न्यास संस्था के संस्थापक है जो पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संकल्पित संस्था है
इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालयों के संचालन से भी जुड़े हुए हैं एवं अपनी सेवाएं दे रहे हैं
जैन को अंतरराष्ट्रीय संस्था लायंस क्लब इंटरनेशनल जोधपुर शकुंतला द्वारा योग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए भी सम्मानित किया जा चुका है
अखिल भारतीय सिंघवी भाईपा संगठन द्वारा जैन को शिक्षा, पर्यावरण, कला, आयुर्वेद, योग, ध्यान, मेडिटेशन, खेल एवं समाजसेवा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है जैन को मारवाडी इंटरनेशनल फेडरेशन ने पाली जिले का उद्योग मित्र भी नियुक्त किया है
जैन को अखिल भारतीय सुधर्म श्रावक समिति जोधपुर द्वारा 1995 में श्री जैन सिद्धांत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है जैन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कला क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली अमेरिकी संस्था याले यूनिवर्सिटी आर्ट गैलरी यूएसए की आर्ट गैलरी के सदस्य भी है
जैन को अंतरराष्ट्रीय संस्था साइंटिफिक एंड टेक्निकल रिसर्च एसोसिएशन, टीचिंग एंड एजुकेशनल रिसर्च एसोसिएशन एवं सोशल साइंस एंड ह्यूमैनिटीज रिसर्च एसोसिएशन, यूरेशिया के आजीवन सदस्य के रूप में भी नियुक्त किया जा चुका है
Fit India Movement PMO India Mansukh Mandaviya Anurag Singh Thakur Department of Sports, MYAS, Government of India MyGovIndia Nehru Yuva Kendra Sangathan - NYKS India NSS India Gajendra Kumar Jain Tejasvi Surya BJYM Rajasthan BJYM