CPIM Rajasthan

CPIM Rajasthan

Share

The official FB page of the CPI(M) Rajasthan State Committee. Twitter : https://twitter.com/cpimraj

The official page of the CPI(M) Rajasthan State Committe
Twitter : https://twitter.com/cpimraj

05/06/2026

भादरा,हनुमानगढ़

Photos from CPIM Rajasthan's post 05/06/2026

आज माकपा ने कार्यालय भादरा पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया ।जिसमे अभिषेक शर्मा नेठराना, कलाना में हुई हत्या के हत्यारों को पकड़ने और विभिन्न मुद्दों को लेकर माकपा और SFI तहसील कमेटी भादरा ने सामूहिक गिरफ्तारीया दी । इस दौरान तहसील के किसान और नौजवान साथी मौजूद रहें ।

Photos from CPIM Rajasthan's post 05/06/2026

जयपुर4जून2025 (एमएनआईटी) मालवीय राष्ट्रीय इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूशन जयपुर में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को वर्ष 2013 से स्थाई करण करने का लाभ दिए जाने का एमएनआईटी नियोजन को कोर्ट ने दिया निर्देश,, तीन माह में आदेश की पालना का आदेश / आदेश। जयपुर जिला कमेटी सीटू यूनियन द्वारा लड़ा गया मुकदमा, मजदूरों की शानदार विजय, बरसों बाद न्यायालय से न्याय मिला, खुशी की लहर सीटू के बैनर तले जयपुर ठेकेदारान वर्कर्स यूनियन सीटू के सदस्य श्रमिक,, ठेकेदार मजदूरों की शानदार जीत,, एडवोकेट व सीटू जिला अध्यक्ष जयपुर कामरेड सुरेश कश्यप ने लड़ा मुकदमा,, 2013 में सीटू जिला महामंत्री कामरेड भंवर सिंह शेखावत के नेतृत्व में मुकदमा श्रम विभाग में लगाया गया ।उसके बाद सी जे आई टी कोर्ट में कैस को रेफर कराया गया। मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज जयपुर एमएनआईटी में काम करने वाले सभी ठेकेदार मजदूरों को सी जे आई टी न्यायालय ने दिया सभी ठेका कर्मचारियों को स्थाई करण करने का आदेश ,तीन माह में सारा भुगतान करने का आदेश,, न्यायालय ने मैनेजमेंट को आदेश में माना कि उनके द्वारा अनफेयर लेबर प्रैक्टिस की गई जिसके लिए कानून में सजा का प्रावधान है। सभी कर्मचारियों में खुशी के लहर मिठाइयां बांटी गई नारेबाजी की गई।
जयपुर 4 जून 2026 जयपुर के केंद्रीय सरकार औद्योगिक न्यायाधिकरण जयपुर द्वारा मालवीय राष्ट्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज एमएनआईटी जयपुर में काम करने वाले सैकड़ो ठेका कर्मचारीयों का पिछले कई सालों से मुकदमा न्यायालय में चल रहा था। सबसे पहले श्रम विभाग में सीटू प्रदेश अध्यक्षकामरेड भंवर सिंह द्वारा मुकदमा लड़ा गया। उसके बाद श्रम विभाग द्वारा यह मामला न्यायालय को प्रेषित कर दिया गया। न्यायालय में यह मुकदमा सन् 2013 से चल रहा था, इस मुकदमे में सीटू के जिला अध्यक्ष और एडवोकेट कामरेड सुरेश कश्यप ने ठेकेदार श्रमिकों की ओर से पैरवी की और उन्होंने न्यायालय के सामने अनेक नजीर पेश की । आज न्यायालय निर्णय सुनाते हुए सभी कर्मचारियों को जो 2013 से एमएनआईटी मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी इंस्टिट्यूट जयपुर मालवीय नगर में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे उन सभी को 2013 से स्थाई करण करते हुए स्थाई कर्मचारियों की तरह लाभ ,परी लाभ देने का निर्णय दिया। जिन कर्मचारियों को 10 साल कार्य करते हो गए उन सभी को स्थाई करण का आदेश देकर 2013 से पूरे लाभ देने का आदेश दिया गया है।
आज जब न्यायालय ने मुकदमे में फैसला सुनाया तो वहां मौजूद महिला मजदूर और यूनियन के नेता उपस्थित थे उनमें खुशी की लहर दौड़ गई उन्होंने बाहर आकर मिठाइयां बांटी और सीटू जिंदाबाद के नारे लगाए। न्यायालय में उपस्थित हुए कर्मचारी आज सीटू राज्य कार्यालय में आए और सबको मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। और सीटू को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया।
ठेका कर्मचारियों की यह बहुत बड़ी जीत है इसका अन्य संस्थाओं में काम करने वाले ठेका कर्मचारी अगर मुकदमा दायर करेंगे तो उनको भी लाभ मिलेगा।
इस मुकदमे को लड़ रहे एडवोकेट व सीटू जिला अध्यक्ष कामरेड सुरेश कश्यप ने इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला न्याय की जीत है एवं ठेका मजदूरों का जो देश में शोषण हो रहा है उसके खिलाफ न्याय देने उन ठेका मजदूरों के पक्ष में एक बहुत ही शानदार फैसला दिया है । जिसका प्रभाव बहुत दूरगामी होगा एवं न्यायालय ने लंबे न्याय निर्णय में सभी पहलुओं पर विचार करते हुए अंत में श्रमिकों को न्याय दिया हैं ।जिसके लिए हम न्यायालय के आभारी हैं और यह सत्य, न्याय, और शोषण के खिलाफ जीत है।
मजदूरों के चेहरे पर जो खुशी आज दिख रही थी वह देखने लायक थी। सीटू कार्यालय में आकर सब ने नारेबाजी की और खुशी जाहिर करते हुए मिठाई खिलाई गई।
सीटू प्रदेश अध्यक्ष कामरेड भंवर सिंह शेखावत ने सभी मजदूरों को बधाई दी और यह निर्णय ठेकेदार मजदूरों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

05/06/2026

सीकर | जलदाय विभाग पर पानी की समस्या के समाधान के लिए किसान सभा के द्वारा दिये जा रहे धरने को सांसद अमराराम ने संबोधित किया।

Photos from CPIM Rajasthan's post 05/06/2026

*पेयजल समस्या को लेकर किसान सभा का अधीक्षण अभियंता जलदाय विभाग पर धरना - प्रदर्शन*

*स्थाई समाधान के लिए नहर का पानी ही एकमात्र विकल्प - कामरेड अमरा राम*

अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर सीकर जिले में पेयजल की समस्याओं के समाधान के लिए अधीक्षण अभियंता जलदाय विभाग, सांवली रोड़, सीकर पर धरना प्रदर्शन किया गया।

किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद अमरा राम ने कहा कि शेखावाटी में यमुना का पानी ही पेयजल समस्या का स्थाई समाधान है किंतु हमारे मुख्यमंत्री महोदय अब तक सीकर में दस से अधिक बार आ चुके हैं और हर बार यमुना के पानी लाने की बात कहकर चले जाते हैं जबकि इस योजना में अपने हिस्से की राशि अब तक राज्य सरकार ने जमा नहीं करवाई है। मुख्यमंत्री महोदय जिस समझौते की बार-बार बात कर रहे हैं वो केवल बाढ़ के पानी के लिए ही है। केंद्र पर राज्य सरकार से स्थाई समाधान के लिए जल जीवन मिशन योजना के भ्रष्टाचार मुक्त व त्वरित क्रियान्वयन की मांग करते हैं।

किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक पेमाराम ने कहा कि राज्य सरकार तथा प्रशासन की उदासीनता व बढ़ती गर्मी के चलते सीकर जिले में जनता पेयजल के लिए त्रस्त है। आम आदमी अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा पानी के टैंकर के लिए खर्च कर रहा है।

धरने को सीपीआईएम राज्य सचिव किशन पारीक, किसान सभा जिलाध्यक्ष हरफूल सिंह बाजिया, सीआईटीयू जिला महामंत्री बृज सुंदर जांगिड़, डीवाईएफआई जिला महामंत्री झाबर राड़, मंगल सिंह यादव, रूड़ सिंह महला, जयप्रकाश पूनिया, सत्यजीत भींचर, एस. एफ. आई. के राकेश मुवाल, तारा धायल, अब्दुल कयूम कुरेशी सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

संगठन के जिला महामंत्री सागर खाचरिया ने बताया कि जलदाय विभाग के अधिकारी ने धरने में उपस्थित होकर ट्यूबवेल, पाइप लाइन व अन्य समस्याएं जो जिला स्तर से संबंधित है, उनका सात दिवस में समाधान का आश्वासन दिया एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था हेतु 9 जून को किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल के साथ पुनः समीक्षा मीटिंग रखी गई है।

Photos from CPIM Rajasthan's post 05/06/2026

फतेहपुर | अखिल भारतीय किसान सभा ने पानी की समस्याओं को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, मुख्य मंत्री के नाम दिया मांग पत्र, स्थानीय समस्याओं पर हुई शहमति, AEN ग्रामीण, शहरी एवं जल जीवन मिशन AEN रहे मौजूद, जिसमे का. रामप्रसाद जांगिड़, का. आबिद हुसैन, का. हेमेंद्र सिंह रहे मौजूद।

05/06/2026

फतेहपुर | कम्युनिस्ट सड़को पर लड़ते है, इस तपती धूप में इस भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आंख में आंख डालकर जनता की हक की लड़ाई लड़ रहे है।

Photos from CPIM Rajasthan's post 03/06/2026

NEET पेपर लीक को लेकर SFI ने विरोध प्रदर्शन किया। धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो को लेकर केंद्रीय आह्वान पर सीकर में हस्ताक्षर अभियान जारी ।

रद्द करो

Photos from CPIM Rajasthan's post 03/06/2026

ओटटू हैड पर किसान पंचायत में पूर्व विधायक कामरेड बलवान पूनिया पहूँचे। हम सब की लड़ाई जारी रहेगी, जमीन बचेगी तभी किसान बचेगा।

Want your business to be the top-listed Government Service in Jaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address

हटवाड़ा रोड़
Jaipur